विज्ञापन
This Article is From Nov 16, 2022

श्रद्धा कपूर इस क्लासिक मील का मजा लेती आई नजर- यहां देखें तस्वीर

बॉलीवुड एक्टर श्रद्धा कपूर का इंस्टाग्राम एक्सप्लोर करने के लिए एक दिलचस्प जगह है. अगर आप उसके फ़ीड को स्क्रॉल करते हैं, तो आप एक्टर को हर समय कुछ यूनिक कंटेंट शेयर करते हुए पाएंगे.

Also Read in
श्रद्धा कपूर इस क्लासिक मील का मजा लेती आई नजर- यहां देखें तस्वीर
  • फोटो-शेयरिंग ऐप पर उनके 76 मिलियन फॉलोअर्स हैं.
  • वह खाने की शौकीन हैं.
  • श्रद्धा विभिन्न व्यंजनों को एक्सप्लोर करना पसंद करती हैं.

बॉलीवुड एक्टर श्रद्धा कपूर का इंस्टाग्राम एक्सप्लोर करने के लिए एक दिलचस्प जगह है. अगर आप उसके फ़ीड को स्क्रॉल करते हैं, तो आप एक्टर को हर समय कुछ यूनिक कंटेंट शेयर करते हुए पाएंगे. फोटो-शेयरिंग ऐप पर उनके 76 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जिनके साथ वह अपनी डेली लाइफ, शूटिंग और निश्चित रूप से स्वादिष्ट फूड जैसी चीजों से जुड़ी रहती है. श्रद्धा खुद इस बात को कबूल चुकी हैं कि वह खाने की शौकीन हैं और देश भर के विभिन्न व्यंजनों को एक्सप्लोर करना पसंद करती हैं. मुंबई के लोकप्रिय वड़ा पाव से लेकर बनारसी रबड़ी तक - हम उन्हें इन सब चीजों का मजा लेते हुए पाते हैं. हम पर विश्वास नहीं है? हम सुझाव देते हैं कि एक बार उनकी लेटेस्ट इंस्टाग्राम को देखें.

क्या आप जानते हैं पोई का साग खाने के फायदे, कितनी आसान है इसे बनाने की विधि- Recipe Inside

श्रद्धा कपूर ने एक स्टोरी शेयर करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया, जिसमें उन्हें एक प्लेट भरकर क्लासिक साउथ इंडियन थाली का मजा लेते हुए देख सकते है. अब आप सब सोच रहे होंगे कि उस थाली में क्या था! आइए हम आपको इस बारे में बताते हैं, उन्होंने एक क्लासिक आंध्र थाली का लुत्फ लिया. तस्वीर के मुताबिक थाली में सांभर, चावल, गनपाउडर, चटनी, पापड़ और काफी कुछ शामिल था. "प्लेट और पेट में पार्टी!!!" उन्होंने तस्वीर को कैप्शन दिया. यहां देखें:

0gp1hbio
कितना स्वादिष्ट लग रहा है, है ना? इस थाली को देखकर हमें भी ​कुछ साउथ इंडियन खाने की क्रेविंग होने लगी है, अगर आपको भी ऐसा लग रहा है तो यहां हमारे पास आपके लिए एक सरप्राइज है. यहां कुछ स्वादिष्ट व्यंजन हैं जो आपको श्रद्धा कपूर-स्टाइल मील को एक साथ लाने में मदद कर सकते हैं. यहां देखें:

सांबर कैसे बनाएं:

सांबर सबसे लोकप्रिय साउथ इंडियन व्यंजनों में से एक है जिसे हम आजमाते हैं. आप इसे चावल, डोसा, इडली, वड़ा और अन्य कई चीजों के साथ पेयर कर सकते हैं. क्लासिक सांबर रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.

घर पर गनपाउडर कैसे बनाएं:

इस आमतौर पर पोडी मसाला के रूप में भी जाना जाता है, इस मसाले को या तो ऐसे ही या डोसा, उत्तपम और इडली जैसे व्यंजन को गार्निश करने के लिए में जोड़ा जाता है. पोडी मसाला रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.

Winter-Special Diet: सर्दी में इस बार बनाएं ये 6 क्लासिक साग रेसिपीज

तो आप किसका इंतज़ार कर रहे हैं? इन व्यंजनों को चटनी, पापड़ और चावल के साथ सर्व करें और इनका मजा लें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shraddha Kapoor, Shraddha Kapoor Instagram, Shraddha Kapoor Food, South Indian Cuisine, Shraddha Kapoor Latest News, Shraddha Kapoor Movies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com