सर्दियों का मौसम आने के बाद शीतलहर, कोहरा और की ठंड से जनजीवन प्रभावित होता है. इंसान तो इंसान, जानवर भी इसी जुगत में रहते हैं कि कैसे थोड़ी गर्मी मिल जाए. एक चीज है, जो आपको ठंड के कारण पैदा हुई कई समस्याओं से मुक्ति दिला सकती है और वह है आयुर्वेद में 'गुणों के खान' की उपाधि हासिल करने वाला अदरक. मुहावरा है कि बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद. बंदर अदरक का स्वाद नहीं जानते, आइए जानते हैं क्यों. इस लोकप्रिय मुहावरे को हम आम तौर पर अपनी रोजमर्रा की बातचीत में न जाने कितनी बार बोलते हैं, जिसका मतलब है कि अज्ञानी व्यक्ति गुणों से भरी चीजों की कदर नहीं करते. इस मुहावरे के पीछे की कहानी बेहद सिंपल है, जिसके अनुसार इंसान जिस तरह से अदरक का स्वाद लेते हैं, बंदर नहीं ले सकते. इसी वजह से बंदर अदरक को सूंघने के तुरंत बाद ही फेंक देते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दिलचस्प बात है, शाकाहारी जानवर बंदर हर तरह के पेड़-पौधों को पहचान सकते हैं मगर अदरक के गुणों को पहचानने की उनकी क्षमता नहीं होती. अदरक के स्वाद को पहचानने की क्षमता मनुष्यों में होती है, बंदरों में नहीं.
शरीर के लिए बेहद लाभकारी अदरक का रंग-रूप और स्वाद अन्य सब्जियों या फलों से एकदम अलग होता है. अदरक की खुशबू चाय हो या काढ़ा, उनको न केवल जायका बढ़ा देती है बल्कि गुणकारी भी बना देती है. ऐसे ही अदरक सब्जी के स्वाद को बढ़ा देता है. अदरक में कई पोषक तत्व होते हैं और इसी वजह से आयुर्वेद में अदरक को अमृत के समान माना जाता है. अदरक में कैल्शियम, आयरन के साथ अन्य खनिज तत्व होते हैं. अदरक खाने से पाचन क्रिया बेहतर होती है. अगर उल्टी लगी हो तो अदरक खाने से आराम मिलता है. अदरक खाने से वजन कम करने में मदद मिलती है और इम्यून सिस्टम मजबूत होता है.
अदरक खाने से थकान दूर होती है और संक्रमण से लड़ने में भी मदद मिलती है. विशेषज्ञों के अनुसार अदरक खाने से हृदय संबंधी समस्याओं की संभावना कम होती है और गठिया के दर्द में आराम मिलता है. आयुर्वेद के अनुसार यदि कई दिनों से खांसी आपका पीछा नहीं छोड़ रही है तो अदरक की चाय या नमक के साथ अदरक को चाटने से गले में आराम मिलता है. पीरियड्स के दर्द से परेशान लड़कियां अदरक को गर्म पानी या चाय के साथ सेवन कर दर्द में राहत पा सकती हैं. सर्दी और जुकाम के लिए भी अदरक को रामबाण माना जाता है.
हार्ट हेल्थ का पता लगाने के लिए किस उम्र में कौन से टेस्ट करवाने चाहिए? डॉक्टर से जानिए...
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं