विज्ञापन
This Article is From Jun 19, 2025

फ्रिज में रखे आटे की रोटी खाने के नुकसान जानते हैं आप? जान लें फिर नहीं खाएंगे कभी

Stale Dough Side Effects: लोग अपने काम को कम करने के लिए एक बार में काफी ज्यादा आटा गूंथ कर फ्रिज में रख देते हैं और कई बार ऐसे आटे का इस्तेमाल 2-3 दिनों तक करते रहते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि फ्रिज में रखा आटा आपकी सेहत को कैसे नुकसान पहुंचा सकता है.

फ्रिज में रखे आटे की रोटी खाने के नुकसान जानते हैं आप? जान लें फिर नहीं खाएंगे कभी
Fridge me Rakha Aata Khane ke Nuksan: फ्रिज में रखा आटा खाने के नुकसान.

Stale Dough Side Effects: रोटियां हर घर में बनती हैं. सुबह का खाना हो, ब्रेकफास्ट हो या फिर रात का खाना आटे का इस्तेमाल किसी ना किसी तरीके से किया ही जाता है. कई बार आटे का इस्तेमाल किया जाता है, इसलिए लोग अपने काम को कम करने के लिए एक बार में काफी ज्यादा आटा गूंथ कर फ्रिज में रख देते हैं और कई बार ऐसे आटे का इस्तेमाल 2-3 दिनों तक करते रहते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि फ्रिज में रखा आटा आपकी सेहत को कैसे नुकसान पहुंचा सकता है.

गुंथा हुआ आटा कितनी देर तक रखना चाहिए?

आटा गूंथने के लिए जब आप उसमें पानी मिलाते हैं, तो उसमें मॉइश्चर आ जाता है. बता दें कि इसी नमी की वजह से आटा जल्दी खराब होता है. एक बार आटा गूंथने के बाद रूम टेंपरेचर पर वो केवल 6 से 8 घंटे तक ही रखा रहता है. वहीं अगर मौसम गर्म है तो ये सिर्फ 3-4 घंटे तक ही ठीक बना रहता है. इसके बाद इसमें खटास आना शुरू हो जाती है और इसमें बैक्टीरिया पनपने लगते है और वो खाने लायक नहीं रहता है. 

ये भी पढ़ें- किडनी में हुई पथरी को चूर-चूर कर के बाहर निकालेगी ये हरे पत्तों की चाय, जाने कैसे करना है सेवन

फ्रिज में आटा कितनी देर तक रख सकते हैं?

अगर आप आटे को फ्रिज में रखते हैं, तो इसे एयरटाइट डिब्बे में रखें और इसके ऊपर से एक सूखा कपड़ा या प्लास्टिक शीट से ढक दें. अगर आप इस तरह से आटा रखते हैं तो ये 2 दिनों तक सही रह सकता है. लेकिन समय के साथ इसका टेक्सचर और स्वाद दोनों चेंज होता रहता है. अगर आपके घर में बार-बार लाइट जाती है और फ्रिज गर्म हो जाता है तो आटे को इसमें स्टोर रखना खतरनाक हो सकता है. 

कैसे पहचानें आटा खराब हो गया हैं?

  • आटे से अजीब सी खट्टी गंध आना
  • आटे का चिपचिपा हो जाना
  • काले या हरे धब्बे रंग के धब्बे दिखना

खराब आटा खाने के नुकसान 

अगर आप खराब आटे की बनी रोटियां खाते हैं तो आपको फूड पॉइजनिंग, उल्टी, दस्त और पेट दर्द जैसी समस्याओं की वजह बन सकता है. इसलिए अपनी सेहत का ध्यान रखते हुए अपने थोड़े से काम को आसान बनाने के लिए अपनी सेहत के साथ ऐसा रिस्क ना लें और ताजा आटा ही गूंथ कर उसका इस्तेमाल करें.  

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
दीक्षा सिंह
Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fridge Me Rakhe Aate Ke Nuksan, What Happens When You Eat Roti Made From Refrigerated Flour, Side Effects Of Eating Roti From Stored Dough, Health Risks Of Fridge-stored Atta, Is Refrigerated Atta Safe To Eat, Kya Fridge Me Rakha Aata Khane Se Hoti Hai Health Problem, How Long Can You Keep Atta Dough In The Fridge, Disadvantages Of Eating Roti Made From Old Att, Fridge Me Rakhe Aate Se Roti Banane Ke Nuksan, Can Refrigerated Atta Cause Stomach Issues, Basi Atta Se Roti Banane Ke Side Effects, Fridge Me Atta Rakhne Se Kya Hota Hai, Roti From Refrigerated Dough And Digestion, Bacteria In Stored Atta, Nutrient Loss In Refrigerated Flour
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com