कपिल शर्मा के शो पर माहौल हमेशा हल्का फुल्का और मस्तीभरा ही रहा है. यही वजह है कि यहां आकर सेलेब्स भी कई बार ऐसी बातें कह जाते हैं जो उन्होंने पहले कहीं नहीं कही होती है. अब आप शक्ति कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरे के इस पुराने वीडियो को ही लीजिए. कपिल शर्मा के शो पर मेहमान बनकर पहुंचे शक्ति कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरे खूब मजेदार बातें करते नजर आए. इतना ही नहीं जहां शक्ति कपूर को मौका मिला वे साली साहिबा से फ्लर्ट करते भी दिखे और इसी दौरान एक खुलासा भी किया.
वीडियो में आप देखेंगे जैसे ही कपिल शर्मा दोनों को वेलकम करते हैं. शक्ति कपूर कहते हैं, पहली बार ये मौका मिला है जब साली के सामने जीजा बैठा है. कपिल जी तो हमारे पुराने दोस्त हैं लेकिन जहां साली है वहां तो फिर कुछ और दिखता नहीं. इन्हें देखकर मुझे हमेशा एक शेर याद आता है. बिना देखे तेरी तस्वीर बना सकता हूं, बिना मिले तेरा हाल बता सकता हूं, अरे मेरी मोहब्बत में इतनी ताकत है, तेरी आंख के आंसू अपनी आंख से निकाल सकता हूं.
शक्ति कपूर के शेर पूरा करने पर पद्मिनी कहती हैं, असल में यही शेर सुनाकर इन्होंने मेरी बहन को फंसाया था. इस पर शक्ति कहते हैं. दरअसल शेर इनको सुनाया था लेकिन बाजू में इनकी बहन बैठी थी. ये इम्प्रेस नहीं हुईं वो हो गईं. मजाकिया माहौल को आगे बढ़ाते हुए शक्ति एक और शेर सुनाते हैं. शक्ति कहते हैं, इनके लिए एक और शेर है. इनकी गली के चक्कर काटते-काटते कुत्ते हमारे यार बन गए. ये तो हमें मिल ना सकीं हम कुत्तों के सरदार बन गए.
शक्ति कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरे का कनेक्शन
शक्ति कपूर की पत्नी शिवांगी कोल्हापुरे एक जानी मानी एक्ट्रेस और सिंगर हैं. वह पद्मिनी कोल्हापुरे की बहन हैं. इस वजह से पद्मिनी रिश्ते में शक्ति की साली लगती हैं. शिवांगी बहुत ही कम फिल्मों में नजर आईं. उनकी यादगार फिल्मों में हिमालय से ऊंचा, दो अनजाने, बारूद, किस्मत जैसे नाम शामिल हैं. साल 1982 में उन्होंने शक्ति कपूर से शादी कर ली. शक्ति और शिवांगी के दो बच्चे श्रद्धा कपूर और सिद्धांत कपूर हैं.

Photo Credit: social media
ये Video भी देखें: कौन है वो एक्टर जो करता है सबसे ज्यादा रिहर्सल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं