विज्ञापन

भारत में कितने बजे शुरू होंगे फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मैच? देखें सभी मुकाबलों का पूरा शेड्यूल

भारत के फुटबॉल प्रेमियों के लिए फीफा विश्व कप 2026 के मैचों का समय साफ हो गया है. जानिए रात 9:30 से सुबह 9:30 बजे के बीच कब-कब शुरू होंगे मुकाबले और सभी मैचों का पूरा शेड्यूल.

भारत में कितने बजे शुरू होंगे फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मैच? देखें सभी मुकाबलों का पूरा शेड्यूल
FIFA WC Match Time in India

FIFA WC Match Time Table in India: IPL के खत्म होने के साथ ही भारतीय फैंस के लिए फुटबॉल का महाकुंभ शुरू होने जा रहा है. फैंस के लिए एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है. फीफा विश्व कप के मुकाबलों का समय भारतीय दर्शकों के लिहाज से बिल्कुल साफ हो गया है. इस बार फुटबॉल महाकुंभ के मैच देखने के लिए फैंस को अपनी रातों की नींद और सुबह का समय इसके नाम करना होगा, क्योंकि उत्तरी अमेरिका के साथ भारत के समय का काफी अंतर है. भारतीय समयानुसार, फीफा विश्व कप 2026 के लीग स्टेज के सभी मुकाबले रात 9:30 बजे से शुरू होकर अगली सुबह 9:30 बजे तक अलग-अलग समय पर खेले जाएंगे. टूर्नामेंट की शुरुआत वैसे तो 11 जून से हो रही है, लेकिन भारत के दर्शकों के लिए पहला मैच 12 जून को भारतीय समयानुसार (IST) आधी रात को 12:30 बजे शुरू होगा.

कई मुकाबलों के लिए रात में जगना होगा

ग्रुप स्टेज और नॉकआउट के कई मैच भारतीय फुटबॉल प्रेमियों के लिए काफी अजीब समय पर शुरू होंगे. मैच देखने के लिए रात 1:30 बजे, 3:30 बजे, 4:30 बजे, सुबह 6:30 बजे और यहां तक कि सुबह 7:30 बजे भी टीवी के सामने बैठना होगा. हालांकि, भारतीय फैंस के लिए कुछ राहत की बात भी है. कुछ बड़े और दिलचस्प मुकाबले काफी अच्छे समय पर देखने को मिलेंगे. उदाहरण के लिए अर्जेंटीना बनाम ऑस्ट्रिया और पुर्तगाल बनाम उज्बेकिस्तान जैसे धमाकेदार मैच रात 10:30 बजे शुरू होंगे, जिन्हें बिना रात जगाए आसानी से लाइव देखा जा सकेगा.

जी नेटवर्क पर लाइव देख सकेंगे मुकाबले

इस टूर्नामेंट के शुरू होने से ठीक 10 दिन पहले 'ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेस लिमिटेड' ने फुटबॉल की वैश्विक संस्था फीफा के साथ एक बहुत बड़ी डील पक्की कर ली है. दोनों के बीच पूरे आठ साल की लंबी भागीदारी पर सहमति बनी है. इस समझौते के बाद अब भारत में फीफा विश्व कप का सीधा प्रसारण ज़ी नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा.

देखें फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सभी मैचों का पूरा शेड्यूल

