Kylian Mbapp Golden Boot Winner, FIFA World Cup 2026: फ्रांस के स्ट्राइकर एम्बाप्पे एक से ज़्यादा वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए. उन्होंने अपना दूसरा गोल्डन बूट अवॉर्ड तब जीता जब रविवार को फाइनल में अर्जेंटीना को स्पेन से 1-0 से हार का सामना करना पड़ा और लियोनेल मेसी कोई गोल या असिस्ट नहीं कर पाए. फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब भले ही स्पेन ने जीत लिया हो, लेकिन टूर्नामेंट का गोल्डन बूट फ्रांस के स्टार स्ट्राइकर किलियन एम्बाप्पे के नाम रहा. एम्बाप्पे ने पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 10 गोल किए और लगातार दूसरी बार यह प्रतिष्ठित पुरस्कार अपने नाम किया. इससे पहले उन्होंने 2022 वर्ल्ड कप में भी गोल्डन बूट जीता था.
मेसी गोल्डन बूट की रेस में पीछे रह गए
सेमीफाइनल तक लियोनेल मेसी और किलियन एम्बाप्पे दोनों के आठ-आठ गोल थे. अतिरिक्त असिस्ट की वजह से मेसी उस समय रेस में आगे थे. लेकिन तीसरे स्थान के मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ एम्बाप्पे ने दो गोल और एक असिस्ट कर बढ़त हासिल कर ली. वहीं फाइनल में मेसी न तो गोल कर सके और न ही कोई असिस्ट दे पाए, जिससे गोल्डन बूट की दौड़ एम्बाप्पे के नाम हो गई.
पूरे टूर्नामेंट में शानदार रहा एम्बाप्पे का प्रदर्शन
फ्रांस भले ही तीसरे स्थान के मुकाबले में हारकर चौथे नंबर पर रहा, लेकिन एम्बाप्पे का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में शानदार रहा. उन्होंने 10 गोल करने के साथ चार असिस्ट भी किए. इसके साथ ही वह 1970 में जर्मनी के महान स्ट्राइकर गर्ड मुलर के बाद एक वर्ल्ड कप में 10 गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए.
मेसी की नजर अब गोल्डन बॉल पर
गोल्डन बूट हाथ से निकलने के बावजूद लियोनेल मेसी की नजर टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को मिलने वाले गोल्डन बॉल अवॉर्ड पर रहेगी. मेसी ने इस वर्ल्ड कप में आठ गोल और चार असिस्ट किए और अपनी कप्तानी में अर्जेंटीना को लगातार दूसरे फाइनल तक पहुंचाया. अगर उन्हें यह सम्मान मिलता है तो वह तीसरी बार गोल्डन बॉल जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे.
गोल्डन ग्लव और बेस्ट यंग प्लेयर पर भी नजर
टूर्नामेंट के अन्य बड़े पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर के लिए गोल्डन ग्लव और 21 साल या उससे कम उम्र के खिलाड़ी के लिए बेस्ट यंग प्लेयर अवॉर्ड शामिल हैं. स्पेन के गोलकीपर उनाई सिमोन इन दोनों में मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में आठ मैचों में सिर्फ एक गोल खाया. वहीं 19 वर्षीय लैमिन यमाल ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया और बेस्ट यंग प्लेयर अवॉर्ड के प्रमुख दावेदार बनकर उभरे.
लगातार दूसरी बार गोल्डन बूट जीतने वाले खिलाड़ियों में शामिल हुए एम्बाप्पे
एम्बाप्पे ने 2022 के बाद 2026 वर्ल्ड कप में भी सबसे ज्यादा गोल कर गोल्डन बूट अपने नाम किया. इस उपलब्धि के साथ उन्होंने एक बार फिर साबित किया कि मौजूदा दौर में वह दुनिया के सबसे खतरनाक फॉरवर्ड खिलाड़ियों में से एक हैं.
(AP इनपुट के साथ)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं