- अदरक को कैंसर में लाभदायक माना जाता हैं
- बहुत से ऐसे फल हैं जिनके सेवन से कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है.
- ब्रोकली कैंसर की कोशिकाओं को नष्ट करने में मददगार
World Cancer Day 2021: हर साल 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है. कैंसर दिवस मनाने का उद्देश्य जागरूकता फैलाना और इस जानलेवा बीमारी के खतरे को कम करना है. संयुक्त राष्ट्र-मान्यता प्राप्त दिन का नेतृत्व यूनियन फॉर इंटरनेशनल कैंसर कंट्रोल (यूआईसीसी) द्वारा किया जाता है. कैंसर के कई प्रकार हैं जैसे फेफड़े का कैंसर, स्तन, ग्रीवा, सिर और गर्दन और कोलोरेक्टल कैंसर हैं. प्रत्येक प्रकार के कैंसर को समझना जरूरी है कि यह कैसे शरीर को प्रभावित करता है तभी इससे बचाव कर सकते हैं. 4 फरवरी, 2020 को फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित न्यू मिलेनियम के लिए विश्व कैंसर शिखर सम्मेलन में इस दिन को स्थापित किया गया था. इस दिन को हर साल अनोखी थीम के साथ मनाया जाता है. इस साल अभियान की थीम 'आई एम एंड आई विल' है. यानि मैं हूं और मैं रहूंगा रखी गई है. इस दिन, दुनिया भर में जागरूकता फैलाने के लिए सैकड़ों प्रोग्राम आयोजित किए जाते हैं. आपको बता दें कि कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचने के लिए हेल्दी डाइट भी बहुत जरूरी है. आप अपनी डाइट में हेल्दी फूड्स को शामिल कर इस बीमारी के खतरे से बच सकते हैं. तो चलिए आज हम आपको ऐसे फूड्स के बारे में बताते हैं जो कैंसर के खतरे से बचाने में मदद कर सकते हैं.
कैंसर के खतरे को कम करने में मददगार हैं ये फूड्सः
1. हरी सब्ज़ियां:
हरी सब्जियां हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती हैं. हरी सब्जियों को कई बीमारियों से बचाने में मददगार माना जाता है. दरअसल फूलगोभी और ब्रोकली जैसी हरी सब्जियां कैंसर की कोशिकाओं को नष्ट करने का काम कर सकती हैं, और ट्यूमर को बढ़ने से रोकती हैं. इनके सेवन से कैंसर से होने वाले खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Cancer Prevention Foods: कैंसर से बचने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स

फूलगोभी और ब्रोकली जैसी हरी सब्जियां कैंसर की कोशिकाओं को नष्ट करने का काम कर सकती हैं Photo Credit: iStock
2. फलः
बहुत से ऐसे फल हैं जिनके सेवन से कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है. विटामिन सी और फाइबर से भरपूर फलों का सेवन हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है. ये लीवर के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं और कैंसर के खतरे से भी बचाने में मदद कर सकते हैं.
3. हल्दी:
हल्दी एक ऐसा मसाला है जो स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है. हल्दी को कैंसर के लिए सबसे ज्यादा नेचुरली स्ट्रांग औषधि के रूप में जाना जाता है. हल्दी कैंसर के कीमोथेरेपी का असर बढ़ाने का काम करती है. हल्दी को तेल और काली मिर्च के साथ मिलाकर और लाभदायक बनाया जा सकता है.
4. अदरक:
अदरक को कैंसर के लिए लाभदायक माना जाता हैं क्योंकि अदरक में कैंसर की कोशिकाओं से लड़ने वाले कुछ खास गुण होते हैं. अदरक का रस कीमोथेरेपी या रेडियोथेरेपी से होने वाली परेशानी में भी मदद करने का काम कर सकता है.
5. फलियां और दाल:
दाल और फलियां प्रोटीन का भरपूर सोर्स मानी जाती हैं. इनमें प्रोटीन के अलावा फाइबर और फोलेट के गुण भी पाए जाते हैं. जो पैनक्रियाज़ के कैंसर के खतरे को कम कर सकते हैं. फलियों में प्रतिरोधी स्टार्च होता है जो बड़ी आंत की कोशिकाओं के स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद कर सकते हैं.
6. लहसुन और प्याजः
लहसुन और प्याज में मौजूद सल्फर कंपाउंड बड़ी आंत, स्तन, फेफड़े और प्रोस्टेट कैंसर की कोशिकाओं को नष्ट करने में मदद कर सकते हैं. लहसुन ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करता है. यह इंसुलिन उत्पादन को कम करके शरीर में ट्यूमर बनने से रोक सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
रेड और वाइट सॉस से हटकर ट्राई करें ये नई 11 पास्ता रेसिपीज
स्वीट खाना करते हैं पसंद तो ट्राई करें टेस्टी मूंग दाल हलवा-Recipe Inside
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं