फीफा विश्वकप 2026 में आज फिर दिखा सांबा स्टाइल फ़ुटबॉल का जादू. विनिसियस जूनियर के दो गाल के साथ सुपरस्टार नंबर-10 नेयमार के आंसुओं, उनकी बेटियों विनि जूनियर के दो गोल के सहारे ग्रुप-C में ब्राज़ील ने स्कॉटलैंड को 3-0 से हराकर टॉप पर जगह बना ली. वहीं ब्राज़ील को पहले मैच में बराबरी पर रोकनेवाली मोरक्को ने भी हैटी को शिकस्त देकर नॉकआउट राउंड में जगह बना ली. मेज़बान मेक्सिको ने ग्रुप स्टेज के अपने तीनों मैच जीतकर इतिहास कायम कर दिया. मेक्सिको इस वर्ल्ड की इकलौती टीम है जिसके ख़िलाफ़ कोई टीम गोल नहीं कर पाई है.
ग्रुप-C: नेयमार के आंसू और ब्राज़ील की जीत
पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील ने स्कॉटलैंड को 3-0 से हराकर ग्रुप-C की टॉपर टीम की तरह 7 अंक लेकर नॉकआउट राउंड में जगह बना ली. स्टार विंगर जर्सी नंबर-7 वाले विनीसियस जूनियर ने दो गोल (7 मिनट और 45+3 मिनट में) दागकर टीम की जीत के हीरो बन गए. विनिसियस के नाम वर्ल्ड कप में अब 4 गोल हो गए हैं और गोल्डन बूट की रेस में वो सिर्फ़ लियोनेल मेस्सी (5 गोल) से पीछे चल रहे हैं. ब्राज़ील के लिए तीसरा गोल मथियस कुन्हिया ने 60वें मिनट में किया.
ब्राज़ील के इटालियन कोच कार्लो एंचेलोटि ने कुन्हिया की जगह ही 76वें मिनट में सुपरस्टार नेयमार को मैदान पर उतारा. उनके मैदान पर उतरते ही अमेरिका के मायामि स्टेडियम में बैठ 64,000 से ज़्यादा दर्शक खुशी से झूम उठे. स्कॉटलैंड का नॉकआउट राउंड में पहुंचना अब समीकरणों पर निर्भर कर रहा है.
ग्रुप-A: मेक्सिको के ख़िलाफ़ 1 भी गोल नहीं
मेक्सिको इकलौता देश है जिसे तीसरी बार (1970, 1986 और 2026)वर्ल्ड कप के आयोजन का मौक़ा मिला है. मेज़बान मेक्सिको ने ग्रुप स्टेज का अपना तीसरा मैच जीतकर इतिहास रच दिया. मेक्सिको का वर्ल्ड कप में अबतक का सफ़र सबसे शानदार रहा है.
For the first time ever, Mexico have won all three @FIFAWorldCup group games! 👏🇲🇽 pic.twitter.com/VBi1cHpXJq
— FIFA (@FIFAcom) June 25, 2026
ग्रुप स्टेज में मेक्सिको ने 6 गोल कर ना सिर्फ़ अपने सारे मैच जीते हैं उसके ख़िलाफ़ 3 मैच में 1 भी गोल नहीं हुआ है. ग्रुप-A के अहम मैच में वर्ल्ड नंबर 10 मेक्सिको ने वर्ल्ड नंबर 48 चेकिया को 3-0 से हराकर उसे टूर्नामेंट से बाहर कर दिया. मेक्सिको की ओर से शावेज़, किनिएनोज़ और फ़िडाल्गो ने गोल किए. वहीं ग्रुप ए से साउथ अफ्रीका ने भी अगले राउंड के लिए क्वालीफाई किया है.