तारीख (IST)समय (IST)मुकाबला और ग्रुपवेन्यू / शहर
12 जून1:30 AMमेक्सिको vs दक्षिण अफ्रीका (Group A)मेक्सिको सिटी
12 जून7:30 AMदक्षिण कोरिया vs UEFA प्लेऑफ D (Group A)ग्वाडलाजारा
13 जून12:30 AMकनाडा vs UEFA प्लेऑफ A (Group B)टोरंटो
13 जून3:30 AMयूएसए vs पैराग्वे (Group D)लॉस एंजिल्स
13 जून6:30 AMऑस्ट्रेलिया vs UEFA प्लेऑफ C (Group D)वैंकूवर
13 जून9:30 PMब्राजील vs मोरक्को (Group C)न्यूयॉर्क/न्यू जर्सी
14 जून12:30 AMहाइती vs स्कॉटलैंड (Group C)बोस्टन
14 जून3:30 AMकतर vs स्विट्जरलैंड (Group B)सैन फ्रांसिस्को बे एरिया
14 जून6:30 AMजर्मनी vs कुराकाओ (Group E)ह्यूस्टन
15 जून12:30 AMआइवरी कोस्ट vs इक्वाडोर (Group E)फिलाडेल्फिया
15 जून3:30 AMनीदरलैंड vs जापान (Group F)डलास
15 जून6:30 AMUEFA प्लेऑफ B vs ट्यूनीशिया (Group F)मोंटेरे
16 जून12:30 AMस्पेन vs केप वर्डे (Group H)अटलांटा
16 जून3:30 AMसऊदी अरब vs उरुग्वे (Group H)मियामी
16 जून6:30 AMबेल्जियम vs मिस्र (Group G)सिएटल
17 जून12:30 AMइरान vs न्यूजीलैंड (Group G)लॉस एंजिल्स
17 जून3:30 AMफ्रांस vs सेनेगल (Group I)न्यूयॉर्क/न्यू जर्सी
17 जून6:30 AMFIFA प्लेऑफ 2 vs नॉर्वे (Group I)बोस्टन
18 जून12:30 AMअर्जेंटीना vs अल्जीरिया (Group J)कंसास सिटी
18 जून3:30 AMऑस्ट्रिया vs जॉर्डन (Group J)सैन फ्रांसिस्को बे एरिया
18 जून6:30 PMपुर्तगाल vs FIFA प्लेऑफ 1 (Group K)ह्यूस्टन
18 जून9:30 PMउज्बेकिस्तान vs कोलंबिया (Group K)मेक्सिको सिटी
19 जून12:30 AMइंग्लैंड vs क्रोएशिया (Group L)डलास
19 जून3:30 AMघाना vs पनामा (Group L)टोरंटो
19 जून6:30 AMUEFA प्लेऑफ D vs दक्षिण अफ्रीका (Group A)अटलांटा
19 जून9:30 PMस्विट्जरलैंड vs UEFA प्लेऑफ A (Group B)लॉस एंजिल्स
20 जूनरात 12:30 बजेकनाडा बनाम कतर (ग्रुप B)वैंकूवर
20 जूनरात 03:30 बजेमेक्सिको बनाम दक्षिण कोरिया (ग्रुप A)ग्वाडलाजारा
20 जूनसुबह 06:30 बजेब्राजील बनाम हाइती (ग्रुप C)फिलाडेल्फिया
20 जूनरात 09:30 बजेस्कॉटलैंड बनाम मोरक्को (ग्रुप C)बोस्टन
21 जूनरात 12:30 बजेUEFA प्लेऑफ C बनाम पराग्वे (ग्रुप D)सैन फ्रांसिस्को बे एरिया
21 जूनरात 03:30 बजेयूएसए बनाम ऑस्ट्रेलिया (ग्रुप D)सिएटल
21 जूनसुबह 06:30 बजेजर्मनी बनाम आइवरी कोस्ट (ग्रुप E)टोरंटो
21 जूनरात 09:30 बजेइक्वाडोर बनाम कुराकाओ (ग्रुप E)कंसास सिटी
22 जूनरात 12:30 बजेनीदरलैंड बनाम UEFA प्लेऑफ B (ग्रुप F)ह्यूस्टन
22 जूनरात 03:30 बजेट्यूनीशिया बनाम जापान (ग्रुप F)मोंटेरे
22 जूनसुबह 06:30 बजेउरुग्वे बनाम केप वर्दे (ग्रुप H)मियामी
22 जूनरात 09:30 बजेस्पेन बनाम सउदी अरब (ग्रुप H)अटलांटा
23 जूनरात 12:30 बजेबेल्जियम बनाम ईरान (ग्रुप G)लॉस एंजिल्स
23 जूनरात 03:30 बजेन्यूजीलैंड बनाम मिस्र (ग्रुप G)वैंकूवर
23 जूनसुबह 06:30 बजेनॉर्वे बनाम सेनेगल (ग्रुप I)न्यूयॉर्क/न्यू जर्सी
24 जूनरात 12:30 बजेफ्रांस बनाम FIFA प्लेऑफ 2 (ग्रुप I)फिलाडेल्फिया
24 जूनरात 03:30 बजेअर्जेंटीना बनाम ऑस्ट्रिया (ग्रुप J)डलास
24 जूनसुबह 06:30 बजेजॉर्डन बनाम अल्जीरिया (ग्रुप J)सैन फ्रांसिस्को बे एरिया
25 जूनरात 12:30 बजेइंग्लैंड बनाम घाना (ग्रुप L)बोस्टन
25 जूनरात 12:30 बजेपनामा बनाम क्रोएशिया (ग्रुप L)टोरंटो
25 जूनरात 03:30 बजेपुर्तगाल बनाम उज्बेकिस्तान (ग्रुप K)ह्यूस्टन
25 जूनरात 03:30 बजेकोलंबिया बनाम FIFA प्लेऑफ 1 (ग्रुप K)ग्वाडलाजारा
25 जूनसुबह 06:30 बजेस्कॉटलैंड बनाम ब्राजील (ग्रुप C)मियामी
25 जूनसुबह 06:30 बजेमोरक्को बनाम हाइती (ग्रुप C)अटलांटा
26 जूनरात 12:30 बजेकनाडा बनाम स्विट्जरलैंड (ग्रुप B)वैंकूवर
26 जूनरात 12:30 बजेUEFA प्लेऑफ A बनाम कतर (ग्रुप B)सिएटल
26 जूनरात 03:30 बजेमैक्सिको बनाम UEFA प्लेऑफ D (ग्रुप A)मैक्सिको सिटी
26 जूनरात 03:30 बजेसाउथ कोरिया बनाम साउथ अफ्रीका (ग्रुप A)मोंटेरे
26 जूनसुबह 06:30 बजेइक्वाडोर बनाम जर्मनी (ग्रुप E)न्यूयॉर्क / न्यू जर्सी
26 जूनसुबह 06:30 बजेकुराकाओ बनाम आइवरी कोस्ट (ग्रुप E)फिलाडेल्फिया
26 जूनरात 09:30 बजेट्यूनीशिया बनाम नीदरलैंड (ग्रुप F)कंसास सिटी
26 जूनरात 09:30 बजेजापान बनाम UEFA प्लेऑफ B (ग्रुप F)डलास
27 जूनरात 12:30 बजेUEFA प्लेऑफ C बनाम अमेरिका (ग्रुप D)लॉस एंजिल्स
27 जूनरात 12:30 बजेपराग्वे बनाम ऑस्ट्रेलिया (ग्रुप D)सैन फ्रांसिस्को बे एरिया
27 जूनरात 03:30 बजेनॉर्वे बनाम फ्रांस (ग्रुप I)बोस्टन
27 जूनरात 03:30 बजेसेनेगल बनाम FIFA प्लेऑफ 2 (ग्रुप I)टोरंटो
27 जूनसुबह 06:30 बजेन्यूजीलैंड बनाम बेल्जियम (ग्रुप G)वैंकूवर
27 जूनसुबह 06:30 बजेमिस्र बनाम ईरान (ग्रुप G)सिएटल

नॉकआउट मुकाबले (Knockout Stage) 

तारीख (भारतीय समय)मैच शुरू होने का समय (IST)नॉकआउट चरण (Stage)स्थान (वेन्यू) / विवरण
28 जून - 3 जुलाईमुख्य रूप से रात 12:30, 03:30, सुबह 06:30 बजेराउंड ऑफ 32 (Round of 32)नॉकआउट मैच
4 जुलाई - 8 जुलाईमुख्य रूप से रात 12:30, 03:30, सुबह 06:30 बजेराउंड ऑफ 16 (Round of 16)नॉकआउट मैच
9 जुलाई - 12 जुलाईमुख्य रूप से रात 12:30 और 03:30 बजेक्वार्टरफाइनल नॉकआउट मैच
15 जुलाईरात 01:30 बजेसेमीफाइनल 1 आर्लिंगटन (टेक्सास)
16 जुलाईरात 01:30 बजेसेमीफाइनल 2 अटलांटा (जॉर्जिया)
19 जुलाईरात 01:30 बजेतीसरे स्थान का मैच (Third-Place Match)मियामी
20 जुलाईरात 12:30 बजेवर्ल्ड कप फाइनल (World Cup Final) न्यूयॉर्क  / न्यू जर्सी

टीवी और मोबाइल दोनों पर मिलेगी लाइव स्ट्रीमिंग

जी एंटरटेनमेंट अपने बिल्कुल नए 'यूनाईट8 स्पोर्ट्स नेटवर्क' के जरिए टीवी पर इन मैचों का सीधा प्रसारण देश के कोने-कोने तक पहुंचाएगा. इसके साथ ही जो लोग अपने मोबाइल या लैपटॉप पर मैच देखना चाहते हैं, उनके लिए 'जी5' (ZEE5) ऐप पर इन सभी मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी.

2034 तक के सारे अधिकार ZEE के पास

फीफा और ज़ी की ओर से जारी एक साझा बयान में बताया गया कि इस आठ साल के ऐतिहासिक करार के तहत ज़ी के पास कुल 39 वैश्विक फुटबॉल टूर्नामेंट दिखाने के अधिकार होंगे. इनमें साल 2026 और 2030 के पुरुष फीफा विश्व कप के साथ-साथ 2027 का महिला फीफा विश्व कप भी शामिल है. कंपनी के पास 2034 तक फीफा के सभी मुख्य टूर्नामेंट और उनसे जुड़ी विशेष डॉक्यू-सीरीज को भारतीय बाजार में दिखाने के मीडिया अधिकार सुरक्षित रहेंगे.

भारत में फुटबॉल का घर होगा 'ZEE'

'जी' फुटबॉल का घर होगा, जहां फीफा के बड़े इवेंट्स दिखाए जाएंगे. इनमें फीफा मेंस अंडर-17 वर्ल्ड कप (2026-2034), फीफा विमेंस अंडर-17 वर्ल्ड कप (2026-2034), फीफा अंडर-20 मेंस वर्ल्ड कप (2027, 2029, 2031 और 2033), फीफा अंडर-20 विमेंस वर्ल्ड कप (2026, 2028, 2030, 2032 और 2034), फीफा फुटसाल मेंस वर्ल्ड कप (2028 और 2032), फीफा फुटसाल विमेंस वर्ल्ड कप (2029 और 2033), फीफा विमेंस वर्ल्ड कप (2027) और फीफा इंटरकॉन्टिनेंटल कप (2026-2030) शामिल हैं. इनके अलावा, फीफा वर्ल्ड कप 2026 और फीफा वर्ल्ड कप 2030 भी यहां दिखाए जाएंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Other Sports, Football
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com