विज्ञापन

FIFA World Cup 2026: क्या अर्जेंटीना की जीत पक्की? इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में मेसी के 'लकी रेफरी' को मिली जिम्मेदारी

Who is Ismail Elfath, referee for England-Argentina semifinal: इंग्लैंड-अर्जेंटीना मैच में एक ऐसे शख्स को रेफरी की जिम्मेदारी मिली है जिसे मेसी के लिए लकी माना जाता है.

FIFA World Cup 2026: क्या अर्जेंटीना की जीत पक्की? इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में मेसी के 'लकी रेफरी' को मिली जिम्मेदारी
FIFA World Cup: Meet Ismail Elfath, referee for England-Argentina semifinal

England-Argentina semifinal: अर्जेंटीना और इंग्लैंड  के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2026 में दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जाने वाला है. इस मैच में सबकी नजर मेसी पर है तो वहीं, फैन्स यह जानने को लेकर भी उत्साहित हैं कि आखिर इस मैच में रेफरी की भूमिका कौन निभाने वाला है. दरअसल, अर्जेंटीना के सेमीफाइनल में पहुंचने से पहले रेफरी के लेकर काफी विवाद हुआ था, जिससे इस मैच में रेफरी की भूमिका काफी अहम हो गई है. 

इस्माइल एल्फाथ को मिली रेफरी की जिम्मेदारी

इंग्लैंड- अर्जेंटीना मैच में  रेफरी की जिम्मेदारी  इस्माइल एल्फाथ को मिली है जो लियोनेल मेसी के लिए काफी लकी रहे हैं. दरअसल, Major League Cricket में जिन मैचों में एल्फाथ ने रेफरी की भूमिका निभाई हैं, उन मैचों में मेसी की टीम को जीत मिली है. ऐसे में इस्माइल एल्फाथ एक तरह से मेसी के लिए लकी रहे हैं. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सेमीफाइनल में इस्माइल एल्फाथ दिग्गज मेसी के लिए लकी रहते हैं या नहीं. आंकड़ों के अनुसार  एल्फाथ ने मेजर लीग सॉकर के 5 मैचों में रेफरी या किसी अन्य ऑफिशियल की भूमिका निभाई, जिसमें मेसी खेले हैं और सभी मैचों में मेसी की टीम को जीत मिली है. 

इस्माइल एल्फाथ कौन है

मोरक्को के शहर कैसाब्लांका में जन्मे एल्फाथ, 2001 में 17 साल की उम्र में US डाइवर्सिटी वीज़ा प्रोग्राम, जिसे आम तौर पर "डाइवर्सिटी लॉटरी" कहा जाता था, उसके तहत वीजा मिलने के बाद अमेरिका चले गए थे.  यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्सास से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री लेने के बाद, एल्फाथ बाद में अमेरिका के नागरिक बन गए.  वे  अब ऑस्टिन, टेक्सास में रहते हैं.इस्माइल एल्फाथ साल 2012 से रेफरी की भूमिका निभा रहे हैं. वो 2016 में वह फीफा के साथ भी जुड़े थे. साल  2022 फीफा वर्ल्ड कप का भी इस्माइल हिस्सा रहे थे. 
 
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में 7 येलो कार्ड और1 रेड कार्ड दिखा चुके हैं. 

2026 का टूर्नामेंट एल्फाथ का दूसरा वर्ल्ड कप है और वह इस टूर्नामेंट में शामिल रिकॉर्ड आठ अमेरिकी फुटबॉल रेफरी में से एक हैं.जिन तीन मैचों में उन्होंने रेफरी की भूमिका निभाई है, उनमें एल्फाथ ने 7 येलो कार्ड और1 रेड कार्ड दिखाया है, रेड कार्ड उरुग्वे के अगस्टिन कैनोबिओ को पाउ कुबारसी पर खतरनाक तरीके से झपटने के लिए दिया गया था. इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच होने वाले सेमीफाइनल मैच में एल्फाथ की मदद उनके साथी अमेरिकी कोरी पार्कर और काइल एटकिंस करेंगे, जबकि इटली के मौरिजियो मारियानी चौथे अधिकारी होंगे और उनके हमवतन डेनियल बिंडोनी रिजर्व असिस्टेंट रेफरी होंगे. 

ये भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: एम्बाप्पे का टूटा दिल, स्पेन के खिलाफ सेमीफाइनल में फ्रांस के हार की ली जिम्मेदारी

ये भी पढ़ें- FIFA World Cup, Success Story: जिस नवजात बच्चे को मेसी ने गोद में खिलाया, हाथों से नहलाया, वह बन गया उनका उत्तराधिकारी

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: शुभमन गिल का ODI में तहलका, 80 रन की पारी में बनाया World Record, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

ये भी पढ़ें- IND vs ENG, 1st ODI: गौतम गंभीर के मास्टर स्ट्रोक से पलटी बाजी, प्रिंस यादव को 'दूत' बनाकर भेजा मैदान पर और बदल गया पूरा मैच

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
2026 FIFA World Cup, Football
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com