History for South Africa! 🇿🇦
— FIFA (@FIFAcom) June 25, 2026
They've qualified for the knockout stage of the @FIFAWorldCup for the first time ever 👏 pic.twitter.com/4ixYpesdLu
ग्रुप-B: हार कर भी नॉकआउट में कनाडा
स्विट्जरलैंड ने कनाडा को 2-1 से हराकर ग्रुप-B में पहला स्थान हासिल कर लिया. पहले हाफ में दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं, लेकिन दूसरे हाफ की शुरुआत होते ही रुबेन वर्गास ने स्विट्जरलैंड को बढ़त दिला दी. युवा स्टार जोहान मंजाम्बी ने 57वें मिनट में दूसरा गोल करके टीम की स्थिति मजबूत कर दी. मान्ज़ाम्बि के नाम वर्ल्ड कप 2026 में अब 3 गोल हो गए हैं.
कनाडा के लिए प्रॉमिस डेविड ने 76वें मिनट में एक गोल लौटाया, लेकिन टीम बराबरी नहीं कर सकी. इस हार के बावजूद मेज़बान कनाडा की टीम पहली बार वर्ल्ड कप नॉकआउट में पहुंचने में कामयाब रही. लेकिन इसके साथ ही कनाडा ने अपने घरेलू मैदान पर वैंकूवर में अगले मैच को खेलने का मौक़ा गंवा दिया.
ग्रुप-B: क़तर वर्ल्ड कप से बाहर
बोस्निया हर्ज़ेगोविना ने क़तर को 3-1 से हराकर उसे वर्ल्ड कप से बाहर का रास्ता दिखाया और खुद के राउंड ऑफ़ 32 में पहुंचने की उम्मीदें मजबूत कर लीं. बोस्निया की ओर से करीम और एरमिन ने दो गोल किये. बोस्निया के लिए तीसरा गोल क़तर के सेल्फ़ गोल के ज़रिये आया. कतर के लिए उनके कप्तान हसन ने इकलौता गोल किया लेकिन उनकी टीम राउंड ऑफ़ 32 से बाहर हो गई.
ग्रुप-C: मोरक्को IN, हैती OUT
मोरक्को ने हैती को 4-2 से हराकर ग्रुप-सी में दूसरे स्थान के साथ नॉकआउट दौर में जगह बना ली है. हालांकि हैती ने इस रोमांचक मुकाबले में दो बार बढ़त हासिल की. लेनी जोसेफ के शॉट पर बूनो के सेल्फ़ गोल के ज़रिये हैती ने 10वें मिनट में बढ़त बना ली. लेकिन अचरफ हाकिमी के 39वें मिनट के गोल के सहारे मोरक्को ने स्कोर को बराबर कर दिया. कुछ ही मिनट बाद विल्सन इसिडोर ने फिर हैती को बढ़त दिला दी. मोरक्को के इस्माइल सैबारी ने हाफ टाइम से पहले स्कोर 2-2 कर दिया.
दूसरा हाफ़ मोरक्को के स्ट्राइकर्स के नाम रहा. सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी खिलाड़ी सूफियान रहीमी ने 78वें मिनट में और 89वें मिनट में गेस्सीम यासीन ने चौथा गोल दागकर हैती के आगे बढ़ने की उम्मीदें ख़त्म कर दीं. क़तर वर्ल्ड कप 20222 का सेमीफ़ाइनल खेल चुकी मोरक्को टीम इस बार भी ताक़तवर नज़र आ रही है.
कौन-कौन सी टीमें हो गईं बाहर?
वर्ल्ड कप 2026 से अबतक आधी दर्जन टीमों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. पिछले वर्ल्ड कप यानी 2022 की मेज़बान क़तर टीम ग्रुप-B से बाहर हो चुकी है. क़तर ने स्विट्ज़रलैंड के ख़िलाफ़ मैच ड्रॉ कर 1 अंक भी हासिल किया.
Memories made ❤️
— FIFA (@FIFAcom) June 25, 2026
Thank you for your participation in the biggest @FIFAWorldCup in history, Czechia, Qatar and Haiti 👏 pic.twitter.com/PDmZgnr2yM
ब्राज़ील और मोरक्को की ग्रुप-C से हैती को बाहर होना पड़ा है. ग्रुप-D से तुर्किये को वर्ल्ड कप से बाहर का रास्ता देखना पड़ा है. ग्रुप-F से ट्यूनीशिया, ग्रुप-J जॉर्डन और ग्रुप-L से पनामा की टीमें टूर्नामेंट से बाहर हुई हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं