विज्ञापन

Restaurant Style Tomato Soup: अब घर पर होटल जैसा टमाटर सूप बनाना होगा आसान, बस नोट करें रेसिपी

Tomato Soup Kaise Banaye: अगर आप घर पर बिल्कुल कैफ़े या रेस्टोरेंट स्टाइल सूप पीना चाहते हैं, तो नीचे बताई गई रेसिपी जरूर नोट करें. 

Restaurant Style Tomato Soup: अब घर पर होटल जैसा टमाटर सूप बनाना होगा आसान, बस नोट करें रेसिपी

Tomato Soup Kaise Banaye: सर्दियों के मौसम में अगर कुछ गरमागर्म और स्वादिष्ट पीने का मन करे, तो टमाटर सूप सबसे पहला नाम होता है, लेकिन कई बार घर पर बना हुआ सूप रेस्टोरेंट जैसा क्रीमी, गाढ़ा और फ्लेवरफुल नहीं बन पाता, जिसके कारण सूप पीने में वो मजा नहीं आता. अगर आप घर पर बिल्कुल कैफ़े या रेस्टोरेंट स्टाइल सूप पीना चाहते हैं, तो नीचे बताई गई रेसिपी जरूर नोट करें. 

टमाटर के सूप बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

सामग्री 

  • पके हुए लाल टमाटर (6)
  • प्याज 1 (बारीक कटा हुआ)
  • गाजर (1 छोटी)
  • तेजपत्ता (1)
  • लहसुन (3 से 4 कालियां)
  • अदरक (½ इंच)
  • बटर (1 टेबलस्पून)
  • काली मिर्च (5 से 6 दाने)
  • शक्कर (½ टीस्पून) 
  • नमक (स्वाद अनुसार)
  • क्रीम (टॉपिंग के लिए)

बनाने की विधि

घर पर बाहर जैसा सूप बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में बटर गर्म करें, फिर उसमें तेजपत्ता, प्याज, अदरक और लहसुन डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें. अब इसमें टमाटर और गाजर डालकर हल्की आंच पर 5 से 7 मिनट पकाएं ताकि सब्जियां अपना फ्लेवर छोड़ दें. अब इसमें काली मिर्च, नमक और अपने अनुसार शक्कर डाल दें. अब इसमें दो कप पानी डाल दें. अब इस मिक्सचर को मध्यम आंच पर 15 से 20 मिनट उबलने दें. जब लगे सब्जियां नरम हो गई हैं गैस बंद कर दें और हल्का ठंडा होने एक बाद हैंड ब्लेंडर या मिक्सर में इसे स्मूद प्यूरी बना लें. अब इस प्यूरी को एक पतली छलनी से छान लें. अब छाना हुआ सूप एक पैन में डालें और तेज आंच पर 2 मिनट उबालें. सूप को गाढ़ा और क्रीमी बनाने के लिए एक टीस्पून बटर या थोड़ा क्रीम मिला सकते हैं. यही वह स्टेप है जहां सूप को  असली कैफे-स्टाइल फ्लेवर जैसा बनाया जा सकता है. बस आपका सूप तैयार है इसे सर्व करें. 

इसे भी पढ़ें: Black Pepper Uses: काली मिर्च को किस चीज में मिलाकर खाना चाहिए, न्यूट्रिशनिस्ट से जानिए किस तरह खाने से दूर होंगी समस्याएं

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tomato Soup Kaise Banaye Recipe, Tomato Soup Kaise Banaye Ingredients, Tomato Soup Recipe In Hindi, Tomato Soup Ki Recipe, Soup Banane Ki Vidhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com