Rasbhari (Peruviana): फलों का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. इसके लिए लोग ब्लूबैरी, सेब, अनार जैसे फलों का सेवन करते हैं. लेकिन आज हम बात करेंगे एक छोटे से फल रसभरी की, जो दिखने में भले ही छोटा हो लेकिन इसके फायदे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे. बता दें कि ये फल लोगों के बीच इतना जाना नहीं जाता है. लेकिन आज इसके फायदे जानने के बाद आप भी इस फल को ढूंढते हुए खरीदने जाएंगे. रसभरी एक छोटी, गोल और खट्टा-मीठी फल है, जो हल्के कागज जैसे छिलके से ढकी रहती है. आपको बता दें कि ये स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है. चलिए जानते हैं इस छोटे से फल के बारे में सब कुछ.
रसभरी के फायदे ( Rasbhari Benefits)
इम्युनिटीबेहतर पाचनरसभरी फाइबर से भरपूर होती है जो पेट को साफ रखने और कब्ज जैसी समस्या को दूर करने में भी काम आता है.
वेट कंट्रोलरसभरी में कैलोरी की मात्रा बेहद कम होती है, इसलिए इसको अपनी डाइट में शामिल करने से आप वेट लॉस में मदद कर सकती है.
हेल्दी हार्टरसभरी में पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो हार्ट हेल्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है.
अच्छी स्किनरसभरी में विटामिन C और विटामिन A पाया जाता है जो स्किन के लिए अच्छा होता है. ये स्किन को हेल्दी रखने में भी मदद करता है.

रसभरी में पाए जाने वाले पोषक तत्व और न्यूट्रिशन वैल्यू (100 ग्राम में लगभग)
| कैलोरी | 53 kcal |
| कार्बोहाइड्रेट | 11–12 g |
| शुगर | 8–9 g |
| फाइबर | 4–5 g |
| प्रोटीन | 1.5–2 g |
| फैट | 0.5–1 g |
| विटामिन C | 11 mg के आसपास |
| विटामिन A | 700 IU के करीब |
| आयरन | 1 mg |
| पोटैशियम | 250–270 mg |
एक दिन में कितनी रसभरी खा सकते हैं?
रसभरी का सेवन फायदेमंद होता है, लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए. आमतौर पर 80–100 ग्राम यानी 8–12 रसभरी का सेवन एक दिन में करना काफी होता है. इससे ज्यादा रसभरी का सेवन करने से पेट में गैस और ढीलापन जैसी समस्या हो सकती है.
रसभरी खाने का सही तरीका क्या है?- रसभरी को हमेशा अच्छी तरह धोकर ही खाएं.
- आप रसभरी को सलाद, दही, स्मूदी या ओट्स में डाल कर खा सकते हैं.
- रसभरी ज्यादा खाने से पेट दर्द, दस्त या गैस जैसी समस्या हो सकती है.
- रसभरी का सेवन करने से कुछ लोगों में एलर्जी की समस्या हो सकती है.
- रसभरी का सेवन ज्यादा मात्रा में करने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है.
- इसका सेवन खाली पेट बहुत ज्यादा मात्रा में ना करें.
किन लोगों को नहीं खाना चाहिए रसभरी?
- जिन लोगों को किसी बेरी फल से एलर्जी है, वो इसका सेवन न करें.
- जिन लोगों का पेट बहुत सेंसटिव होता है उनको इसका सेवन नहीं करना चाहिए.
- प्रेगनेंट महिलाएं इसका सेवन डॉक्टर की सलाह के बाद ही करें.
- जिन लोगों को किडनी के स्टोन की समस्या है वो इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें.
- रसभरीर खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान
- जिन रसभरी का रंग चमकीला नारंगी हो वही खरीदें.
- वो रसभरी खरीदें जो फल सख्त हो, ज्यादा मुलायम न हो.
- रसभरी के ऊपर वाला कवर कागजी, सूखा और साफ हो.
- रसभरी के ऊपर फफूंदी या काले धब्बे न हों.

क्या डायबिटीज में रसभरी खा सकते हैं?
रसभरी में शुगर मीडियम मात्रा में पाया जाता है और फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है. अगर किसी को डायबिटीज है तो वो इसका सेवन 5–6 पीस की सीमित मात्रा में कर सकते हैं. इसको खाने के बाद ब्लड शुगर को मॉनिटर करना जरूरी है.
History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं