- लाल टमाटर विटामिन ए का एक अच्छा सोर्स माना जाता है.
- कद्दू में एक प्रकार का कैरोटीनॉयड, अल्फा-कैरोटीन होता है.
- ब्रोकली को आप सलाद, पास्ता, मिक्स सब्जी आदि में इस्तेमाल कर सकते हैं.
Skin Care Diet: जब भी हम अपनी डाइट का प्लान बनाते हैं. हम अक्सर शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान देते हैं, और त्वचा के स्वास्थ्य को इग्नोर करते हैं. हमें हमेशा यह याद रखने की आवश्यकता है कि हम जो खाते हैं वह हमारी त्वचा पर दिखता है. बाहरी ट्रीटमेंट से ज्यादा हमारी डाइट त्वचा के स्वास्थ्य को प्रभावित करती है, और इसलिए, यह एक अच्छा विचार है, जो हमारे मन में चलता है, कि कौन से फूड्स सबसे अच्छा काम करेंगे. पोषक तत्व, विशेष रूप से विटामिन, हमारी त्वचा के लिए वरदान माने जाते हैं. विटामिन ए एक ऐसा विटामिन है, जो आपकी त्वचा के लिए एक अच्छा ऑप्शन है.
त्वचा के लिए लाभदायक है विटामिन ए:
विटामिन ए में रेटिनॉल होता है, जो नई त्वचा कोशिका उत्पादन और वृद्धि को बढ़ावा देता है. विटामिन ए बीटा-कैरोटीन जैसे एंटीऑक्सिडेंट से भरा होता है. जो कोलेजन को तोड़ने वाले रेडिकल से लड़ सकता है, ये समय से पहले बूढ़ा होने के संकेत देता है. यह सब कुछ नहीं हैं, विटामिन ए को सूरज की हानिकारण किरणों से बचाने के लिए भी जाना जाता है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

विटामिन ए बीटा-कैरोटीन जैसे एंटीऑक्सिडेंट से भरा होता है.
त्वचा के लिए लाभदायक हैं, विटामिन ए से भरपूर ये फूड्सः
1. टमाटरः
ब्राइट लाल टमाटर विटामिन ए का एक अच्छा सोर्स माना जाता है. इन्हें बड़े पैमाने पर हर रोज खाना पकाने में उपयोग किया जाता है. टमाटर को ग्रेवी बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. इसके अलावा टमाटर को सूप और चटनी में भी इस्तेमाल करते हैं.
2. गाजरः
गाजर एक और आम सब्ज़ी है जिसका इस्तेमाल इंडियन और इंटरनेशनल डिश में किया जाता है. विशेषज्ञों के अनुसार, गाजर का एक कप इस्तेमाल आपकी डेली विटामिन ए की आवश्यकता का लगभग 334 प्रतिशत प्रदान कर सकती है.
3. पालक और मेथीः
हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे, पालक और मेथी को भी विटामिन ए से भरपूर माना जाता है. अपनी डेली डाइट में इन सब्जियों को शामिल करें, और उन सभी स्वादिष्ट भारतीय सब्ज़ियों को अपने साथ रखें.
4. लाल शिमला मिर्चः
लाल शिमला मिर्च पिज्जा, पास्ता, सलाद और इस तरह के अन्य दिलचस्प व्यंजनों को स्वादिष्ट बनाती है. तो अगली बार जब आप सब्जी मंडी में हरी शिमला मिर्च ले, तब आप इस लाल शिमला मिर्च को इंग्नोर न करें.
5. अंडे की जर्दीः
विटामिन डी के अलावा, अंडे की जर्दी में विटामिन ए की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है. जो हमारी त्वचा के लिए अच्छा है. अच्छी सेहत और खूबसूरत त्वचा के लिए अंडे को सीमित मात्रा में इस्तेमाल करना चाहिए.
6. कद्दूः
कद्दू में एक प्रकार का कैरोटीनॉयड- अल्फा-कैरोटीन होता है, जो शरीर में विटामिन ए में परिवर्तित होता है. राष्ट्रीय पोषण संस्थान के अनुसार, 100 ग्राम कद्दू आपको 2100 माइक्रोग्राम विटामिन ए प्रदान करता है.
7. ब्रोकलीः
फूलगोभी जैसी ये सब्जी विभिन्न विटामिन और खनिजों से भरी होती है, जिसमें विटामिन ए अधिक मात्रा में पाया जाता है. ब्रोकली को आप सलाद, पास्ता, मिक्स सब्जी, पिज्जा आदि में इस्तेमाल कर सकते हैं.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
स्वाद और सेहत का खजाना है किशमिश, जानें इसके आश्चर्यचकित करने वाले फायदे और नुकसान!
Winter Breakfast Diet: सर्दियों में खाली पेट इन 5 फूड्स का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए है लाभदायक!
क्या आपको भी बटर चिकन खाना पसंद, तो जरूर ट्राई करें चिकन की ये यूनिक रेसिपी
Viral: क्या है दादी के नूडल सूप की सच्चाई, जानें वायरल ट्वीट
Experts Reveal: ड्रिंक पर लगे स्वास्थ्य चेतावनी लेबल, सोड़ा,कोला के सेवन में कमी ला सकते हैं
Watch: सर्दियों के मौसम में खुद को रखना है गर्म, तो ट्राई करें लहसुन, अदरक अचार रेसिपी
Street Food: स्ट्रीट फूड्स खाने के हैं शौकिन, तो ट्राई करें ये टेस्टी वेज मोमो रेसिपी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं