- रियाल मेड्रिड ने बयान जारी करके दी जानकारी
- रोनाल्डो को विश्व का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बताया
- हर सीजन के करीब 30 मिलियन यूरो मिलेंगे
स्पेनिश फुटबॉल क्लब यूरोपियन चैम्पियन रियल मेड्रिड ने मंगलवार को कहा कि उसने स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो की ट्रांसफर पर सेरी-ए विजेता क्लब इटली के जुवेंतस जाने की अपील को मान लिया है. स्पेनिश क्लब ने एक आधिकारिक बयान में रोनाल्डो का शुक्रिया अदा किया और उन्हें विश्व का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बताया. हालांकि क्लब की ओर से रोनाल्डो की ट्रांसफर राशि का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन स्पेनिश मीडिया में आई रिपोर्ट के अनुसार यह राशि करीब 105 मिलियन यूरो (120 मिलियन अमेरिकी डॉलर) है. 33 वर्षीय पुर्तगाली फुटबॉल को चार साल के कांट्रेक्ट के हर सीजन के लिए करीब 30 मिलियन यूरो की राशि मिलेगी.
यह भी पढ़ें:लियोनेल मेसी को पछाड़कर क्रिस्टियानो रोनाल्डो बने फीफा के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर
क्लब ने कहा, "रियल मेड्रिड बताना चाहता है कि रोनाल्डो की अपील पर हम उन्हें ट्रांसफर पर जुवेंतस भेजने को राजी हो गए हैं.रियल मेड्रिड खिलाड़ी का शुक्रिया अदा करना चाहता है जो इस समय विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। उन्होंने क्लब के इतिहास में भी अपने आप शानदार साबित किया है" बयान के मुताबिक, "इस नौ साल के दौरान रोनाल्डो ने जो खिताब जीते, जो ट्रॉफियां जीतीं और जो जीतें हासिल कीं, उससे इतर उन्होंने जो प्रतिबद्धता, जिम्मेदारी, प्रतिभा और सुधार दिखाया, वो काबिले तारीफ है"
वीडियो: मेसी ओर रोनाल्डो की तुलना पर यह बोले सुनील छेत्री
बयान के अनुसार, "रियल मेड्रिड के लिए रोनाल्डो उसके लिए हमेशा एक महान शख्सियत और आने वाली पीढ़ी के लिए एक अलग उदाहरण रहेंगे. क्लब ने रोनाल्डो से कहा, "रियल मेड्रिड हमेशा आपका घर रहेगा."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं