Black Carrot Benefits: सर्दियों के मौसम में आने वाली फ्रेश गाजर को खाना भला कौन पसंद नहीं करता है. गाजर से कई तरह की रेसिपीज बनाई जाती हैं खासतौर, पर विंटर स्पेशल गाजर का हलवा. इस मौसम में हममें से ज्यादातर लोग गाजर के हलवे को खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि लाल गाजर की तुलना में काली गाजर को सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. काली गाजर में एंथोसाइनिन नाम का एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो सेहत के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है. काली गाजर के सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है. तो चलिए जानते हैं कैसे और क्यों करें काली गाजर का सेवन.
कैसे करें काली गाजर को डाइट में शामिल- (How To include Black Carrot In Diet)
काली गाजर को आप डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं. इसे आप सलाद, सब्जी, जूस और सूप के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं. ठंड के मौसम से बचने के लिए आप इसका सूप बना कर पी सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- खोखली होती जा रही हैं हड्डियां तो आज से ही खाना शुरू कर दें ये 2 चीजें, लोहे की तरह फौलादी बनेगी कमजोरी हड्डियां

काली गाजर के फायदे- Benefits Of Black Carrot)
1. पाचन-
काली गाजर खाने से पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर किया जा सकता है. क्योंकि इसमें फाइबर पाया जाता है, जो पाचन को दुरुस्त रखने में मददगार है.
2. डायबिटीज-
डायबिटीज के रोगियों के लिए काली गाजर का जूस पीना काफी लाभदायक हो सकता है. काली गाजर के जूस का नियमित सेवन डायबिटीज के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है.
3. कोलेस्ट्रॉल-
काली गाजर को कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए कारगर माना जाता है. इसके सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम हो सकता है.
4. आंखों-
काली गाजर का सेवन करने से आंखों को हेल्दी रखा जा सकता है. क्योंकि इसमें कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो आंखों के लिए अच्छे माने जाते हैं.
डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में होते हैं ये बड़े बदलाव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं