Raksha Bandhan Mithai | Sukhe Nariyal Ki Barfi Ki Recipe: रक्षाबंधन आ रहा है, क्यों न इस बार अपनी थाली में हर साल की तरह वही सेम मिठाई न रखकर कुछ स्पेशल बनाया जाए. सूखे नारियल की बर्फी इस रेसिपी की खासियत यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं लगेगी, लेकिन इसका स्वाद आपके साथ-साथ घर पर सभी का दिल जीत लेगा.
काजू कतली, खोया बर्फी ऐसी मिठाइयां हैं, जो हर साल थाली में मौजूद होती हैं. क्यों न इस बार कुछ नया बनाया जाए. बिना मावा और चाशनी के आप आसानी से घर पर सूखे नारियल की बर्फी बना सकते हैं. हाल ही में डिजिटल क्रिएटर रे किचन ने अपने यूट्यूब चैनल @RayKitchen पर इसकी रेसिपी साझा की। Ray Kitchen के 6 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.
ये देखिए वीडियो...
रक्षाबंधन स्पेशल मिठाई: बिना खोए की नारियल की बर्फी कैसे बनाएं?
अगर घर में मावा या खोया नहीं है, तब भी आप नारियल, दूध और अन्य आसान सामग्री की मदद से स्वादिष्ट नारियल की बर्फी तैयार कर सकते हैं.
अगर आप फटाफट इस रेसिपी को पढ़ना चाहते हैं, तो स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी नीचे है,
सूखे नारियल की बर्फी बनाने की विधि | How To Make Coconut Burfi At Home
सामग्री:
- सूखा खजूर (छुआरा) (1 कप)
- सूखा नारियल (2 छोटे नारियल)
- दूध (1 लीटर)
- घी (½ कप)
- सूजी (रवा) (¾ कप)
- इलायची पाउडर (½ छोटा चम्मच)
- मिश्री पाउडर (½ कप)
- मिल्क पाउडर (5 बड़े चम्मच)
- बादाम और पिस्ता का पाउडर (2 से 3 बड़े चम्मच)
बनाने का आसान तरीका:
- सबसे पहले आपको खजूर को अच्छी तरह से साफ करना है और फिर उसके बीज निकालकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लेना है.
- बिल्कुल इसी तरह आपको सूखे नारियल को भी पतले टुकड़ों में काट लेना है.
- अब एक कड़ाही लें, उसमें 1 लीटर दूध गर्म करें, फिर इसमें नारियल और खजूर डाल दें.
- इसे कम से कम 8 से 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं.
- जब लगे कि नारियल और खजूर नरम हो गए हैं, गैस को बंद कर दें और इस मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें.
- तैयार मिश्रण को मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें.
- एक कड़ाही में आधा कप घी गर्म करें। इसमें ¾ कप सूजी डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें.
- अब इसमें थोड़ा इलायची पाउडर और पीसा हुआ मिश्रण मिला दें.
- इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर हल्का सूखने तक भून लें.
- अब मिश्री पाउडर डालकर मिल्क पाउडर और कटे हुए बादाम-पिस्ता मिला दें.
- तब तक पकाएं, जब तक मिश्रण गाढ़ा न हो जाए.
- एक थाली या ट्रे को घी लगाकर चिकना कर लें.
- तैयार गरम मिश्रण को थाली में डालें और चम्मच की मदद से बराबर फैला दें.
- बर्फी को कमरे के तापमान पर पूरी तरह ठंडा होने दें.
- जब यह सेट हो जाए, तो अपनी पसंद के आकार में काट लें.
इसे भी पढ़ें: बिना लहसुन-प्याज के ऐसे बनाएं लौकी की लाजवाब सब्जी, नोट करें रेसिपी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं