विज्ञापन
This Article is From Nov 11, 2025

30 दिन तक रोज एक संतरा खाने से क्या होता है?

Santra Khane Ke Fayde: तो चलिए बिना देरी किए जानते हैं 30 दिन रोजाना एक संतरा खाने से शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं और किन लोगों जरूर करना चाहिए इसका सेवन.

30 दिन तक रोज एक संतरा खाने से क्या होता है?
रोज एक संतरा खाने से क्या फायदा होता है?

Santra Khane Ke Fayde: अगर आप अपने दिन की शुरुआत रोजाना एक संतरे के साथ करते हैं तो शरीर को कई बेहतरीन फायदे हो सकते हैं. संतरा न सिर्फ स्वाद में खट्टा-मीठा होता है, बल्कि विटामिन, खनिज और कई जरूरी पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है जो शरीर को स्वस्थ रखने में बेहद मददगार साबित हो सकता है. तो चलिए बिना देरी किए जानते हैं 30 दिन रोजाना एक संतरा खाने से शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं और किन लोगों जरूर करना चाहिए इसका सेवन.

अगर मैं रोज संतरे खाऊं तो क्या होगा?

इम्यूनिटी: संतरे में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है और जब इम्यून सिस्टम अच्छा होता है, तो शरीर को सर्दी-जुकाम, फ्लू या अन्य संक्रमणों से लड़ने की ताकत मिलती है.

इसे भी पढ़ें: बार-बार मीठा खाने का मन क्यों करता है? जानें किस चीज की है कमी

स्किन: संतरे में पाया जाने वाला विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को अंदर से साफ करने और झुर्रियों को कम करने में मदद कर सकते हैं. यह कोलेजन बनाने में सहायता करते हैं, जिससे त्वचा मुलायम, लचीली और चमकदार रहती है. रोजाना संतरे का सेवन स्किन को नेचुरली ग्लोइंग बनाए रखने में मदद कर सकता है.

पाचन: संतरे में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो पाचन को बेहतर बनती है और कब्ज की समस्या को दूर रखने में मदद कर सकती है. पेट से जुड़ी दिक्कतों से परेशान लोगों के लिए संतरे का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है.

हार्ट: संतरे में मौजूद पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं, जिससे हार्ट को मजबूत रखा जा सकता और हार्ट अटैक या स्ट्रोक जैसी बीमारियों का खतरा कम किया जा सकता है.

Watch Video:

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Daily Orange Benefits, Orange Health Benefits, Eating Oranges Daily, Monthly Orange Challenge, Eating An Orange Everyday
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com