विज्ञापन

आपका दोस्ता सच्चा है या एकदम फेक? इन 4 छोटी-छोटी बातों से लगाएं पता, सामने आ जाएगी सच्चाई

कई बार दोस्त आपके सामने तो बहुत तारीफ करता है और मीठी-मीठी बातें करता है, लेकिन पीठ पीछे बुराइयां सुनने को मिलती हैं. ऐसे में असली और फेक दोस्त का पहचान पाना मुश्किल हो जाता है. आइए जानते हैं ऐसी 4 बातें जिनसे आप असली और फेक दोस्त की पहचान कर सकते हैं.

आपका दोस्ता सच्चा है या एकदम फेक? इन 4 छोटी-छोटी बातों से लगाएं पता, सामने आ जाएगी सच्चाई
फेक दोस्ती कैसे पहचानें?
Photo Credit: NDTV

किसी भी दोस्ती की असली पहचान बड़े वादों या दिखावे से नहीं, बल्कि रोजमर्रा की छोटी-छोटी बातों से होती है. कई बार जो दोस्त सामने से बेहद करीब नजर आता है, लेकिन वही मुश्किल समय में साथ नहीं देता, जबकि सच्चा दोस्त आपकी खुशियों में दिल से खुश होता है, आपकी सीमाओं का सम्मान करता है और आपकी गैरमौजूदगी में भी आपका साथ निभाता है. इसके अलावा कई बार दोस्त आपके सामने तो बहुत तारीफ करता है और मीठी-मीठी बातें करता है, लेकिन पीठ पीछे बुराइयां सुनने को मिलती हैं. ऐसे में असली और फेक दोस्त का पहचान पाना मुश्किल हो जाता है. आज हम आपको 4 ऐसी छोटी-छोटी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप फेक दोस्त का पता लगा सकते हैं.

सिर्फ किसी काम के लिए बात करना

फेक दोस्त अक्सर तभी आपको मैसेज या कॉल करते हैं, जब उन्हें किसी मदद, काम या सलाह की जरूरत होती है. लेकिन जब आपको उनकी जरूरत पड़ती है या आप उनसे अपनी कोई बात शेयर करना चाहते हैं, तो वे बहाने बनाने लगते हैं या उपलब्ध नहीं होते. सच्ची दोस्ती एक-दूसरे का साथ देने और जरूरत के समय मौजूद रहने की होती है.

आपकी पर्सनल इंफोर्मेशन लोगों को बता देना

अगर आप उनसे कोई निजी बात भरोसे में बताते हैं और कुछ समय बाद वही बात दूसरे लोगों तक पहुंच जाती है, तो ये अच्छे संकेत नहीं हैं. सच्चा दोस्त आपकी पर्सनल बातों को प्राइवेट रखता है और बिना किसी जरूरी वजह के उन्हेंं दूसरों के साथ शेयर नहीं करता. दरअसल, भरोसा किसी भी दोस्ती की नींव होता है, इसलिए बार-बार आपका विश्वास तोड़ना फेक दोस्ती की निशानी हो सकता है.

आपके सक्सेस या खुशी की तुलना करना

अगर आप अपनी कोई बड़ी खुशखबरी दोस्त से शेयर करते हैं, लेकिन वे आपके लिए खुश होने के बजाय तुरंत आपकी तुलना किसी और से करने लगते हैं या आपकी सफलता को कम करके दिखाने की कोशिश करते हैं, तो इस पर ध्यान देना चाहिए. कभी-कभी ऐसा होना आम होो सकता है, लेकिन अगर वे बार-बार आपकी खुशी की अहमियत कम करते हैं, तो ये इस बात का संकेत हो सकता है कि वे सच्चे दोस्त की तरह आपका साथ नहीं दे रहे हैं.

मुश्किल समय में साथ न देना

अगर दोस्त सिर्फ घूमने-फिरने, पार्टी करने या मजेदार बातें करने के समय आपके साथ रहते हैं, लेकिन मुश्किल वक्त आतेे ही उनसे संपर्क करना कठिन हो जाता है, तो ये दोस्ती पर सवाल खड़े कर सकता है. सच्चा दोस्त हर समस्या का हल नहीं निकाल सकता, लेकिन कठिन समय में आपका हाल पूछना, आपकी बात सुनना और अपना साथ दीखाना भी बहुत मायने रखता है. जो दोस्त सिर्फ अच्छे दिनों में साथ हो और बुरे दिनों में गायब हो जाए, उसकी दोस्ती को समझदारी सेे परखना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Relationship Tips: क्या प्यार में बदल रही है आपकी दोस्ती? इन 4 बातों से तुरंत लगाएं पता

यह भी पढ़ें: घर के लड़ाई-झगड़ों के बीच गुस्से में भूलकर भी न कहें ये 4 बातें, रिश्तों में आ सकती है दरार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com