विज्ञापन
This Article is From Feb 17, 2022

Soaked Almonds Benefits: आखिर क्यों भिगोकर खाना चाहिए बादाम, जानें ये अद्भुत फायदे

बादाम को सेहत के लिए कितना फायदेमंद माना जाता है ये तो हम सभी जानते हैं लेकिन, भीगे बादाम को सूखे बादाम की तुलना में ज्यादा फायदेमंद माना जाता है.

Soaked Almonds Benefits: आखिर क्यों भिगोकर खाना चाहिए बादाम, जानें ये अद्भुत फायदे
भीगे बादाम को सूखे बादाम की तुलना में ज्यादा फायदेमंद माना जाता है.
  • बादाम को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है.
  • बादाम में ओमेगा-6 पाया जाता है.
  • भीगे बादाम खाने से वजन को कम किया जा सकता है.

Soaked Almonds Benefits In Hindi: बादाम को सेहत के लिए कितना फायदेमंद माना जाता है ये तो हम सभी जानते हैं लेकिन, क्या आप भीगे बादाम खाने के फायदे जानते हैं. जी हां भीगे बादाम को सूखे बादाम की तुलना में ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. भीगे बादाम (Soaked Almonds) खाने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. असल में बादाम के छिलके में एंटीपोषक तत्व, फाइटिक एसिड और टैनिन की मात्रा अधिक होती है, यह पोषक तत्वों के अवशोषण को कम करता है, वहीं भीगे बादाम के छिलके आसानी से निकल जाते हैं. जिससे शरीर को अधिक फायदा मिल सकता है. बादाम में विटामिन ई, फाइबर, ओमेगा-3, ओमेगा-6, मैग्नीशियम, कैल्शियम, आयरन और पोटैशियम जैसे गुण पाए जाते हैं. तो चलिए बिना देर किए जानते हैं भीगे बादाम खाने के फायदे.

भीगे बादाम खाने के स्वास्थ्य लाभ | Health Benefits Of Eating Soaked Almonds:

1. पाचन-

बादाम को भिगोने से एंजाइम को रिलीज करने में मदद मिलती है, जो हमारे पाचन के लिए लाभदायक हो सकते हैं. भीगे बादाम खाने से पाचन को बेहतर रखा जा सकता है. 

foa4d6o8

बादाम को भिगोने से एंजाइम को रिलीज करने में मदद मिलती हैPhoto Credit: iStock

2. मोटापा-

बादाम में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स आपकी भूख को कंट्रोल करने में मददगार हो सकते हैं. भीगे बादाम नाश्ते में खाने से वजन को कम किया जा सकता है.

3. मस्तिष्क-

भीगे बादाम मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. भीगे बादाम खाने से दिमाग को स्वस्थ और मेमोरी को बूस्ट करने में मदद मिल सकती है.

4. इम्यूनिटी-

बादाम में पाए जाने वाले पोषक तत्व इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं. भीगे बादाम का सेवन कर रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने के साथ मसल्स के लिए भी फायदेमंद हो सकते हैं. 

पीरियड में यौन संबंध बनाना ठीक या ग़लत... Expert Explain

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Chingri Malai Curry: सिर्फ 30 मिनट में बनाएं स्वादिष्ट चिंगरी मलाई करी रेसिपी
Green Salad Benefits: मोटापा से लेकर पाचन तक, ग्रीन सलाद खाने के बेजोड़ फायदे
Cashew Nuts Benefits: डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद है काजू का सेवन, ये हैं अन्य फायदे
White Food Items: डायबिटीज के मरीज भूलकर भी न खाएं ये पांच सफेद चीजें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Soaked Almonds, Soaked Almonds Benefits, Soaked Almonds Health Benefits, Soaked Almonds In Morning, Soaked Almonds Or Raw Almonds, Soaked Almonds Vs Raw, Soaked Almonds Vs Roasted Almonds, Soaked Almonds For Health, Soaked Almonds For Weight Loss, Overnight Soaked Almonds, Overnight Soaked Almonds Benefits, Almonds
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com