मूंग दाल की चूरी से कैसे बनाएं खस्ता पराठा. (Image @nishamadhulika)
भारतीय घरों में जब भी नाश्ते की बाद आती है सबसे पहला नाम पराठे का आता है. लेकिन रोज-रोज आलू, प्याज और पनीर का पराठा खा-खाकर बोर हो गए हैं, तो कुकिंग एक्सपर्ट निशा मधुलिका द्वारा शेयर रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं. इस वीडियो में राजस्थान की पारंपरिक चूरी पराठा डिश को बनाने की आसान रेसिपी बताई गई है.
आपको बता दें कि इस पराठे में मूंग दाल की चूरी, तेल-घी और मसालों का ऐसा स्वादिष्ट मेल होता है, जो साधारण पराठों से बिल्कुल अलग स्वाद देता है. इसे आप नाश्ते या डिनर कभी भी खा सकते हैं.
कैस बनाएं चूरी पराठा- (How To Make Churi Paratha)
सामग्री-
- साबुत हरी मूंग
- गेहूं का आटा
- तेल या घी
- हरी मिर्च
- अदरक
- हरा धनिया
- नमक
- कुटी हुई लाल मिर्च
- धनिया पाउडर
- जीरा
- हल्दी पाउडर
- गरम मसाला
- एक बड़ी पिंच हींग
विधि-
- सबसे पहले साबुत हरी मूंग को मिक्सी के जार में डालकर एकदम दरदरा पीस लीजिए.
- अब इसे पानी से दो बार अच्छे से धो लीजिए. इसके बाद इसमें हल्का गरम पानी डालकर 1 घंटे के लिए ढककर रख दीजिए ताकि यह अच्छे से फूल और नरम हो जाए.
- जब 1 घंटे में चूरी अच्छे से फूल जाए, तो एक बर्तन में गेहूं का आटा निकालें.
- इसमें भीगी हुई दाल की चूरी, कटी हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, और ऊपर बताए गए सारे सूखे मसाले डाल दें.
- पराठे को खस्ता बनाने के लिए इसमें ऑयल डालें. अब बिना पानी डाले पहले हाथ से सब कुछ मिलाएं, क्योंकि दाल में पहले से पानी होता है. इसके बाद जरूरत के अनुसार थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर पराठे जैसा सॉफ्ट आटा गूंथ लें और इसे कुछ देर के लिए ढककर छोड़ दें.
- अब आटे पर थोड़ा सा ऑयल लगाकर उसे चिकना कर लें. अब एक मीडियम साइज की लोई तोड़ें, उसे सूखे आटे में लपेटें और थोड़ा सा बेल लें.
- इसके ऊपर थोड़ा तेल या घी लगाएं, फिर इसे बीच से आधा फोल्ड करें. फोल्ड किए हिस्से पर फिर से थोड़ा तेल लगाएं और एक बार और फोल्ड करके तिकोना आकार दे दें.
- अब सूखे आटे की मदद से हल्के हाथों से इसे थोड़ा मोटा तिकोना पराठा बेल लें.
- तवे को मीडियम आंच पर गर्म करें और उस पर थोड़ा तेल फैलाएं. बेले हुए पराठे को तवे पर डालें.
- जब यह नीचे से हल्का सिक जाए, तो इसे पलट दें. अब दोनों तरफ तेल या घी लगाकर स्पैतुला से दबा-दबाकर अच्छी तरह से इसे क्रिस्पी सेंक लें.
स्पेशल भुने टमाटर की चटनी के लिए-
- टमाटर - 2
- हरी मिर्च - 4
- अदरक - आधा इंच का टुकड़ा
- हरा धनिया - 3-4 टेबलस्पून (डंडी सहित मोटा कटा)
- सादा नमक
- काला नमक
- भुना जीरा
विधि-
- चटनी बनाने के लिए 2 टमाटरों को गैस पर जाली रखकर चारों तरफ से काला होने तक अच्छे से भून लें.
- ठंडा होने पर इसका छिलका हटा दें. अब मिक्सी जार में भुने टमाटर के टुकड़े, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, सादा नमक, काला नमक और भुना जीरा डालकर बिना पानी डाले बारीक पीस लें.
- टमाटर के अपने जूस से ही बेहतरीन स्मोकी स्वाद वाली चटनी तैयार हो जाएगी.
| स्पेशल कुकिंग टिप्स- |
| 1. चूरी बनाने के लिए दाल का अच्छी तरह भीगना और नरम होना बहुत जरूरी है. |
| 2. अगर दाल थोड़ी भी हार्ड रह गई, तो पराठे खाने में मजा नहीं आएगा. अगर जल्दी है, तो गुनगुने पानी में भिगोएं. |
| 3. पराठे का डो बिल्कुल वैसा ही होना चाहिए जैसा हम रोज की रोटी या पराठे के लिए लगाते हैं एकदम स्मूथ और सॉफ्ट. |
| 5. पराठा बेलते समय बहुत ज्यादा दबाव या प्रेशर न लगाएं. इसे हल्के हाथों से बेलें ताकि इसके अंदर की दाल बाहर न निकले और पराठा फटे नहीं. |
| 6. पराठे बहुत ज्यादा पतला न करें, हल्का सा मोटा रखने से इसमें बढ़िया गुदगुदापन रहता है. |
| 7. पराठे को हमेशा मीडियम या मीडियम-हाई फ्लेम पर ही सेकें. इससे पराठा अंदर तक अच्छे से पकता है और एकदम खस्ता बनता है. इसे आप तेल, घी या सरसों के तेल किसी में भी बना सकते हैं. |
ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: आवंला मुरब्बा जाएंगे भूल अगर एक बार ट्राई कर लिया आम मुरब्बा, शेफ हरपाल ने शेयर की रेसिपी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Rajasthani Paratha, Rajasthani Food, Paratha Types