विज्ञापन

दिल्ली, नोएडा से गुरुग्राम, फरीदाबाद तक मिलेगी सुपरफास्ट स्पीड, NCR को मिलने जा रहा 6 लेन का नया एक्सप्रेसवे

DND-KMP एक्सप्रेसवे का काम लगभग पूरा हो चुका है. अगले महीने यह आम जनता के लिए खोला जा सकता है. पीएम मोदी छह लेन वाले हाई स्पीड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर सकते हैं.

दिल्ली, नोएडा से गुरुग्राम, फरीदाबाद तक मिलेगी सुपरफास्ट स्पीड, NCR को मिलने जा रहा 6 लेन का नया एक्सप्रेसवे
डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे को लेकर अपडेट.
  • डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे जून में शुरू हो सकता है जो दिल्ली के महारानी बाग से पलवल के मंडकौला तक जाएगा
  • यह एक्सप्रेसवे लगभग उन लोगों के लिए राहत होगी जो रोजाना दिल्ली-नोएडा से गुरुग्राम और फरीदाबाद आते-जाते हैं
  • दिल्ली में महारानी बाग से लगभग नौ किलोमीटर का हिस्सा अंतिम चरण में है और इसे सिक्स-लेन एलिवेटेड बनाया गया है

DND KMP Expressway : डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे जून में शुरू हो सकता है, ये दिल्ली वालों के लिए खुशी की खबर है. ये एक्सप्रेसवे दिल्ली के महारानी बाग से शुरू होकर पलवल के मंडकौला तक जाएगा. जिससे न सिर्फ अफर आसान होगा बल्कि समय की भी बचत होगी. हर दिन दिल्ली-नोएडा से गुरुग्राम-फरीदाबाद आने-जाने वाले लोगों के लिए ये खबर किसी राहत से कम नहीं है. इस एक्सप्रेसवे के चालू होने से उनको रोजमर्रा के ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिल जाएगी. डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे का उद्घाटन पीएम मोदी कर सकते हैं.

दिल्ली के महारानी बाग से पलवल के मंडकौला तक जाने वाले डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे के शुरू होने से राजधानी के कई इलाकों का इसका सीधा फायदा पहुंचेगा. हमेशा ट्रैफिक जाम रहने वाले कालिंदी कुंज पर भी ट्रैफिक का दबाव कम हो जाएगा. दिल्ली से फरीदाबाद पहुंचने में 1 घंटे के बजाय महज 20 मिनट लगेगा. 

DND-KMP एक्सप्रेसवे का कितना काम हुआ पूरा?

DND-KMP एक्सप्रेसवे मंडकौला से दिल्ली के मीठापुर तक पूरी तरह खुल चुका है. कालिंदी कुंज तक सर्विस लेन पर ट्रैफिक चल रहा है. दिल्ली में महारानी बाग के करीब 9 किमी के हिस्सा का काम अंतिम चरण में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्सप्रेसवे को जून में आम जनता के लिए खोला जा सकता है. 

DND-KMP एक्सप्रेसवे कितना लंबा?

डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे करीब 59 किमी का होगा. यह दिल्ली को फरीदाबाद और दिल्ली-मुबंई एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा. इसके 12 एंट्री और एग्जिट बनाए गए हैं.दिल्ली में यह एक्सप्रेसवे पूरी तरह से सिक्स-लेन एलिवेटेड बनाया गया है. यानी दिल्ली वाला पूरा हिस्सा जमीन से ऊपर बिल्कुल सिग्नल फ्री बनाया गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

दिल्ली में कहां-कहां बने एंट्री-एग्जिट

महारानी बाग-डीएनडी फ्लाईवे: एक्सप्रेसवे का पहला एंट्री-एग्जिट पॉइंट DND फ्लाईवे पर महारानी बाग में बनाया गया है. यहां से रिंग रोड, सराय काले खां, बारापुला और आश्रम से आने वाले लोग सीधे एक्सप्रेसवे पर चढ़ सकेंगे.
कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशन: नोएडा और आस-पास के इलाकों से आने वाले लोग इस एंट्री पॉइंट से एक्सप्रेसवे पर चढ़कर सीधे फरीदाबाद की तरफ जा सकेंगे.
जैतपुर-मीठापुर पुश्ता रोड: दिल्ली बॉर्डर के पास इस एंट्री-एग्जिट पॉइंट से बदरपुर बॉर्डर और लोकल दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर का ट्रैफिक जुड़ सकेगा.

DND-KMP एक्सप्रेसवे पर कितना टोल टैक्स?

डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे बनने से दिल्ली-नोएडा और फरीदाबाद के बीच आने-जाने वाले लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी लेकिन राजस्थान, गुरुग्राम और नूह के बीच आने-जाने वाले लोगों को टोल टैक्स का एक्ट्रा बोझ झेलना पड़ सकता है. कितना चैक्स लगेगा ये अब तक सामने नहीं आया है. हालांकि फरीदाबाद से दिल्ली-नोएडा जाने वालों को कोई एक्स्ट्रा टोल टैक्स नहीं चुकाना होगा. क्यों कि दिल्ली और फरीदाबाद में टोल टैक्स प्लाजा नहीं बनेगा. लेकिन 

DND-KMP एक्सप्रेसवे से किसको सबसे ज्यादा फायदा?

इस एक्सप्रेसवे के बनने से सबसे ज्यादा फायदा दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर यात्रा करने वाले लाखों लोगों को होगा. वर्तमान में बदरपुर बॉर्डर से आश्रम हाईवे तक हाईवे पर लंबा जाम लगा रहता है. DND-KMP एक्सप्रेसवे के शुरू होने से आगरा हाईवे के बजाय DND एक्सप्रेसवे से महारानी बाग और डीएनडी फ्लाईओवर तक पहुचा जा सकेगा. इससे सराय काले खां जाना भी आसान हो जाएगा. दिल्ली-नोएडा के लोगों का बहुत समय बचेगा.

कितनी लागत से तैयार हो रहा DND-KMP एक्सप्रेसवे

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के मुताबिक 59 किमी. लंबे छह लेन वाले इस एक्सप्रेसवे के प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत करीब 4,463 करोड़ रुपये है. इससके पूरा होने से दिल्ली-एनसीआर को नई रफ्तार मिलेगी.

ये भी पढ़ें- बुलंदशहर के रास्ते 'गंगा एक्सप्रेसवे' से जुड़ेगा न्यू नोएडा, जानिए क्या है पूरा प्लान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com