विज्ञापन

Weight Loss Tips: मोटापे पर लगाना है ब्रेक तो रोज खाएं ये छोटे दाने, मक्खन की तरह पिघलेगी चर्बी

Weight loss: अगर आप भी वजन कम करने की सोच रहे हैं तो आज हम आपको बताएंगे ऐसे काले और जादुई बीजों के बारे में जो आपके शरीर में जमा चर्बी को मक्खन की तरह पिघलाने में मदद करेगा.

Weight Loss Tips: मोटापे पर लगाना है ब्रेक तो रोज खाएं ये छोटे दाने, मक्खन की तरह पिघलेगी चर्बी
Weight Loss: वजन कम करने में बेहद मददगार हैं ये काले बीज.

Chia Seeds: चिया सीड्स को पोषण का पावरहाउस कहा जाता है. ये छोटे-छोटे काले बीज हृदय रोगों से बचाव में बहुत प्रभावी हैं और दिल को स्वस्थ तथा मजबूत रखते हैं. इनमें फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. ये बीज न केवल वजन घटाने में सहायक हैं, बल्कि पाचन तंत्र को सुधारते हैं और ब्लड शुगर तथा कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित रखते हैं.

चिया सीड्स के फायदे 

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने चिया सीड्स को हृदय स्वास्थ्य के लिए एक बेहतरीन प्राकृतिक उपाय बताया है. मंत्रालय के अनुसार, ये छोटे काले दाने सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं. इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, खासतौर पर अल्फा-लिनोलेनिक एसिड के रूप में मौजूद होते हैं. ये फैटी एसिड शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) को बढ़ाते हैं और खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) को कम करने में मदद करते हैं. इससे धमनियों में ब्लॉकेज का खतरा कम होता है और हृदय सुरक्षित रहता है.

Latest and Breaking News on NDTV

एक्सपर्ट्स का कहना है कि नियमित रूप से चिया सीड्स का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर संतुलित रहता है. इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का जोखिम काफी हद तक घट जाता है. साथ ही, ये ब्लड प्रेशर को स्थिर रखने में भी सहायक हैं. चियासीड्स में पोटैशियम, मैग्नीशियम और फाइबर भरपूर होता है, जो ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करने में मदद करता है. नतीजतन हाई ब्लड प्रेशर की समस्या नियंत्रित रहती है और दिल पर दबाव कम पड़ता है.

 ये भी पढ़ें: नींबू पानी में चिया सीड्स मिलाकर पीने के क्या हैं फायदे

कितनी मात्रा में करें सेवन

ज्यादा नहीं, रोजाना मात्र 1-2 चम्मच चियासीड्स का सेवन करने से दिल की बीमारियों से बचाव संभव है. इनका इस्तेमाल बहुत आसान है. इन्हें रातभर पानी में भिगोकर सुबह खा सकते हैं. दही, सलाद, दलिया, ओट्स या फलों के साथ मिलाकर भी सेवन किया जा सकता है.

पानी में भिगोने पर ये दाने जेल जैसा रूप ले लेते हैं, जो पेट के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है. चियासीड्स में फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. ये सभी तत्व शरीर को अंदर से मजबूत और स्वस्थ बनाए रखते हैं. नियमित सेवन से हृदय स्वास्थ्य बेहतर होता है, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है तथा समग्र सेहत में सुधार आता है.

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com