Radish Leaves Benefits In Hindi: सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो चुकी है और इस मौसम में कई ऐसी मौसमी सब्जियां आती हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती हैं. मूली सर्दियों के मौसम में आने वाली एक ऐसी सब्जी है जिसे सेहत का खजाना कहा जाता है. मूली का स्वाद थोड़ा कड़वा होता है इसकी तेज गंध के कारण कई लोग इसको खाना पसंद नहीं करते हैं, लेकिन इसे डाइट में कई तरह से शामिल कर शरीर को कई लाभ पहुंचा सकते हैं. क्या आप ये जानते हैं मूली के पत्तों को मूली से भी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है, जी हां आपने सही सुना. मूली के हर पत्ते में ढेरों पोषक तत्व होते हैं. इसमें आयरन, कैल्शियम, फोलिक एसिड, विटामिन सी, फास्फोरस जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मददगार है. तो चलिए जानते हैं डायबिटीज के मरीज कैसे करें मूली के पत्तों का सेवन.
क्या डायबिटीज में फायदेमंद हैं मूली के पत्ते- (Is radish leaves beneficial in diabetes?)
डायबिटीज मरीजों के लिए मूली के पत्तों का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है. मूली के सेवन से ब्लड शुगर की मात्रा को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है. जिन्हें डायबिटीज है, उन्हें हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) वाले फूड्स के सेवन से परहेज करना चाहिए. क्योंकि ये फूड्स ब्लड शुगर लेवल पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं. दरअसल मूली में एंटी-डायबिटिक प्रॉपर्टीज होती हैं, जो इम्यून प्रतिक्रिया को ट्रिगर करती हैं, ग्लूकोज को बढ़ाती हैं और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करती हैं. एडिपोनेक्टिन एक ऐसा हार्मोन है, जो रक्त शर्करा के स्तर को रेगुलेट कर सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- पेट को साफ रखने और कब्ज से छुटकारा पाने के लिए ऐसे करें किशमिश का सेवन

कैसे करें मूली के पत्तों का सेवन- How To Use Radish Leaves In Diabtetes And Blood Pressure)
1. सूप-
सर्दियों के मौसम में सूप पीना सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है. डायबिटीज के मरीज मूली के पत्तों का सूप बना कर पी सकते हैं.
2. सलाद-
मूली के पत्ते का सलाद बना सकते हैं. इन्हें साफ पानी से धोकर छोटा-छोटा काटकर अपने सलाद बाउल में मिक्स कर खा सकते हैं.
3. सब्जी-
मूली के पत्तों की सब्जी खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है. अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो आप मूली की सब्जी को बना सकते हैं. इसे बनाना काफी आसान है.
लंग कैंसर और टीवी में कैसे अंतर करें, कौन से लक्षणों पर रखें नजर? डॉक्टर से जानिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं