देश के अलग-अलग हिस्सों में आलू की सबसे मशहूर सब्जी दम आलू अलग-अलग तरीकों से बनायी जाती है. राज्यों के अपने फ्लेवर के अनुसार इसके जायके में भी बदलाव देखा जा सकता है. आलू में पनीर के साथ मसाले ऐड कर स्टफ्ड दम आलू बनाया जाता है. इस स्टफ्ड दम आलू को कहीं कश्मीरी आलू दम तो कहीं लखनवी आलू दम भी कहा जाता है. वहीं बनारस वाले इसे बनारसी दम आलू भी कहते हैं. राज्यों और शहरों के हिसाब से आलू के अंदर भरी जाने वाली स्टफिंग और इसका फ्लेवर बदलता रहता है. आज हम आपको इसी स्टफ्ड दम आलू की रेसिपी बता रहे हैं.
स्टफ्ड दम आलू के लिए सामग्री-
- आलू
- पनीर (कद्दूकस किया हुआ)– 1 कप
- टमाटर– 4
- प्याज-2-3
- कसूरी मेथी – एक चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – एक चम्मच
- गरम मसाला – एक बड़ा चम्मच
- मक्खन – एक बड़ा चम्मच
- क्रीम – एक बड़ा चम्मच
- कटा हुआ हरा धनिया
- घी- करीब चार बड़े चम्मच
- नमक – स्वादानुसार

Vegan Diet Benefits: वेगन डाइट के 5 जबरदस्त फायदे, आप भी निरोगी काया के लिए कर सकते हैं फॉलो
बनाने का तरीका-
- इस दम आलू को बनाने के लिए आपको कच्चे आलुओं का इस्तेमाल करना है. सबसे पहले मीडियम आकार के आलुओं को अच्छे से छील कर धो लें. अब एक प्लेट में कद्दूकस किया हुआ पनीर लें किशमिश, हरी मिर्च, अदरक, स्वादानुसार नमक, काजू और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिला लें.
- पनीर के इस तैयार मसाले को कच्चे आलूओं में भरना है. इसके लिए आलूओं के बीच के हिस्से को निकाल कर इसमें छेद बना लें और फिर इसमें स्टफिंग फिल करें. अब इन भरे हुए आलुओं को तेल गर्म करके डीप फ्राई कर लें. स्टफिंग निकलने का डर हो तो पहले आलुओं को फ्राई करें और फिर स्टफिंग डालें.
- अब एक कड़ाही में गर्म करें और उसमें घी डालकर पिघलने दें. अब इसमें पीस कर रखा हुआ प्याज और टमाटर की प्यूरी डालें, इसमें नमक ऐड करें और इसे अच्छे से पकाएं.
- अब कड़ाही में गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और कसूरी मेथी डाल कर अच्छे से चलाएं.
- जब ग्रेवी तेल छोड़ने लगे तो इसमें मक्खन और क्रीम एड करें और उबाल आने दें.
- इसके बाद स्टफ्ड आलू डालें और कुछ मिनटों के लिए पकाएं.
- आलू पक जाने पर गैस बंद करें और धनिया पत्ते से सजाकर परोसें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं