विज्ञापन

एक चश्मिश-प्रोफ़ेसर तो एक नस्लवाद-Racism का धुर-विरोधी, अगर सेमीफ़ाइनल शूटआउट में गया तो किस गोलकीपर का चलेगा मैजिक?

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में फ्रांस का सामना स्पेन से होना है. इस मुकाबले में फ्रांस और गोलकीपर के बीच भी जंग होगी.

एक चश्मिश-प्रोफ़ेसर तो एक नस्लवाद-Racism का धुर-विरोधी, अगर सेमीफ़ाइनल शूटआउट में गया तो किस गोलकीपर का चलेगा मैजिक?
FIFA World Cup 2026 Semi Final France vs Spain

ले ब्लू- फ़्रांस और ला रोख़ा-स्पेन ने दुनिया की सभी टीमों के स्ट्राइकर्स के नाक में दम कर रखा है. एक के ख़िलाफ़ मौजूदा वर्ल्ड कप में सिर्फ़ 2 गोल हुए हैं तो एक के ख़िलाफ़ सिर्फ़ 1 गोल. फ़्रांस के 6 फ़ीट 3 इंच के लंबे कद के गोलकीपर माइक मैग्नन और 6 फ़ीट 3 इंच ऊंचे स्पेन के गोलकीपर उनाई साइमन दुनिया भर के स्ट्राइकर्स के लिए सिरदर्द की वजह बने हुए हैं. 

फ़्रास के गोलकीपर माइक मैग्नन के ख़िलाफ़ 6  मैचों में सिर्फ़ 2 गोल हुए हैं लेकिन उन्होंने 9 गोल बचाये हैं. जबकि, स्पेन के उनाई साइमन ने 6 मैचों में 7 गोल बचाये हैं और विपक्षी टीमें उनके ख़िलाफ़ सिर्फ़ 1 गोल कर पाई हैं.

अगर मैच पेनल्टी शूट आउट तक गया

फ़्रांस और स्पेन दोनों का डिफ़ेंस बेहद सॉलिड है, एकदम किले जैसा. दोनों ही टीमें 4-2-3-1 के फॉर्मेशन से मैच खेलती हैं. बहुत मुमकिन है कि मैच में किसी एक टीम ने गोल किया तो दूसरी टीम उसे 90 मिनट और एक्सट्रा टाइम में उसे उतार दे. 

फ़्रांस के लिए अबतक किलियान एमबाप्पे (8 गोल), ओस्मान डेम्बेले (5 गोल), ब्रैडलि बारकोला (2 गोल) और डिज़ाइरे दुए (1 गोल) के नाम कुल 16 गोल हैं. कप्तान किलियान के नाम 3 एसिस्ट (गोल करने में मदद) और माइकल ओलीसे के नाम 5 असिस्ट हैं.  

स्पेन के लिए अबतक मिकेल ओयारज़ाबाल के नाम 4 गोल, सुपर सब्सटीट्यूट स्टार मिकेल मरीनो के नाम 2 गोल, एलेक्स बायेना (1 गोल), फ़ैबियन रुइज़ (1 गोल), पेड्रो पोर्रो (1 गोल) और सुपरस्टार लैमीन यामाल (1 गोल) के अलावा सऊदी अरब के हसन अल-टम्बकटि के सेल्फ़ गोल के ज़रिये कुल 11 गोल दर्ज हुए हैं. 

यानी फ़्रांस और स्पेन दोनों टीमों के पांच-पांच, छह-छह खिलाड़ी गोल करने में गोल करने में अहम रोल अदा करने में कामयाब रहे हैं. 

ऐसे में फ़्रांस और स्पेन के बीच डलास में होनेवाले पहले सेमीफ़ाइनल में 90 मिनट तक और फिर एक्सट्रा टाइम में गोल ज़रूर होने चाहिए. लेकिन फिर भी अगर मैच बराबरी पर रह गया तो नतीजा पेनल्टी शूट आउट से निकलेगा. 

अमेरिका के डलास स्टेडियम में इस ऐतिहासिक सेमीफ़ाइनल से पहले फ्रांस और स्पेन के टीम मैनेजमेंट गोलकीपर उनाई साइमन और गोलकीपर माइक मैग्नन के ख़िलाफ़ पेनल्टी से निपटने की रणनीति भी मैच के पहले ही बना रहे होंगे.

मैजिक माइक- ‘तुम लंबे हो गोलकीपर बनो'

फ़्रांस के मैजिक माइक लंबे हैं, ख़तरनाक दिखते हैं और नस्लवाद के पक्के विरोधी. माइक मैग्नन को उनके कोच ने 8 साल की उम्र में ही कहा था, ‘तुम लंबे हो, गोलकीपर बनो' और तभी उन्होंने फ़ुटबॉल की दुनिया में अपनी मंज़िल पहचान ली. 31 साल केमाइक सबसे पहले लॉकर रूम में आते हैं और एक उम्दा लीडर की तरह सबसे बाद में बाहर जाते हैं. 

पेरिस सेंट जर्मां-PSG क्लब में उन्हें बेंच पर बैठने को कहा गया तो उन्होंने रिज़र्व में बैठने के बजाए लील Lille II और फिर Lille का रुख़ कर लिया. उन्होंने 2021 में अपनी टीम को लीग-1 का चैंपियन बना दिया और PSG का 10 साल का दबदबा तोड़ दिया. उस सीजन उन्होंने 21 क्लीन शीट भी रखीं. मतलब अपने ख़िलाफ़ कोई गोल नहीं होने दिया. 29 साल की उम्र में वो AC मिलान के कप्तान भी बन गये. 

‘प्रोफेसर' उनाई सिमोन – स्पेन की दीवार 

29 साल के आंखों में चश्मा या कॉन्टैक्ट लेंस पहनने वाले उनाई सिमोन दुनिया के लाखों चश्मा पहनकर खेलनेवाले बच्चों के रोल मॉडल हैं. अंडर-16 से ही चश्मा पहनकर खेलने के बावजूद उनाई सिमोन एक चुंबक जैसे गोलकीपर हैं. वो जहां खड़े होते हैं स्ट्राइकर वहीं शॉट मारने को मजबूर होते हैं.  

यूरो 2020 के क्वार्टर फाइनल में स्विट्जरलैंड के खिलाफ 2 पेनल्टी शॉट बचाकर उन्होंने स्पेन को सेमीफ़ाइनल में पहुंचाया और फिर यूरो 2024 में स्पेन को ट्रॉफी दिलाने में हीरो साबित हुए. यूरो 2024 में स्पेन ने फ़्रांस को लेमीन यामाल के गोल के ज़रिये 2-1 से हराया था. 

उनाई पढ़ाई में भी ज़हीन रहे और उनके साथी उन्हें ‘प्रोफ़ेसर' कहकर भी बुलाते हैं. शांत और पढ़ाकू उनाई ने स्पोर्ट्स साइंस में भी डिग्री हासिल की है.  

पेनल्टी शॉट बचाने में भी माइक और उनाई दोनों महारथी माने जाते हैं. यानी पेनल्टी शूट आउट तक गेम पहुंच ही गया तो फ़्रांस और स्पेन दोनों टीमों के ख़िलाड़ियों के सामने इन दीवारों के पार जाने की चुनौती बहुत बड़ी होनेवाली है. कौन बाज़ी मरेगा?  इस सवाल के जवाब के लिए ये संवाददाता भी ज्योतिष शास्त्र की शरण में जा रहा है.

यह भी पढ़ें: भारत ने शुरू की वर्ल्ड कप की प्लानिंग, विराट कोहली से मांगी बड़ी सलाह, कप्तान गिल का खुलासा

यह भी पढ़ें: स्पेन के लामिन यमाल के खिलाफ बन रहा खास प्लान? फ्रांस के मिडफील्डर ने किया खुलासा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
France, Spain, Football, 2026 FIFA World Cup, Mike Maignan, Unai Simon Mendibil
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com