- सावन के महीने को श्रावण मास भी कहते हैं.
- सावन सोमवार व्रत में भूखे या खाली पेट बिल्कुल भी न रहें.
- सावन सोमवार व्रत में फलों का सेवन करें.
Sawan Somvar Vrat Food List 2021: हिंदू धर्म में सावन मास का बहुत महत्व है. इस साल सावन 25 जुलाई से शुरू हो रहा है. हिंदी पंचांग के अनुसार, आषाढ़ के महीने के बाद सावन का माह आता है. सावन के महीने को श्रावण मास भी कहते हैं. यह महीना भगवान शिव को समर्पित है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन के महीने में भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा करने से भक्त की सभी मनोकामना पूरी होती हैं. सावन सोमवार व्रत में लोग अलग-अलग नियमों का पालन करते हैं. जहां कुछ लोग इस व्रत में नमक खाते हैं तो वहीं कुछ सिर्फ फलाहार व्रत करते हैं. कुछ लोग दिन भर भूखे रहकर सिर्फ एक वक्त खाना खाते हैं. तो चलिए बताते हैं आपको सावन सोमवार व्रत में आप क्या खा सकते हैं और क्या नहीं खा सकते हैं.
व्रत में खाएं ये चीजेंः (What To Eat During Sawan Somwar Vrat 2021)
1. ड्रिंक्सः
सावन सोमवार व्रत में अपने दिन की शुरूआत हेल्दी ड्रिंक के साथ करें. ताकि आप पूरे दिन खुद को एनर्जेटिक फील करें. व्रत के दौरान पानी की कमी भी हो सकती है. इसलिए सावन सोमवार व्रत में आप जूस, स्मूदी, नींबू पानी, नारियल पानी आदि का सेवन जरूरी करें. ये आपको हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
2. सूखे मेवेः
सावन सोमवार व्रत के दौरान आप अपनी डाइट में सुबह, दोपहर या शाम के समय मुट्टीभर सूखे मेवे शामिल करें. इनके सेवन से शरीर को कमजोर होने से बचाया जा सकता है.
3. सब्जियांः
व्रत में आलू, लौकी, कद्दू और अरबी की सब्जी खाई जा सकती है. क्योंकि इन्हें शुद्ध सात्विक आहार माना जाता है. इनके सेवन से शरीर को हेल्दी और एनर्जेटिक रखा जा सकता है.
4. फलः
सावन सोमवार में आप फल का सेवन कर सकते हैं, फल में केला, सेब, अनार, संतरा आदि फलों का सेवन कर सकते हैं. फल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं. ये शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद कर सकते हैं.

सावन सोमवार में आप फल का सेवन कर सकते हैं, Photo Credit: iStock
व्रत में न करें इन चीजों का सेवनः (What To Avoid During Sawan Somwar Vrat 2021)
1. चायः
सावन सोमवार व्रत कर रहे हैं तो ध्यान रखें कि सुबह की शुरूआत चाय के साथ न करें. खाली पेट चाय का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. इससे पेट गैस की समस्या हो सकती है.
2. खाली पेटः
सावन सोमवार व्रत में भूखे या खाली पेट बिल्कुल भी न रहें, खाली पेट ज्यादा देर तक रहने से पेट गैस की समस्या हो सकती है.
3. तली-भुनी चीजेंः
व्रत के समय हमारा मन बहुत अधिक भूनी चीजों को खाने का करता है. लेकिन तली-भूनी चीजों का सेवन करने से सीने में जलन, गैस, और पानी की कमी की समस्या हो सकती है.
100 से ज्यादा तरह का होता है कैंसर का ये टाइप, डॉक्टर्स के लिए भी समझना है मुश्किल, जानें किसे और क्यों होता है....
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं