- तुलसी को होली बेसिल के नाम से भी जाना जाता है.
- तुलसी एक आयुर्वेदिक पौधा है.
- तुलसी की चाय सेहत के लिए फायदेमंद है.
Basil Leaves Benefits In Hindi: सर्दियों के मौसम में सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं काफी देखने को मिलती हैं. ऐसे में बार-बार डॉक्टर के पास जाना भी एक समस्या जैसा लगता है. लेकिन इन छोटी-छोटी समस्याओं में आप बिना डॉक्टर के पास जाए भी राहत पा सकते हैं. वो भी कुछ घरेलू उपायों को अपना कर. तुलसी (Tulsi Ki Chai) एक ऐसा आयुर्वेद पौधा है, जिसे हर हिंदू घर में आसानी से पाया जा सकता है. हिंदू घरों में तुलसी को पूजनीय माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं, सर्दियों के मौसम में तुलसी की चाय पीने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. तुलसी की चाय का सेवन न केवल सर्दी में राहत पहुंचाने का काम करता है बल्कि, इम्यूनिटी को बढ़ाने और संक्रमण से बचाने में भी मददगार है. तो चलिए जानते हैं तुलसी की चाय पीने के फायदे.
तुलसी की चाय के फायदे- Tulsi Ki Chai Ke Fayde:
1. सर्दी-जुकाम-
सर्दी-जुकाम की समस्या को दूर करने के लिए आप तुलसी की चाय या काढ़े का सेवन कर सकते हैं. इसमें मौजूद गुण गले की खराश में भी राहत पहुंचाने का काम कर सकते हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Pista Side Effects: ज्यादा मात्रा में करते हैं पिस्ता का सेवन तो जान लें ये नुकसान

2. इम्यूनिटी-
तुलसी में इम्यूनोमॉड्यूलेटरी गुण होते हैं, जो इम्यून सिस्टम की कार्यप्रणाली को बेहतर करने में मदद कर सकते हैं. इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप तुलसी की चाय का सेवन कर सकते हैं.
3. मोटापा-
डिटॉक्स वॉटर में तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है, जो टॉक्सिक पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में मदद कर सकता है. तुलसी के पानी या बिना मिल्क वाली चाय का सेवन कर वजन को कंट्रोल में रख सकते हैं.
4. आंखों के इन्फेक्शन-
ठंड के मौसम में कई लोगों में आंखों का इंफेक्शन देखने को मिलता है. कंजंक्टिवाइटिस से पीड़ित आंखों के लिए तुलसी के पत्ते का उपयोग किया जा सकता है. इसकी चाय के सेवन से भी इंफेक्शन को कम करने में मदद मिल सकती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं