स्पेन के खिलाफ पुर्तगाल की हार के साथ ही महान फुटबॉलरों की सूची में शुमार क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप करियर खत्म हो गया. यह पहले से तय माना जा रहा था कि रोनाल्डो अपना आखिरी वर्ल्ड कप खेल रहे हैं और CR7 ने स्पेन के खिलाफ मैच से पहले खुद भी कंफर्म किया कि यह उनका आखिरी वर्ल्ड कप है. रिकॉर्ड बुक में रोनाल्डो का नाम दर्ज है और कई पन्नों में अंकित है, लेकिन इस पुर्तगाली स्टार के साथ वर्ल्ड कप से खाली रहे और मंगलवार को उन्होंने नम आंखों से विदाई ली. भले ही रोनाल्डो के खाते में वर्ल्ड कप की ट्रॉफी ना आ पाई हो, लेकिन उन्होंने फुटबॉल पर जो छाप छोड़ी है और जैसे एक पीढ़ी को अपना दीवाना बनाया है, उसे फैंस के लिए भुलाना मुश्किल होगा.
पिता माली, गरीबी में बीता जीवन
रोनाल्डो आज दुनिया के सबसे अमीर फुटबॉलर हैं. उनके पास अरबों की संपत्ती है, लेकिन यहां तक का सफर उनके लिए आसान नहीं था. रिपोर्ट्स बताती हैं कि रोनाल्डो के पिता को शराब की लत थी. रोनाल्डो के पिता माली थे और मां हाउस हेल्प का काम करतीं थीं. चार भाई बहनों में सबसे छोटे रोनाल्डो टीन की छत वाले घर में रहते थे. घर चलाने की जिम्मेदारी मां के कंधों पर रहीं. मुश्किल हालात के बीच जब वह स्कूल गए, तो बदलाव की स्क्रिप्ट लिखी जाने लगी.
रोनाल्डो ने महज आठ साल का उम्र में फुटबॉल खेलना शुरू कर दिया था. कहा जाता है कि इस खिलाड़ी ने 14 साल की उम्र में अपने स्कूल टीचर पर घुस्से में कुर्सी फेंक दी थी. जिसके बाद उनकी मां ने उनके गुस्से को फुटबॉल की तरफ मोड़ने का फैसला लिया. रिपोर्ट्स बताती हैं कि होज़े डिनिस एवेरो ने ही क्रिस्टियानो की दुनिया से अवगत कराया. 15 साल की उम्र में रोनाल्डो को रेसिंग हार्ट की समस्या के चलते सर्जरी करवानी पड़ी थी.
आज अरबों की संपत्ती के मालिक
रोनाल्डो आज दुनिया के सबसे अमीर एथलीट हैं. फोर्ब्स की लिस्ट के अनुसार, बीते 10 सालों से वह इस लिस्ट में टॉप पर बने हुए हैं. इसकी नींव अल नासर रहा. जून 2025 में, रोनाल्डो ने सऊदी क्लब के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट दो और साल के लिए बढ़ा दिया. इससे उन्हें 400 मिलियन से 620 मिलियन डॉलर के बीच मिलते हैं, यह इससे तय होता है कि उनका बोनस कैसे कैलकुलेट किया जाता है.
अकेले इस क्लब से उनकी सालाना सैलरी लगभग $200 से $235 मिलियन है. सऊदी अरब के टैक्स-फ्री स्ट्रक्चर का मतलब है कि यह रकम उनके अकाउंट में काफी हद तक इतनी ही पहुंचती है, इस बात ने उनके यूरोपियन सालों की तुलना में उनकी दौलत जमा करने में काफी तेज़ी ला दी है.
2003 में स्पोर्टिंग सीपी में प्रोफेशनल बनने के बाद से उनकी फुटबॉल करियर की कमाई मैनचेस्टर यूनाइटेड, रियल मैड्रिड, जुवेंटस और अल नासर के साथ कॉन्ट्रैक्ट से हुई है, जो 550 मिलियन अमेरिकी डॉलर से ज़्यादा है. इसके अलावा उन्होंने नाइकी के साथ एक लाइफटाइम डील भी की है, जो सालों पहले साइन की गई थी. माना जाता है कि इसकी कुल कीमत 1 बिलियन डॉलर से भी ज़्यादा है, चाहे वह खेल रहे हों या नहीं, उनकी कमाई होती रहेगी.
इसके अलावा उनका CR7 ब्रांड- जो होटल, कपड़े, परफ्यूम और जिम तक फैला हुआ है, उससे भी उनकी कमाई होती है. लिस्बन, मदीरा, मैड्रिड, न्यूयॉर्क और माराकेच में CR7 हॉटल चलते हैं.
इसके अलावा वो हर्बालाइफ, क्लियर और अरमानी जैसी कंपनियां का विज्ञापन भी करते हैं, जिससे हर साल लगभग $50 से $60 मिलियन की कमाई होती है. इंस्टाग्राम पर रोनाल्डो से अधिक किसी के फॉलोअर नहीं है और स्पॉन्सर्ड कंटेंट के ज़रिए हर साल उनके फोर्टफोलियो में 125 से 175 मिलियन डॉलर और जोड़ता है.
उनके पास अल नस्र में कथित तौर पर 15 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी भी है, जिससे उन्हें अपने प्लेइंग कॉन्ट्रैक्ट के अलावा क्लब की लॉन्ग-टर्म ग्रोथ में सीधा फाइनेंशियल इंटरेस्ट मिलता है. रोनाल्डो की कुल नेट वर्थ $1.2 बिलियन से $1.4 बिलियन के बीच होने का अनुमान लगाया जाता है.
यह भी पढ़ें: 'इसे पलट कर दिखाओ' बेल्जियम ने अमेरिका को वर्ल्ड कप से बाहर करने के बाद किया ट्रोल
यह भी पढ़ें: 'तुम्हें नहीं पता मैं कौन हूं' पराग्वे की सीनेटर ने एम्बाप्पे को दी धमकी, जानें क्या है पूरा विवाद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं