रोटी हमारे खाने की सबसे जरूरी चीज है. लंच हो या डिनर रोटी के बिना हमारा खाना अधूरा है. कुछ लोग रोटी को सब्ज़ी के साथ खाना पसंद करते हैं तो कुछ लोगों को रोटी, दाल के साथ अच्छी लगती है. बच्चों की बात करें तो वो रोटी सॉस और जैम के साथ ही खा लेते हैं. पर क्या आप जानते हैं कि रोटी को दूध के साथ भी खाया जा सकता है. दूध रोटी न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट लगती है बल्कि यह आपके सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है. अगर आपके मन में भी सवाल उठ रहा है कि आखिर दूध और रोटी खाना कैसे फायदेमंद हो सकता है, तो चलिए इस खबर में आपको बताते हैं इसके एक नहीं अनेक फायदे.
दूध के साथ रोटी खाने के फायदे- Doodh Roti Khane Ke Fayde:
मिलते हैं पोषक तत्व-
दूध और रोटी मिलाकर खाने से कई सारे पोषक तत्व मिलते हैं. अगर आपके शरीर में प्रोटीन, मिनरल्स विटामिंस या कैल्शियम की कमी है तो आप रात के वक्त दूध रोटी का सेवन कर सकते हैं. रोजाना रात में दूध के साथ रोटी खाने से सभी जरूरी न्यूट्रिएंट्स बॉडी को दिए जा सकते हैं. दूध रोटी खाने से कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन और विटामिन जैसे पोषक तत्वों की पूर्ति होती है. यही वजह है कि कहा जाता है दूध रोटी खाना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
1. पेट की समस्याओं से मिलती है राहत
आजकल लगातार बिगड़ती लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से ज्यादातर लोगों को पेट की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. अक्सर लोग कब्ज़, अपच और गैस जैसी समस्या से जूझते हैं. जिससे दूध रोटी का सेवन छुटकारा दिला सकता है. पेट को स्वस्थ रखने के लिए आप रोजाना रात को दूध रोटी खा सकते हैं. रात के वक्त दूध रोटी खाने से डायरिया, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्या को कम करने में मदद मिल सकती है. इसके साथ ही दूध रोटी खाने से पेट फूलने की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है.
Spinach Recipes: बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए परफेक्ट हैं पालक से बनने वाली ये रेसिपीज

2. स्ट्रेस होता है कम
अगर काम या जिम्मेदारी की वजह से अक्सर आप तनाव में रहते हैं या फिर दिन भर के बाद तनाव महसूस करते हैं तो दूध रोटी खाना फायदेमंद हो सकता है. रात के वक्त दूध रोटी खाने से तनाव को कम करने में मदद मिल सकती है. दरअसल दूध रोटी खाने से रिलैक्स फील होता है, तनाव कम होता है और अच्छी नींद आती है. दूध और रोटी का कॉन्बिनेशन आंतों के लिए भी बहुत ही ज्यादा फायदेमंद हो सकता है.
3. कमजोरी और थकान को करें दूर
अगर आप अक्सर कमजोरी या थकान महसूस करते हैं तो इसका साफ मतलब यह है कि आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी है. ऐसे में आप हर रोज रात में दूध रोटी का सेवन कर सकते हैं. ऐसा करने से आपकी थकान और कमजोरी दूर हो जाएगी. दरअसल रात के वक्त दूध रोटी खाने से आपको ताकत मिलेगी और थकान से भी राहत मिल सकती है.
Delhi Style Chole Bhature: दिल्ली स्टाइल छोले भटूरे खाने के हैं शौकीन तो यहां देखें आसान रेसिपी
4. वेट गेन करने में मददगार
जो लोग अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं उन्हें ज्यादातर रात के वक्त दूध पीने की सलाह दी जाती है. तो अगर आप अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं तो दूध रोटी मिलाकर खा सकते हैं. ऐसा करने से बहुत तेजी से आपका वजन बढ़ने लगेगा. दरअसल दूध रोटी खाने से पर्याप्त कैलोरी, फैट और कार्ब्स मिलते हैं जिससे वजन बढ़ने में मदद मिल सकती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं