- वीकेंड का आखिरी दिन हर कोई एंज्वाय करता है.
- यहां हैं संडे की शाम को बेहतरीन बनाने के लिए कुछ आसान रेसिपी.
- ये व्यंजन आपको शाम को बना देंगे यादगार.
Snacks Recipe: रविवार सप्ताह का वो दिन होता है जब हम अपने कैलेंडर से काम को दूर रखते हैं, कई लोग अपनी पसंद के हिसाब से अलग-अलग चीजें करते हैं कोई गेम्स खेलना पसंद करता है तो कोई अपनी पसंद की मूवीज देखता है, तो कुछ लोग अपनी सेल्फ केयर करते हैं वहीं कई लोग ऐसे भी होते हैं जो खाने के शौकीन होते हैं. इस दिन वो अपने खाने में अलग-अलग तरह की चीजों को बनाना पसंद करते हैं. वहीं घर पर अगर कोई मेहमान या दोस्त आ जाएं तो उस शाम को यादगार बनाने के लिए भी आप लाख जतन करते हैं, जिनमें खाने की चीजें भी शामिल होती हैं. तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसी ही झटपट बनकर तैयार होने वाली रेसिपी जो आपके संडे को और शानदार बना देंगी. हमने टेस्टी स्नैक्स की एक लिस्ट तैयार की है जो बनाने में आसान और खाने में बेहद ही स्वादिष्ट है और निश्चित रूप से आपके दिन को शानदार बना देंगे.
संडे को शानदार बनाने के लिए 7 शानदार रेसिपी (7 Yummy Snacks For Sunday Snacking):
1. आलू चाट
हम एक क्लासिक डिश के साथ शुरुआत कर रहे हैं. दिल्ली की गलियों का यह स्वादिष्ट व्यंजन खाने के शौकीनों का सपना है. फ्राइड क्रीमी आलू के टुकड़े मसाले में लिपटे हुए और साइड में पुदीने की चटनी इसको लाजवाब बना देती है. शाम के नाश्ते में यह डिश बेस्ट हैं. बेहतरीन शाम और लाजबाव खाना इससे बेहतर और कुछ नहीं हो सकता है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
Kidney Beans: इन 4 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए राजमा का सेवन, नहीं तो पड़ सकता है पछताना

2. मलाई सीख कबाब
हम जानते हैं कि हमने आपको आसान रेसिपी का वादा किया था और चिकन कबाब रेसिपी बनाने में काफी मेहनत और समय लगता है, लेकिन हम जो आपको रेसिपी बताने जा रहे हैं उस तरीके से इस स्नैक को लगभग 35 मिनट में पकाया जा सकता है. आपको बस कुछ चिकन और उन सभी मसालों की ज़रूरत है जो आप नियमित रूप से घर पर इस्तेमाल करते हैं. इसके अलावा, पुदीने की चटनी को मत भूलना!
3. इडली पास्ता
क्या आपके पास कुछ बची हुई इडली है? तो फिर एक टेस्टी स्नैक आपकी शाम को शानदार बनाने के लिए एकदम बेस्ट है. सीधे शब्दों में कहें तो बची हुई इडली को अपनी पसंदीदा सब्जियों और कुछ सॉस के साथ फ्राई कर लेना है और आपको टेस्टी फ्यूजन डिश बनकर तैयार है.

4. सैंडविच
अगर आप किचन में ज्यादा टाइम स्पेंड नहीं करना चाहते हैं तो यह रेसिपी आपके लिए ही है. सोफे पर बैठे-बैठे आप इसको तैयार कर सकते हैं. इसको बनाने के लिए आपको कुछ पसंदीदा सब्जियां और अपनी पसंद का स्प्रेड चाहिए. अगर आप वेजिटेरियन हैं तो आप इस क्लासिक ग्रिल्ड पनीर सैंडविच को आजमाएँ. वहीं अगर आप नॉन-वेजिटेरियन हैं तो क्लासिक चिकन क्लब सैंडविच को कोई मात नहीं दे सकता है.
Protein Rich Dosa: प्रोटीन रिच ब्रेकफास्ट के लिए ऐसे बनाएं मिक्स दाल डोसा, यहां हैं क्विक रेसिपी
5. मिर्ची बज्जी
यदि आपने आजतक इसको टेस्ट नहीं किया है तो आप लाइफ की सबसे आसाम और इस नाश्ते का स्वाद नहीं चखा है, तो फिर आप असली फूडी नहीं है. यह क्लासिक स्नैक स्ट्रीट फूड है. इमली और नारियल पाउडर से भरी हरी मिर्च से बना, यह सुस्त मानसून शाम के लिए भी एकदम सही व्यंजन है.

6. ब्रेड पकौड़ा
इस स्नैक को शायद ही किसी पहचान की जरूरत पड़ें. स्कूल कैंटीन से लेकर फैमिली के बीच तक यह रेसिपी खूब पसंद की जाती है. मसालेदार बेसन के बैटर में डिप की हुई ब्रेड और फिर तेल में डीप फ्राई करके बनाई जाती है.
7. चिकन 555
अगर आप एक मसालेदार, ज़ायकेदार चिकन डिश चाहते हैं जिसे आप 30 मिनट के अंदर बना सकते हैं, तो आप चिकन 555 रेसिपी ट्राई करें. इस डिश के लिए मीट को फ्राई करने से पहले अंडे, चावल के आटे, कॉर्नफ्लोर, नमक, फूड कलर और मसालों में मैरीनेट किया जाता है.
तो आपको ये रेसिपी कैसी लगें हमें बताएं और आप इनमें से कौन सी रेसिपी पहले बनाएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं