कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक किसी इंट्रोडक्शन के मोहताज नहीं हैं. उन्होंने छोटे पर्दे पर अपनी एक खास पहचान बनाई है. कृष्णा अभिषेक बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर गोविंदा (Govinda) के भांजे हैं. कृष्णा अभिषेक भी अधिकतर शो में अपने मामा का जिक्र करते हुए नजर आते हैं. इसके अलावा उन्होंने अपने मामा के साथ बचपन की यादें भी अपने फैंस के साथ शेयर की हैं. कृष्णा अभिषेक 90 के दशक में टेलीविजन शो जस्ट मोहब्बत में भी काम कर चुके हैं. उनका शो 1996 में दर्शकों के बीच में आया था जिसके बाद कृष्णा बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आए. लेकिन बॉलीवुड में उनका सिक्का नहीं जमा. इसके बाद उन्होंने छोटे पर्दे की तरफ रुख किया.
कृष्णा अभिषेक को कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल शो में सपना के किरदार को लेकर जाना जाता है. अभिषेक सपना का किरदार निभा कर हर किसी को इंप्रेस करते हैं. बता दें कृष्णा अभिषेक भारत के कई शहरों में अपने कॉमेडी शो भी करते हैं. हाल ही में कृष्णा अभिषेक इंदौर आए. जहां उन्होंने शो कॉमेडी का डबल डोज में दर्शकों को अपनी कॉमेडी से खूब एंटरटेन किया. कृष्णा ने एनडीटीवी से बात करते हुए अपने शो के अलावा काफी बातों का जिक्र भी किया.
'कॉमेडी हमारे खून में'
जब कृष्णा अभिषेक से पूछा गया कि आपने कॉमेडी के बीच में शानदार डांस किया है और जब आपकी एंट्री हुई थी तो आपने अपने डांस परफॉर्मेंस के साथ इंटरटेन किया, हम आपको एक टैलेंटेड कॉमेडियन के साथ-साथ एक्टर भी कह सकते हैं? इस बात पर कृष्णा अभिषेक ने कहा कि यह सारी चीज हमारे खून में है. कॉमेडी के साथ डांस करना, यह शो में मैंने ही इंट्रोड्यूस किया है. पहले तो लोग सिर्फ खड़े होकर स्टैंड अप कॉमेडी ही करते थे. मैं डांस को काफी एंजॉय भी करता हूं.
कॉमेडियन से पूछा गया कि लोग आपको कृष्णा से ज्यादा सपना नाम से जानते हैं, कहीं ना कहीं आपने कृष्णा को काफी पीछे छोड़ दिया है? इस बात पर कृष्णा अभिषेक ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि लोग मेरे सपना के किरदार को बहुत पसंद कर रहे हैं. जैसे इन दिनों में शो लाफ्टर शेफ कर रहा हूं. हालांकि मैं शो में ज्यादा कुछ करता नहीं हूं. बनता नहीं हूं लेकिन लोग मुझे पसंद कर रहे हैं. इस पर चुटकी लेते हुए राजीव ठाकुर कहते हैं अच्छी बात कि लोग ऐसे भी पसंद करते हैं और किरदार को भी. वैसे भी दूसरों की स्त्री को देखना तो लोगों को पसंद ही होता है. सत्री हॉरर फिल्म होते हुए भी ऐसे ही थोड़े ना हिट हो गई.
'लाफ्टर शेफ' में आ रहे नजर
कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक इन दिनों शो लाफ्टर शेफ में नजर आ रहे हैं. उनके साथ उनकी पत्नी कश्मीरा भी दिखाई दे रही हैं. इस शो के बारे में बात करें तो इसमें कृष्णा के अलावा ईशा मालवीय, ईशा सिंह, तेजस्विनी प्रकाश, करण कुंद्रा जैसे तमाम कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं. लेकिन इस बार शो में हंसी का तड़का लगाने के लिए भारती अनुपस्थित हैं. जहां भारती के फैंस उनको शो में काफी याद कर रहे हैं. यह शो ओटीटी प्लेटफॉर्म जिओ हॉटस्टार पर दर्शकों के बीच में आ रहा है. दर्शक अपने कंटेस्टेंट को देखने के लिए शो में काफी बेताब रहते हैं. शो में यह सभी सेलिब्रिटीज तरह-तरह की खाने की डिश बनते हैं और शो में एक दूसरे के साथ मौज मस्ती करते हुए भी दिखाई देते हैं.
इस शो के पहले दो सीजन भी दर्शकों के बीच में आ चुके हैं. जिनको दर्शकों ने काफी पसंद किया था. कृष्णा अभिषेक काफी बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं. जिसमें अक्षय कुमार के साथ 'इट्स एंटरटेनमेंट' का नाम सबसे पहले शामिल है. इसके अलावा कृष्णा फिल्म बोल बच्चन में भी दिखाई दे चुके हैं. लेकिन कृष्णा अभिषेक को असली पहचान छोटे परदे से मिली. आज के समय कृष्णा अभिषेक छोटे पर्दे के एक जाने-माने स्टार हैं और हर एक कॉमेडी शो में कृष्ण की मौजूदगी रहती ही है.
यह भी पढ़ें - आदित्य धर से खफा हुए समीर अंजान, पुराने गानों को रणवीर सिंह की धुरंधर में दोबारा दिखाने पर बोले-'सत्यानाश कर दिया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं