Sugarless Fruit Popsicles Recipe: गर्मियों का मौसम आते ही ठंडी और ताजगी देने वाली चीजें खाने का मन करने लगता है. खासकर बच्चों को आइसक्रीम और पॉप्सिकल्स बहुत पसंद आते हैं. लेकिन बाजार में मिलने वाले ज्यादातर पॉप्सिकल्स में ज्यादा चीनी, आर्टिफिशियल फ्लेवर और कलर होते हैं जो सेहत के लिए अच्छे नहीं माने जाते. ऐसे में घर पर बने फ्रूट पॉप्सिकल्स एक बेहतरीन और हेल्दी विकल्प हो सकते हैं. अच्छी बात यह है कि इन्हें बनाना बहुत आसान है और इनमें किसी तरह की अतिरिक्त चीनी डालने की जरूरत भी नहीं पड़ती.
घर पर बनाए गए ये फ्रूट पॉप्सिकल्स पूरी तरह नेचुरल होते हैं और बच्चों के साथ-साथ बड़ों के लिए भी एक ताजगी भरा हेल्दी स्नैक बन सकते हैं. इनमें मौसमी फलों का इस्तेमाल किया जाता है जिससे शरीर को विटामिन, मिनरल्स और फाइबर भी मिलता है.
कौन-कौन से फल इस्तेमाल करें?
इन हेल्दी पॉप्सिकल्स को बनाने के लिए आप गर्मियों में मिलने वाले ताजे और रंग-बिरंगे फलों का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए कीवी, स्ट्रॉबेरी, आम, अनार और ड्रैगन फ्रूट जैसे फल बहुत अच्छे रहते हैं. ये फल स्वाद में भी बेहतरीन होते हैं और पोषण से भरपूर भी होते हैं.
यह भी देखें: गर्मियों में आपकी थाली कैसी होनी चाहिए? जानिए हेल्दी डाइट का सही तरीका
पॉप्सिकल्स बनाने का आसान तरीका-
- सबसे पहले सभी फलों को अच्छे से धो लें. इसके बाद इन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. अब इन कटे हुए फलों को पॉप्सिकल मोल्ड में भर दें. अलग-अलग रंगों के फल डालने से पॉप्सिकल्स देखने में भी बहुत सुन्दर लगते हैं.
- अब इसमें एक खास चीज का इस्तेमाल किया जाता है जो इन्हें और भी हेल्दी बना देती है. इन फलों को ब्लेंड करने के लिए पानी की जगह नारियल पानी का इस्तेमाल करें. नारियल पानी नेचुरल रूप से मीठा होता है और शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है.
- जब मोल्ड में फल और नारियल पानी भर जाए तो इसमें स्टिक लगाकर इन्हें फ्रीजर में रख दें. इन्हें लगभग 8 से 10 घंटे या पूरी रात के लिए फ्रीज होने दें.
- जब ये पूरी तरह जम जाएं तो मोल्ड से निकालकर ठंडे-ठंडे फ्रूट पॉप्सिकल्स का मजा लें. इनमें न तो कोई अतिरिक्त चीनी होती है और न ही किसी तरह का आर्टिफिशियल फ्लेवर.
गर्मियों में ये फ्रूट पॉप्सिकल्स बच्चों के लिए टेस्टी और हेल्दी ट्रीट साबित हो सकते हैं.
Watch Video: History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं