Cucumber Cold Soup: गर्मियां (Summers) शुरू हो गई हैं और इस मौसम में खुद को हाइड्रेटेड (hydrated) रखना बेहद जरूरी होता है. कारण कि जैसे ही शरीर में पानी की कमी हुई, ना सिर्फ थकान बल्कि शरीर की सारी एनर्जी जाती रहेगी. इसलिए इस मौसम में ऐसी चीजों को खाना चाहिए, जिनमें प्राकृितक रूप से पानी की मात्रा ज्यादा (high water content) हो और जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करते हो. नेचर ने भी इस बात का खयाल रखा है तभी इस मौसम में ढेर सारे पानी वाले फल मौजूद है, जो शरीर का हाइड्रेटेड रखते हैं. खीरा (Cucumber) इनमें से एक है. खीरे का सलाद और रायता तो आपने खूब खाया होगा, लेकिन क्या इसका सूप पिया है. जिन लोगों को सूप पीना पसंद है, वे इसे ट्राई कर सकते हैं. तो चलिए खीरे से बनने वाली सूप की आसान सी रेसिपी जान लें, जिसे आप कभी भी झटपट बना कर पी सकते हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
कुकुम्बर कोल्ड सूप की सामग्री (Ingredients of Cucumber Cold Soup)
- 3 खीरा
- 1 कप छोले
- 1 मुट्ठी धनिया पत्ती
- काली मिर्च आवश्यकता अनुसार
- 3 लौंग लहसुन
- 1 कप लो फैट दही
- 2 हरी मिर्च
- 1 बड़ा चम्मच एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल
- पानी आवश्यकतानुसार
कुकुम्बर कोल्ड सूप बनाने का तरीका (How to make Cucumber Cold Soup)
- खीरे के सूप को तैयार करने के लिए सबसे पहले ताजा खारी लें.
- अब खीरे को पानी से भरे बर्तन में डाल कर बढ़िया से धो लें और फिर इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर रख लें.
- अब एक ब्लेंडर लें इसमें हरी मिर्च, काट कर रखा हुआ खीरा, छोले, दही, काली मिर्च, नमक और हरा धनिया डालें. मिश्रण को तब तक ब्लेंड कर लें, जब तक कि यह गाढ़ा क्रीमी सूप न बन जाए.
- अब एक पैन लें और उसमें लहसुन के साथ ऑलिव ऑयल डालें, इसे अच्छी तरह भून लें और सूप के ऊपर डालें, अब इसे अच्छी तरह मिलाएं. अब इसे गार्निश कर लें और फिर सर्व करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं