विज्ञापन

किस विटामिन की कमी से पैर ठंडे रहते हैं? कौन से फूड्स खाने से दूर होगी ये कमी

क्या आपको पैरों में अक्सर ठंड लगती है? अगर हां, तो ये नॉर्मल नहीं कई बार विटामिन की कमी के लक्षण हो सकते हैं. यहां जानते हैं किस विटामिन की कमी से पैरों में ठंड लगती है?

किस विटामिन की कमी से पैर ठंडे रहते हैं? कौन से फूड्स खाने से दूर होगी ये कमी
Vitamin B12 Deficiency Symptoms : किस विटामिन की कमी से पैरों में ठंड महसूस होती है?

सर्दियों के अलावा अगर आपके पैर हर मौसम में ठंडे रहते हैं, तो इसे सिर्फ मौसम का असर समझकर इग्नोर नहीं करना चाहिए. कई बार शरीर में कुछ जरूरी पोषक तत्वों की कमी भी इसके पीछे वजह हो सकती है, ऐसे में इसके बारे में जानकर कमी को दूर करना जरूरी होता है. हॉस्पिटल्स, सिकंदराबाद में सीनियर कंसल्टेंट और इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट  डॉ. अनूप अग्रवाल यशोदा का कहना है कि विटामिन B12 की कमी और आयरन की कमी से होने वाला एनीमिया पैरों में ठंडापन महसूस करा सकता है. इन पोषक तत्वों की कमी से ब्लड फ्लो और नसों के कामकाज पर असर पड़ता है, जिससे पैरों तक पर्याप्त रूप से ऑक्सीजन और गर्माहट नहीं पहुंच पाती. ऐसे में इसकी कमी को दूर करना बहुत ही जरूरी है. यहां जानते हैं किस विटामिन की कमी से पैर ठंडे होने लगते हैं?

विटामिन B12 की कमी से बर्फ जैसे हो जाते हैं पैर

विटामिन B12 नसों को हेल्दी रखने और रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है. जब शरीर में इसकी कमी हो जाती है, तो नसों को नुकसान पहुंच सकता है. इसके कारण पैरों में ठंडापन, झनझनाहट, सुन्नपन या सुई चुभने जैसी अनुभूति हो सकती है. B12 की कमी लंबे समय तक रहने पर चलने-फिरने में भी दिक्कत हो सकती है.

अगर आप अपने शरीर में विटामिन बी12 की कमी को दूर करना चाहते हैं, तो दूध, दही, पनीर, अंडा, मछली और मीट जैसी चीजों का सेवन करें. वेजिटेरियन लोगों को डॉक्टर की सलाह पर B12 सप्लीमेंट लेने की जरूरत पड़ सकती है. वहीं, आयरन के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां, चुकंदर, अनार, गुड़, दालें और सूखे मेवे फायदेमंद माने जाते हैं.

आयरन की कमी का भी हो सकता है असर

शरीर में आयरन की कमी के कारण भी पैरों में ठंड महसूस होती है. दरअसल, शरीर में आयरन कम होने पर हमारा शरीर पर्याप्त रूप से हीमोग्लोबिन नहीं बन पाता. इससे शरीर के विभिन्न अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचाने की क्षमता घट जाती है. ऐसे में शरीर जरूरी अंगों को प्राथमिकता देता है और हाथ-पैरों तक रक्त प्रवाह कम हो सकता है, जिससे पैर ठंडे महसूस होते हैं.

पैरों में ठंड लगने के साथ किन लक्षणों को इग्नोर नहीं करना चाहिए?

पैरों के लगातार ठंडे रहने के साथ अगर थकान, कमजोरी, चक्कर आना, सांस फूलना, हाथ-पैरों में झनझनाहट या याददाश्त कमजोर होने जैसी समस्याएं दिख रही हैं, तो यह B12 या आयरन की कमी का संकेत हो सकता है.

ये भी पढ़ें - किस विटामिन की कमी से ठंड ज्यादा लगती है? इन चीजों को खाकर करें कमी दूर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cold Feet Causes, Cold Feet Causes In Hindi, Food, Feeling Cold, Blood Circulation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com