विज्ञापन
This Article is From Jan 17, 2019

Zomaland: फूड लवर्स के लिए वीकएंड प्लान, पढ़ें जोमालैंड की टाइमिंग, डेट, जगह और टिकट

Zomaland: अगर आप फूड लवर हैं या नहीं भी हैं, तो भी इस वीकएंड आपकी टू डू लिस्ट में एक इवेंट पक्का जुड़ने वाला है. वह इवेंट है रेस्तरां रिव्यूज एवं रेटिंग, फूड डिलीवरी की सेवाएं देने वाली जोमेटो द्वारा आयोजित किया जा रहा फूड एंड एंटरटेनमेन्ट कार्निवाल जोमालैंड.

Also Read in
Zomaland: फूड लवर्स के लिए वीकएंड प्लान, पढ़ें जोमालैंड की टाइमिंग, डेट, जगह और टिकट

Zomaland: अगर आप फूड लवर हैं या नहीं भी हैं, तो भी इस वीकएंड आपकी टू डू लिस्ट में एक इवेंट पक्का जुड़ने वाला है. वह इवेंट है रेस्तरां रिव्यूज एवं रेटिंग, फूड डिलीवरी की सेवाएं देने वाली जोमेटो द्वारा आयोजित किया जा रहा फूड एंड एंटरटेनमेन्ट कार्निवाल जोमालैंड. जोमालैंड कार्निवाल में दिल्ली से लेकर बीजिंग तक के व्यंजनों का लुत्फ उठाया जा सकेगा. दिल्ली में यह कार्निवाल 18-20 जनवरी के बीच होगा. जोमेटो ने एक बयान में कहा कि फूड एंड एंटरटेनमेन्ट कार्निवाल भारत के तीन शहरों- दिल्ली, पुणे और बेंगलुरू में किया जाएगा. हर शहर में 8 जोनों में 100 से ज्यादा चुने गए रेस्तरां शामिल होंगे.

क्या-क्या खास मिलेगा जोमालेंड में (Zomaland Foods, Cuisines and Restaurants)

यहां होंगे बड़े-बड़े शेफ: जोमालैण्ड के फूड एंड एंटरटेनमेन्ट कार्निवाल देश के शीर्ष पायदान के शेफ्स और रेस्तरां के साथ जाने-माने संगीत कलाकारों और डीजे को एक मंच पर लाएगा. कार्निवाल के दौरान गेम्स, आकर्षक फोटो बूथ, फूड परेड, रोचक स्ट्रीट परफोर्मेन्स एवं बच्चों के लिए समर्पित जोन आकर्षण केन्द्र होंगे. 

यहां हेल्थ फ्रीक लोगों का भी खास ध्यान रखा गया है. यहां हेल्दी हब फीचर के रेस्तरां में मिलेगा हेल्दी फूड जैसे यहां होगा दी सलाद स्टोरी... उन लोगों के लिए भी इंतजाम है जो मीठा खाना पसंद करते हैं. जोमालैंड में 'डेजर्ट डिस्ट्रिक' में आपके मीठा पसंद करने वाले दिल का पूरा ख्याल रखा जाएगा. यहां आपको मिलेंगी आईसक्रीम, रोशन दी कुल्फी, केवेंटर्स, ग्यानीज, क्रेफे, व्हिप्ड, वाफ्फ्ले वल्लाह और सरदारजी-बख्श कॉफी एंड कंपनी से अपनी पसंद चुन सकते हैं. इसके साथ ही साथ जोमालैंड में संगीत का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा. यहां लकी अली, वेन चाय मेट टोस्ट और डुआलिस्ट इन्क्वारी का संगीत मिलेगा. साथ ही 'उड गए' फेम ऋत्विज़ भी यहां होंगे. यहां स्टेंड आप परफॉरमेंसिज भी देखने को मिलेंगी जिनमें रोहन जोशी, गौरव कपूर और वरुण ठाकुर भी केंद्र में होंगे.


6fg4hin

tvocms78

Zomaland Food Carnival 2019: जोमालैंड में परफॉरमेंसिज का पूरा शेड्यूल यहां है.

 

यहां होंगे बड़े-बड़े शेफ:

जोमालैण्ड के फूड एंड एंटरटेनमेन्ट कार्निवाल देश के शीर्ष पायदान के शेफ्स और रेस्तरां के साथ जाने-माने संगीत कलाकारों और डीजे को एक मंच पर लाएगा. कार्निवाल के दौरान गेम्स, आकर्षक फोटो बूथ, फूड परेड, रोचक स्ट्रीट परफोर्मेन्स एवं बच्चों के लिए समर्पित जोन आकर्षण केन्द्र होंगे. जोमालैंड पर जोमेटो के सीओओ गौरव गुप्ता ने कहा, "हमारा मानना है कि रेस्तरां चैनल या आउट-ऑफ-होम फूड कुकिंग थीम आने वाले समय में बेहद लोकप्रिय होगी और हम यथासंभव इसे विकसित करने का प्रयास करेंगे. हमने 'बेहतर खाना सबके लिए' के दृष्टिकोण के साथ जोमालैण्ड को लॉन्च किया है."

मिलेगा 100 से ज्यादा रेस्तरां का जायका

यह कार्निवाल फूड एवं एटरटेनमेन्ट का बेहतरीन सेलेब्रेशेन होगा, जिसमें हर शहर में 100 से ज्यादा चुने गए रेस्तरां शामिल होंगे. 8 फूड जोनों में दिल्ली से लेकर बीजिंग की गलियों तक का संयोजन यहां दिखाई देगा और लोग मेडिटरेनियन फूड से लेकर मैक्सिको के स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे.

जोमालैंड टिकट, बुकिंग और जगह (Zomaland Ticket Price, Booking, Place)

दिल्ली में जोमालैंड जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम में आयोजित होगा. इस कार्यक्रम के पहले संस्करण का आयोजन दिल्ली में 18-20 जनवरी के बीच होगा, जिसके बाद पुणे में 8-10 से फरवरी को और बेंगलुरू में 1-3 मार्च को इसका आयोजन किया जाएगा. दिल्ली में कल से शुरू होने वाले इस इवेंट के टिकट जल्दी जाने पर 350 रुपये में मिलेंगे. वहीं जोमाटो गोल्ड मेंबर्स को स्पेशल डिस्काउंट मिलेगा, जिसके तहत उन्हें यह टिकट 250 रुपये में मिलेगी. यहां की टिकट बुक करने के लिए आप जोमाटो के मोबाइल एप पर जाकर इसे खरीद सकते हैं.

 

और खबरों के लिए क्लिक करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Food Festival, Zomaland, Zomato
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com