टमाटर एक ऐसी सब्जी है जिसे कई तरह की डिशेज में इस्तेमाल किया जाता है. इतना ही नहीं टमाटर से कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही रेसिपी के बारे में बता रहे हैं. टमाटर सूप एक स्वादिष्ट और हेल्दी रेसिपी है. जिसे कुछ ही समय में आसानी से बनाया जा सकता है. टमाटर सूप(Tomato Soup Recipe) किसी पार्टी या फंक्शन में लंच या डिनर से पहले आमतौर पर सर्व किया जाता है. बहुत लोग घर पर भी टमाटर से बना सूप पीना पसंद करते हैं. लंच या डिनर से कुछ देर पहले टमाटर सूप पीने से खुलकर भूख लगने लगती है. टमाटर का सूप पीने से पाचन को बेहतर करने में मदद मिल सकती है. टमाटर सूप को हार्ट हेल्थ के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है. आंखों को हेल्दी रखने के लिए भी टमाटर के जूस को काफी अच्छा माना जाता है. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं कम समय में घर पर कैसे बनाएं टमाटर सूप की स्वादिष्ट रेसिपी.
ये भी पढ़ें- इन 5 लोगों को क्यों करना चाहिए किचन में मौजूद इस मसाले का सेवन, जानें कारण और लाभ
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कैसे बनाएं स्वादिष्ट टमाटर सूप- (How To Make Tomato Soup Recipe At Home)
- टमाटर सूप बनाने के लिए गैस-टॉप पर टमाटर और 7-8 कली लहसुन की भूनें.
- टमाटर की बाहरी त्वचा को अच्छी तरह से जलने तक भूनते रहें.
- टमाटर को डी-स्किन करें और इसे ब्लेंडर में डालें फिर जले हुए लहसुन को भी छीलकर डालें.
- एक चिकना पेस्ट बनाने के लिए उन्हें एक साथ ब्लेंड करें.
- एक गहरे तले वाले पैन में घी /बटर गरम करें.
- लहसुन के बाकी हिस्सों को काट लें और पैन में डालें.
- लहसुन को सुनहरा भूरा होने तक भूनें और इसमें टमाटर-लहसुन का पेस्ट डालें.
- कुछ मिनटों के लिए इसे धीमी आंच पर रखें और स्वाद के अनुसार नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर सर्व करें.
Health Benefits of Bananas: एक दिन में कितने केले खाने चाहिए? केला खाने के फायदे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं