Egg Cutlet Recipe In Hindi: अंडे को प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है. अगर आप अंडे खाते हैं तो आपके लिए एग कटलेट एक अच्छा ब्रेकफास्ट ऑप्शन बन सकता है. असल में अंडे से हम कई तरह की स्वादिष्ट रेसिपी बना सकते हैं. सबसे पॉपुलर (Egg Recipes For Breakfast) ब्रेकफास्ट रेसिपी हैं आमलेट, डबल फ्राई, सनी-साइड अप, पोच्ड एग और फ्रेंच टोस्ट आदि. ब्रेकफास्ट में अंडे को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. क्योंकि ये पोषण से भरपूर और कम समय लेने वाला है. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं एग कटलेट की स्वादिष्ट रेसिपी.
स्वादिष्ट नाश्ते के लिए अंडे से बनाएं कटलेट- How To Make Egg Cutlet For A Yummy Breakfast:
इस कटलेट रेसिपी को बनाने के लिए सबसे पहले आपको आलू उबाल कर मैश कर लेना है. अंडे उबाल कर छोटे छोटे स्लाइस में काट लेना है. प्याज को काट लेना है. हरा धनिया और हरी मिर्च को काट लेना है. इसके बाद एक बाउल में अंडे, आलू, प्याज, धनिया, हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसका फ्लेवर बढ़ाने के लिए इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, काली मिर्च पाउडर, नमक और नींबू का रस मिलाएं. मिश्रण को गाढ़ा और बांधने में आसान बनाने के लिए आपको ब्रेडक्रंब भी मिलाना होगा. कटलेट का शेप दें और उन्हें गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें. आप इस कटलेट को टोस्टेड ब्रेड और केचप के साथ एक हैवी ब्रेकफास्ट बनाने के लिए एड कर सकते हैं या बस ब्रेकफास्ट के रूप में इसका आनंद ले सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- इन 3 समस्याओं को दूर करने में मददगार है केसर चाय, यहां जानें कैसे बनाएं

Photo Credit: iStock
अंडे के पोषक तत्व- (Egg Nutrition Value)
अंडे में प्रोटीन, विटामिन बी2, राइबोफ्लेविन, विटामिन बी12, विटामिन डी, सेलेनियम, आयोडीन, विटामिन ए, फोलेट, बायोटिन, पैंटोथेनिक एसिड, कोलीन और फॉस्फोरस जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं.
Health Benefits of Eating Soaked Raisins: भीगी किशमिश खाने के फायदे | Bheegi Kismish Khane Ke Fayde
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं