Chawal Ka Cheela For Breakfast: नाश्ते में क्या खाएं, यह तय करना हममें से ज्यादातर लोगों के लिए एक परेशानी वाला सवाल है. सुबह के समय हमारे पास समय की कमी होती है और ऐसे में टाइम लेने वाले नाश्ते के बारे में सोचना मुश्किल हो जाता है. इसलिए हम सभी सुबह के समय क्विक और आसान रेसिपी को ट्राई करना पसंद करते हैं. दिन की शुरूआत हमेशा हेल्दी तरीके से करना चाहिए. यानि ब्रेकफास्ट में हमेशा हेल्दी चीजों को ही खाना चाहिए. क्योंकि ब्रेकफास्ट हमारे दिन का अहम मील माना जाता है. ब्रेकफास्ट में बनाने के लिए ऑप्शन की कमी नहीं है जैसे ऑमलेट, इडली, उपमा, डोसा आदि. आपने चीला भी ब्रेकफास्ट में खूब ट्राई किया होगा. चीला के कई वर्जन आपको मिल जाएंगे, मूंग दाल चीला, बेसन का चीला, ओट्स चीला, आलू का चीला आदि. लेकिन आज हम आपके लिए राइस चीला की रेसिपी लेकर आए हैं. राइस चीला स्वाद और सेहत का परफेक्ट बैलेंस हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं कैसे बनाएं चावल का चीला.
ये भी पढ़ें- गर्मियों में क्यों करना चाहिए कच्ची प्याज का सेवन, जानें कारण और फायदे
कैसे बनाएं चावल का चीला- (How To Make Chawal Ka Cheela)

चावल का चीला कार्बोहाइड्रेट की अच्छी मात्रा प्रदान करता है. इसे बनाने के लिए आपको चावल को भिगोकर फूड प्रोसेसर में डालना है और तब तक ब्लेंड करना है जब तक कि आपको एक स्मूद पेस्ट न मिल जाए. अब पेस्ट को एक बाउल में निकाल लें और एक तरफ रख दें. इस बीच, एक पैन में थोड़ा तेल गरम करें और उसमें सरसों के दाने, जीरा, तिल, कटा हुआ अदरक, हरी मिर्च और करी पत्ता डालें. अच्छी तरह से मिलाएं और चावल के पेस्ट के मिश्रण के ऊपर यह तड़का डालें. अब, प्याज़, शिमला मिर्च, गाजर, टमाटर, आलू और पत्तागोभी डालें. सभी चीज़ों को एक साथ मिलाएं और नमक, काली मिर्च पाउडर और धनिया पत्ती डालें. धीमी-आंच पर एक पैन में थोड़ा तेल गरम करें. इसमें तैयार बैटर की एक चमच्च डालें और इसे समान रूप से पकने दें. पलटें और दूसरी तरफ़ पकने तक पकाएं. चटनी के साथ गरमागरम सर्व कर मज़े लें.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
Benefits of Cashew in Hindi | काजू खाने के फायदे, हेल्दी हार्ट, ग्लोइंग स्किन व होंगे और कई लाभ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं