- गार्लिक यानि लहसुन इस डिश को बेहतरीन फ्लेवर देने का काम करती है.
- साबुत लाल मिर्च का पेस्ट इस डिश को स्पाइसी टेस्ट देता है.
- स्नैक्स से लेकर मेन कोर्स डिश रूप में भी सर्व कर सकते हैं.
पनीर एक लाजवाब सामग्री है जिसका इस्तेमाल कई स्वादिष्ट व्यंजन बनाने के लिए किया जाता है. भारतीय व्यंजन ही नहीं, इसका उपयोग कई इंटरनेशन डिशेज में भी किया जाता है. पनीर से बनने वाली कोई भी डिश आपको निराश नहीं करेगी. बर्गर, पिज्जा यहां तक की रोल्स में भी पनीर को शामिल किया जाता है. अगर आप इंडो चाइनीज खाने के शौकीन हैं तो आपके लिए हम बेहतरीन रेसिपी लाए हैं, जिसका नाम हॉट गार्लिक पनीर. गार्लिक यानि लहसुन इस डिश को बेहतरीन फ्लेवर देने का काम करती है. इसके अलावा, साबुत लाल मिर्च का पेस्ट इस डिश को स्पाइसी टेस्ट देता है.
Ragda Pattice: घर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट स्ट्रीट स्लाइल रगड़ा पेटिस- Recipe Inside
हॉट गार्लिक पनीर किसी भी मौके पर सर्व करने के लिए परफेक्ट डिश है, स्नैक्स से लेकर मेन कोर्स डिश रूप में भी सर्व कर सकते हैं. हॉट गार्लिक पनीर को ड्राई और ग्रेवी दोनों तरह से बनाकर सर्व किया जाता है. साबुत लाल मिर्च का पेस्ट जहां इसे स्पाइसी बनाता हैं, वहीं इसे चीनी इसे बैलेंस करने का काम करती है. इस खास रेसिपी को आप वीकेंड स्पेशल मेनू में शामिल करते हैं. फैमिली को सरप्राइज देने के अलावा और इसे घर पर आने वाले मेहमानों को भी बनाकर खिला सकते हैं. हॉट गार्लिक पनीर एक ऐसी रेसिपी है जिसे बनाने के लिए आपको रसोई में घंटो खड़े होने की भी जरूरत नहीं हैं.
-
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: Semiconductor Mission पर एस जयशंकर क्या कुछ बोले? -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन
कैसे बनाएं हॉट गार्लिक पनीर | हॉट गार्लिक पनीर रेसिपी
3 से 4 साबुत लाल मिर्च और लहसुन की 2 से 3 कलियां ग्राइंडर में डालकर पेस्ट बना लें. एक कढ़ाही में तेल लें, इसमें कटी हुई प्याज, अदरक डालकर भूनें. शिमला मिर्च डालें और बारीक कटा लहसुन डालकर भूनें. कालीमिर्च, नमक, सोया सॉस, सिरका और चीनी डालें. पनीर क्यूब्स डालें और इस मिश्रण में अच्छी तरह से मिलाएं. एक बाउल में कॉर्नस्टार्च का पतला घोल बना लें. इसे गाढ़ा होने तक पकाएं. इसे सर्विंग बाउल में निकालकर सर्व करें.
हॉट गार्लिक पनीर की पूरी रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं