विज्ञापन

500 करोड़ की टॉक्सिक को बॉक्स ऑफिस पर कोई नहीं दे रहा टक्कर, श्रद्धा कपूर की ईठा की रिलीज डेट बढ़ी आगे

यश के लीड रोल वाली फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोनअप्स' के साथ श्रद्धा कपूर की ईठा आ रही थी लेकिन मेकर्स ने इस फिल्म को पूरे तीन महीने के लिए टाल दिया है.

500 करोड़ की टॉक्सिक को बॉक्स ऑफिस पर कोई नहीं दे रहा टक्कर, श्रद्धा कपूर की ईठा की रिलीज डेट बढ़ी आगे
ईठा की रिलीज डेट खिसकी, यश को नहीं कोई टक्कर
Social Media
नई दिल्ली:

श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म ईठा का इंतजार कर रहे फैन्स के लिए ये इंतजार का समय थोड़ा लंबा होने जा रहा है. दरअसल पहले ये फिल्म 28 अगस्त को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इसकी तारीख आगे खिसका दी गई है. कमाल की बात ये है कि रिलीज डेट एक दो हफ्ते नहीं बल्कि तीन महीने आगे बढ़ा दी है. फिल्म प्रोड्यूस कर रही कंपनी मैडॉक फिल्म्स ने ऑफीशियली अनाउंस किया है कि फिल्म को अगस्त से दिसंबर तक के लिए टाल दिया गया है. इसका मतलब है कि लक्ष्मण उटेकर की 'ईठा' अब यश की पैन-इंडिया रिलीज 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' से टक्कर नहीं ले रही है.

'ईठा' कब रिलीज होगी?

'ईठा' को लेकर ताजा जानकारी के मुताबिक अब ये फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. मैडॉक फिल्म्स ने नई रिलीज डेट की अनाउंसमेंट करते हुए कैप्शन लिखा, "तूफान के लिए तैयार रहना... क्योंकि #EETHA आ रही है, 4 दिसंबर को!"

श्रद्धा के लीड रोल वाली 'ईठा' का टीजर जून में रिलीज हुआ था और इसे हर तरफ से तारीफ मिली थी. इसमें लावणी कलाकारों को परफॉर्मेंस देते हुए दिखाया गया था. हालांकि, जल्द ही एक गुस्साई भीड़ उन्हें रोक देती है और 'ईठा' (श्रद्धा) से स्टेज पर आने की मांग करती है. इस बीच, विजुअल्स में 'ईठा' को बैकस्टेज पर अपनी परफॉर्मेंस के लिए तैयार होते हुए दिखाया गया है, जबकि वह नौ महीने की गर्भवती है. जल्द ही उसे लेबर पेन शुरू हो जाता है और वह तकलीफ में दिखाई देती है. एक शख्स ईठा से परफॉर्मेंस न करने के लिए कहता है क्योंकि उसकी जान जा सकती है, लेकिन वह जिद करती है क्योंकि वह एक मिसाल कायम करना चाहती है, और बच्चे को जन्म देने के तुरंत बाद स्टेज पर लौटती हुई दिखाई देती है. टीजर के आखिर में वॉइसओवर आता है जिसमें उसे "तूफान" कहा गया है. 'ईठा' का टीजर सिनेमाघरों में 'कॉकटेल 2' के साथ दिखाया गया था.

कौन है 'ईठा'?

यह फिल्म विठाबाई नारायणगांवकर की कहानी है, जो एक मशहूर मराठी तमाशा और लावणी कलाकार थीं. उन्होंने साधारण शुरुआत से लेकर महाराष्ट्र की सबसे प्रसिद्ध लोक थिएटर कलाकारों में से एक बनने तक का सफर तय किया. फिल्म में रणदीप हुड्डा, अनंत जोशी और दूसरे कलाकार भी हैं. इसे दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स ने को-प्रोड्यूस किया है. 'ईठा' महाराष्ट्र की लावणी और तमाशा परंपराओं की दिग्गज कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के जीवन पर आधारित है. वह अपने समय की सबसे सम्मानित लोक कलाकारों में से एक बनीं और उन्होंने कलाकारों की कई पीढ़ियों को प्रेरित किया.

यह भी पढ़ें: स्कूल से सस्पेंड होते-होते बची थीं शर्मिला टैगोर की पोती, जियोग्राफी में नहीं लगता था मन तो की थी ये शरारात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Eetha, Shraddha Kapoor, Entertainment, Toxic, Yash
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com