विज्ञापन

मेसी सबपर 20, लगातार बड़ा बन रहा है गोलमशीन का रिकॉर्ड, कमाल का है मेसी मैजिक!

Lionel Messi, FIFA World Cup 2026: लियोनेल मेसी ने लगातार आठवें वर्ल्ड कप मैच में गोल करके FIFA वर्ल्ड कप का एक और इतिहास रचा.

मेसी सबपर 20, लगातार बड़ा बन रहा है गोलमशीन का रिकॉर्ड, कमाल का है मेसी मैजिक!
Messi breaks another World Cup record: मेसी का धमाका

Lionel Messi Shatters Diego Maradona's Recordमेसी का मैजिक! एक अनूठा करिश्मा. हर मैच में गोल का गारंटी कार्ड हैं मेसी. हर बार की तरह मेसी ने एक बार फिर सबको चौंका दिया. अर्जेन्टीना के रोज़ैरियो में जन्मे लियोनेल आंद्रेस मेसी के मैजिक ने भारत सहित दुनिया भर के फ़ैन्स को अज सुबह रोमांच के साथ जगाये रखा. अर्जेन्टीना और इंटर मायामि के इस नंबर 10 जर्सी के खिलाड़ी ने 39 की उम्र में मेडिकल साइंस को मात दे दी है.  बढ़ती उम्र के साथ उनके गोल करने की रफ़्तार और तेज़ होती जा रही है. अपना छठा वर्ल्ड कप खेल रहे अर्जेन्टीनी कप्तान लियोनेल मेस्सी ने केप वेर्दे के ख़िलाफ़ बेहद रोमांचक मैच में इस वर्ल्ड कप का 7वां और वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा 20 गोल करने का रिकॉर्ड बना दिया.  मेसी के मैजिक के सहारे डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेन्टीना एक बार फिर वर्ल्ड कप ख़िताब का घातक और मज़बूत दावेदार नज़र आ रहा है. 

केप वेर्दे: जहां पानी के लिए तरसते लोग, उसने वर्ल्ड चैंपियन को पानी पिलाया

पश्चिमी अफ़्रीका के 10 द्वीपों और सिर्फ़ 5 लाख की आबादी वाले केप वेर्दे  का नाम सिर्फ़ नक्शे पर ही नहीं, दुनिया भर के 200 देशों के फ़ुटबॉल फ़ैन्स की ज़ुबान पर सम्मान से चढ़ गया है. दुनिया के इस सबसे छोटे देशों में से एक केप वेर्दे ने पहली बार वर्ल्ड कप खेलते हुए भी इसे हमेशा के लिए यादगार बना दिया. 

केप वेर्दे की राजधानी प्राइया में हार के बावजूद फ़ैन्स अपनी हीरो टीम को सराह रहे हैं. 5 लाख से कम की आबादी वाले इस देश ने तीन बार की चैंपियन अर्जेन्टीना के ख़िलाफ़ सांसे रोककर देखनेवाला मुक़ाबला खेला. इस देश में पीने का पानी बेशक ना के बराबर है, लेकिन इसने डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेन्टीना को जीत से पहले पानी पिला दिया. 

मेसी का मैजिक, केप वेर्दे की फ़ाइट

मेसी का मैजिक भी दिखा. आख़िरकार डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेन्टीना को एक्स्ट्रा टाइम में पहुंचकर 3-2 से जीत मुकम्मल हो गई.  फीफा वर्ल्ड कप 2026 में केप वेर्दे ने अर्जेन्टीना को हराकर सबसे बड़ा उलटफेर करने की तैयारी कर ली थी. इस बेहद रोमांचक में मेसी ने 29वें मिनट में अपना 20वां गोल किया. केप वेर्दे ने अर्जेन्टीना को नाको चने चबाने पर मजबूर कर दिया.  अर्जेन्टीना के लिए मेसी और मार्टिनेज़ ने गोल किए तो केप वेर्दे के लिए दुआर्ते और काब्राल ने मैच को 2-2 की बराबरी पर ला दिया.  केप वेर्दे के डिनेय बोर्जेस के आत्मघाती Self Goal गोल के ज़रिये आखिरकार 3 बार की चैंपियन अर्जेन्टीना ने प्री-क्वार्टर फ़ाइनल में जगह बना ली.  अब राउंड ऑफ़ 16 में अर्जेन्टीना की टक्कर इजिप्ट से 7 जुलाई को अटलांटा स्टेडियम में होगी. 

सबसे बीस मेसी के 20 गोल

पिछले साल मेसी ने भारत आकर कहा था, “मैं फिर भारत आउंगा.” मेसी में भारत को लेकर ग़ज़ब की दीवानगी है. रोनाल्डो की तरह मेसी के भारत में भी करोड़ों फ़ैन्स हैं. बार्सिलोना के लिए 474 और अर्जेन्टीना के लिए 124 गोल करनेवाले मेसी मौजूदा वर्ल्ड कप गोल्डन बूट की रेस में भी सबसे आगे चल रहे हैं.

फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप 2026 के टॉप गोल स्कोरर

रोनाल्डो की तरह मेसी का भी ये छठा वर्ल्ड कप है. मेसी ने 6 में से 5 वर्ल्ड कप में गोल ज़रूर किये हैं. सिर्फ़ 2010 के दक्षिण अफ़्रीकी वर्ल्ड कप में उनके नाम कोई गोल नहीं है. लेकिन मौजूदा वर्ल्ड कप के सभी 4 मैचों में उन्होंने एक हैट्रिक के साथ कुल मिलाकर सबसे ज़्यादा 7 गोल (अल्जीरिया के ख़िलाफ़ हैट्रिक, ऑस्ट्रिया के ख़िलाफ़ 2, जॉर्डन के ख़िलाफ़ 1, केप वेर्दे के ख़िलाफ़ 1 गोल) किये हैं. 

मेसी के 2026 वर्ल्ड कप के गोल 

  • 2006 जर्मनी: 1 गोल 
  • 2010 द.अफ़्रीका: 0 गोल 
  • 2014 ब्राज़ील: 4 गोल 
  • 2018 रूस: 1 गोल 
  • 2022 क़तर: 7 गोल 
  • 2026 उत्तर अमेरिका: 7 गोल*

फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप के स्टार गोलमशीन 

खिलाड़ी     देश गोल
लियोनेल मेसी      अर्जेन्टीना 20 
   किलियान एमबाप्पे       फ़्रांस   18
मिरोस्लाव क्लोज़ा      जर्मनी 16
रोनाल्डो           ब्राज़ील    15
गर्ड म्यूलर        जर्मनी14
जस्ट फ़ोंटेन         फ़्रांस     13
हैरी केन        इंग्लैंड13
पेले        ब्राज़ील  12
क्रिस्टियानो रोनाल्डो       पुर्तगाल 11

ये भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: अर्जेंटीना की काबो वर्डे के खिलाफ रोमाांचक जीत, मेसी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: कितने बजे से शुरू होगा दूसरा T20, भारत में FREE में कैसे देख पाएंगे Live मैच

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
2026 FIFA World Cup, Lionel Messi, Football
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com