विज्ञापन
This Article is From Jan 04, 2025

अपनी डाइट में शामिल कर लें एक चम्मच सफेद तिल, फिर देखें कमाल

Sesame Seeds Benefits: हेल्दी और फिट रहने के लिए हम हमेशा ऐसी चीजों की तलाश में रहते हैं जो हमारी सेहत के लिए लाभदायी होती हैं. इन्हीं हेल्दी फूड्स में आता है सफेद तिल. जिसका सेवन सर्दियों में करना बेहद लाभदायी हो सकता है.

अपनी डाइट में शामिल कर लें एक चम्मच सफेद तिल, फिर देखें कमाल
Sesame Seeds Benefits: सफेद तिल का सेवन करने के फायदे.

Sesame Seeds Benefits: हेल्दी और फिट रहने के लिए हम हमेशा ऐसी चीजों की तलाश में रहते हैं जो हमारी सेहत के लिए लाभदायी होती हैं. इन्हीं हेल्दी फूड्स में आता है सफेद तिल. जिसका सेवन सर्दियों में करना बेहद लाभदायी हो सकता है. सफेद तिल कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है. अगर आप अपनी डाइट में एक चम्मच सफेद तिल को शामिल करते हैं तो इससे आपको कई फायदे मिल सकते हैं. आइए जानते हैं इसका सेवन करने के स्वास्थ्य लाभ.

सफेद तिल खाने के स्वास्थ्य लाभ ( White Sesame Seeds Benefits)

दूध नहीं पसंद तो डाइट में शामिल कर लें कैल्शियम से भरपूर ये 5 फूड आइटम्स, कभी नहीं होगी Calcium की कमी

सफेद तिल में पाए जाने वाले पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, मैग्नीशियम, कॉपर और आयरन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. यही वजह है कि इतने सारे पोषक तत्वों से भरपूर होने का कारण इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

बेहतर पाचन

सफेद तिल फाइबर से भरपूर होते हैं. इसलिए इसका सेवन पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकता है.

एनर्जी

सफेद तिल एक एनर्जी बू्स्टर की तरह भी काम करता है. अगर आप रोजाना 1 चम्मच सफेद तेल का सेवन करते हैं तो यह आपके तनाव और थकान को कम करने में मदद कर सकता है और एनर्जी बनी रहती है.

स्किन 

सफेद तिल में पाए जाने वाले तत्व आपकी स्किन के लिए भी फायदेमंद होते हैं. इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं. 

मजबूत हड्डियां

कैल्शियम और डाइट्री प्रोटीन से भरपूर सफेद तिल का सेवन हड्डियों के लिए भी फायदेमंद होता है. यह जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने के साथ हड्डियों को मजबूती देने में मदद कर सकता है.

एनीमिया 

जिन लोगों को एनीमिया की समस्या है उनके लिए भी सफेद तिल का सेवन फायदेमंद हो सकता है. रोजाना 1 चम्मच सफेद तिल का सेवन हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाने में मदद कर सकता है.

कैसे करें सफेद तिल का सेवन 

सफेद तिल को अपनी डाइट में शामिल करने के लिए आप इसे रोस्ट कर के खा सकते हैं. इसके अलावा आप तिल से बने लड्डुओं का सेवन भी कर सकते हैं.

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sesame Seeds Pros And Cons, Sesame Seeds Where To Buy, Dangers Of Sesame Seeds, Sesame Seeds Benefits And Side Effects, Sesame Seeds Meaning, Sesame Calcium Rich Food, Safed Til Khane Ke Fayde
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com