विज्ञापन

फीफा वर्ल्ड कप 2026: अमेरिका ने 96 साल बाद किया कमाल, दो मैच खेलकर ही नॉकआउट के लिए किया क्वालीफाई

अमेरिका ने फीफा वर्ल्ड कप में 1930 के बाद लगातार दो मैच जीते हैं. शानिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-0 की जीत के बाद उसे नॉकआउट राउंड का टिकट मिला है.

फीफा वर्ल्ड कप 2026: अमेरिका ने 96 साल बाद किया कमाल, दो मैच खेलकर ही नॉकआउट के लिए किया क्वालीफाई
FIFA World Cup 2026: USA beat Australia

सह-मेजबान अमेरिका ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के अगले राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली है, वो भी अपने स्टार खिलाड़ी क्रिश्चियन पुलिसिक के बिना. ग्रुप डी के मुकाबले में अमेरिका ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को एकतरफा तरीके से 2-0 से हराया. अमेरिका इस जीत के साथ ही राउंड ऑफ 32 में जगह बनाने वाली दूसरी टीम बनी. हालांकि, लगातार दो जीत के बाद भी अमेरिका टॉप पर क्वालीफाई करेगी, ऐसा नहीं है. उसे अपने आखिरी मैच में तुर्किए के खिलाफ ड्रॉ करना होगा. या फिर उसे उम्मीद करनी होगी कि पराग्वे के खिलाफ तुर्किए हार जाए. यह 1930 के बाद पहली बार है, जब अमेरिकी पुरुष टीम लगातार दो वर्ल्ड कप मैच जीतने में सफल हुई है. 

सिएटल स्टेडियम में हुए मुकाबले की शुरुआत से ही अमेरिका ने आक्रामक खेल दिखाया और ऑस्ट्रेलिया के डिफेंस पर लगातार दबाव बनाए रखा. मैच के 11वें मिनट में ही अमेरिका को इसका फायदा भी मिला. ऑस्ट्रेलिया के डिफेंडर कैमरन बर्गेस फोलारिन बालोगुन के शॉट का बचाव करते हुए अपना ही गोल कर बैठे, जिसके चलते अमेरिका मैच में 1-0 की बढ़त हासिल करने में सफल रहा.

अमेरिका का मैच में दबदबा बरकरार रहा और पहले हाफ का अंत होने से ठीक पहले टीम ने अपनी बढ़त को दोगुना कर लिया। मैच के 43वें मिनट में सर्जिनो डेस्ट ने शानदार शॉट लगाया, लेकिन उनका यह शॉट गोल पोस्ट में नहीं पहुंच सका. हालांकि, सर्जिनो की नाकाम कोशिश को कैमरन बर्गेस ने बेहतरीन हेडर मारते हुए सफलतापूर्वक गोल में तब्दील कर दिया और अमेरिका को मैच में 2-0 की बढ़त दिला दी. ऑस्ट्रेलिया ने इस गोल के खिलाफ रिव्यू भी लिया, लेकिन रेफरी ने इसे पूरी तरह से वैध बताया.

पहले हाफ में ही 0-2 से पिछड़ने के बाद दूसरे हाफ में ऑस्ट्रेलिया ने गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन टीम को सफलता नहीं मिल सकी. अमेरिका के डिफेंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया. फीफा वर्ल्ड कप 2026 में लगातार दूसरी जीत के साथ ही अमेरिका ने नॉकआउट स्टेज में अपनी जगह बना ली है. विश्व कप के इतिहास में यह महज दूसरा मौका है, जब अमेरिका ने टूर्नामेंट का आगाज लगातार दो जीत के साथ किया है. अमेरिका ने पहले मैच में पैराग्वे को 4-1 से हराया था.

यह भी पढ़ें: लाल मिट्टी की पिच क्या असर दिखाएगी, कैसा रहेगा मैसम, व्हाइट वॉश पर होगी भारत की नजरें, प्लेइंग XI में बदलाव तय

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया में कौन लेगा हार्दिक पांड्या की जगह? भारतीय कोच ने लिया इस ऑलराउंडर का नाम

लेखक के बारे में
img
मोहित झा
सब एडिटर
10वीं कक्षा में पढ़ते हुए जब पहली बार एनडीटीवी के लिए क्रांति संभव को एक वीडियो रिकॉर्ड करते देखा, उसी पल यह तय हो गया था कि आगे चलकर इसी संस्थान का ह... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
United States, Australia, 2026 FIFA World Cup, Football
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com