साउथ इंडिया का फेमस फूड सांभर अब नॉर्थ इंडिया में भी पसंद किया जाने लगा है. इडली, डोसा और सांभर अधिकांश घरों में बच्चों का सुबह का टिफिन या घर वालों का नाश्ता होने लगा है. इस नाश्ते को सेहत से भरपूर स्वाद लोगों की पसंद बनता जा रहा है. हालांकि कई लोगों को अब भी ये शिकायत होती है कि सांभर टेस्टी तो बना लेकिन वो बात नहीं आ पाई जो सांभर को खास बनाती है. बाजार से सांभर मसाला भी कितनी बार ला लाकर सांभर का स्वाद बढ़ाएंगे. इससे बेहतर है कि आप घर पर ही सांभर मसाला तैयार करें. ये मसाला बनाना बेहद आसान है. जो सांभर का स्वाद भी आसानी से बढ़ाएगा. इस मसाले की खास बात ये है कि इसमें मूंग दाल भी मिक्स होती है.
सामग्री-
- एक कप भरकर मूंग दाल
- एक कप भरकर काबुली चने
- एक भरकर उड़द दाल
- एक चम्मच हल्दी
- एक चम्मच आमचूर पाउडर
- आधा चम्मच जीरा
- आधा चम्मच मेथी दाना
- चार बड़े चम्मच साबुत धनिया
- एक दर्जन सूखी मिर्च
- 5 कड़ी पत्ता
- एक टेबल स्पून तेल
- सौ ग्राम इमली
- आधा चम्मच सरसों के बीच
Snacks For Evening Tea: शाम की चाय के साथ कुछ हेल्दी और टेस्टी की है तलाश तो ट्राई करें पोटली कचौड़ी
-
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह
मूंग दाल से सांभर मसाला बनाने की विधि-
सांभर मसाला के लिए मूंग दाल, काबुली चने और उड़द दाल की जरूरत है. इन्हें एक दिन पहले ही धो कर अच्छे से सुखा लें.
अब एक पैन में घी डालें और चम्मच भर घी डालकर गर्म होने रख दें. घी गर्म हो जाए तब गैस धीमी कर दें. इस घी में दालें डालें.
कम से कम चार से पांच मिनट दालों को भुनने दें.
एक पैन में तेल डालकर गर्म करें. दालों के अलावा जो सामग्री बची है. इस तेल में वो सामग्री डालकर अच्छे से भून लें.
ध्यान रहे कि आपको सारी सामग्री को मद्दी आंच पर भूनना है. ताकि, सारी सामग्री पक भी जाए और जले भी नहीं.
कोई भी मसाला तेज आंच पर न पकाएं नहीं तो उसका असर सांभर मसाला के फ्लेवर पर पड़ सकता है.
जब सारी सामग्री भुन जाए तो सबको ठंडा होने रख दें.
सारे मसालों के ठंडा होने के बाद उन्हें मिक्सर में डालकर पीस लें.
अगर ऐसा लगे की मसाला ठीक से नहीं पिसा है तो छान कर महीन पिसा मसाला अलग कर लें. बाकी बचे मसाले को फिर से पीस लें. सांभर मसाला तैयार हो चुका है, जिससे आप सांभर का स्वाद बढ़ा सकती हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
