विज्ञापन

Easy Breakfast Ideas: प्रोटीन का पावरहाउस! नाश्ते में बनाएं हाई-प्रोटीन सोया चीला, स्वाद भी सेहत भी

अगर आप नाश्ते में कुछ हेल्दी, स्वादिष्ट और प्रोटीन से भरपूर खाना चाहते हैं, तो हाई-प्रोटीन सोया चीला जरूर ट्राई करें। सोया चंक्स और बेसन से बनने वाली यह आसान रेसिपी दिन की पौष्टिक शुरुआत के लिए बेहतरीन विकल्प है.

Easy Breakfast Ideas: प्रोटीन का पावरहाउस! नाश्ते में बनाएं हाई-प्रोटीन सोया चीला, स्वाद भी सेहत भी
सोया चीला ट्राई करें
NDTV

अगर आप नाश्ते में प्रोटीन से भरपूर और स्वादिष्ट कुछ खाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है. आज हम आपके साथ एक ऐसी डिश शेयर करने जा रहे हैं, जो स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल है. हम बात कर रहे हैं हाई-प्रोटीन सोया चीला की, जिसे आप आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं. तो आइए, बिना देर किए नोट करें इस पौष्टिक और टेस्टी सोया चीला की आसान रेसिपी.

यहां देखिए वीडियो...

सामग्री

  • सोया चंक्स (1 कप)
  • बेसन (½ कप से थोड़ा कम)
  • अजवाइन (1 छोटा चम्मच)
  • हल्दी पाउडर (½ छोटा चम्मच)
  • धनिया पाउडर (1 छोटा चम्मच)
  • लाल मिर्च पाउडर (1 छोटा चम्मच)
  • स्वादानुसार नमक
  • प्याज (1 बारीक कटा हुआ)
  • हरा धनिया (2 बड़े चम्मच)
  • अदरक-लहसुन पेस्ट (1 छोटा चम्मच)
  • पानी (जरूरत अनुसार)
  • तेल (सेंकने के लिए)


बनाने का सही तरीका क्या है?

सोया बेस तैयार करें

  1. सबसे पहले एक पतीले में नमक मिला पानी उबालें.
  2. इसमें सोया चंक्स डालकर 5 मिनट तक पकाएं. 
  3. अब पानी निकालकर इन्हें ठंडा होने दें. 
  4. ठंडा होने के बाद सारा पानी अच्छी तरह निचोड़कर मिक्सर में बारीक पीस लें.

बैटर बनाएं

  1. पिसे हुए सोया मिश्रण को एक बड़े बाउल में डालें. 
  2. इसमें बेसन, अजवाइन, हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं. 
  3. अब कटी हुआ प्याज, हरा धनिया और अदरक-लहसुन पेस्ट डालें. 
  4. थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए चिकना बैटर तैयार करें. 

चीला बनाएं

  1. तवा मीडियम आंच पर गर्म करें. 
  2. हल्का तेल लगाकर ग्रीस करें.
  3. अब बैटर डालकर पतला फैलाएं. 
  4. किनारों पर थोड़ा तेल डालें. 
  5. एक तरफ सुनहरा होने पर पलटें और दूसरी तरफ से भी अच्छी तरह सेंक लें. 
  6. दोनों ओर से सुनहरा और कुरकुरा होने पर गरमागरम परोसें. 

इसे भी पढ़ें: Egg Boiling Tips: अंडा उबालते समय पानी में मिला दें ये 1 चीज, नहीं फटेगा छिलका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
High Protein Breakfast, Easy Breakfast Ideas, High Protein Breakfast Options, Soyabean Chilla Recipe, Soyabean For Protein
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com