विज्ञापन

रात में राजमा-छोले भिगोना भूल गए? इस ट्रिक से 15-20 मिनट में हो जाएगा काम

राजमा या छोले भिगोना भूल गए हैं? जानिए बर्फ और प्रेशर कुकर की आसान ट्रिक, जो दानों को कम समय में नरम करने में मददगार साबित हो सकती है.

रात में राजमा-छोले भिगोना भूल गए? इस ट्रिक से 15-20 मिनट में हो जाएगा काम
20 मिनट में नरम होंगे छोले!
NDTV

राजमा चावल हो या छोले चावल, जब भी इनमें से किसी चीज़ का नाम आए तो सबके मुंह में पानी आ जाता है, लेकिन अगर इन्हें बनाना है, तो एक रात पहले इन्हें भिगोकर रखना बेहद जरूरी हो जाता है. कई बार ऐसा भी होता है कि लोग इन्हें भिगोना भूल जाते हैं, जिसकी वजह से उन्हें अपने अगले दिन का मेन्यू बदलना पड़ता है. क्या आपके साथ भी ऐसा होता है? अगर हां, तो यह स्टोरी आपके लिए ही है.

यहां हम आपके साथ एक ऐसी ट्रिक शेयर करने वाले हैं, जिसकी मदद से आप बिना पूरी रात लगाए आसानी से राजमा-छोले भिगो लेंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: NDTV

क्या है वो जादुई ट्रिक?

अगर आपने एक रात पहले छोले या राजमा नहीं भिगोए हैं, तो आपको एक प्रेशर कुकर और बर्फ की जरूरत होगी.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Unsplash

अब क्या करना होगा?

जितने राजमा या छोले बनाने हैं, उन्हें अच्छी तरह से धो लें.  अब कुकर में दाने, लगभग एक ट्रे बर्फ के टुकड़े, आधा लीटर पानी और स्वादानुसार नमक डाल दें. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: iStock

प्रेशर कुकर करें बंद

सभी चीजों को प्रेशर कुकर में डालने के बाद 20 से 25 मिनट तक पकाएं. जब कुकर का प्रेशर पूरी तरह निकल जाए, तो ढक्कन खोलकर देखें. दाने काफी नरम हो चुके होंगे. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: iStock

आखिर यह ट्रिक काम कैसे करती है?

राजमा और छोले की बाहरी परत काफी सख्त होती है. जब बर्फ जैसे बेहद ठंडे तत्व और गर्मी एक साथ प्रभाव डालते हैं, तो दानों पर तापमान में तेजी से बदलाव होता है. माना जाता है कि इस प्रक्रिया से उनकी बाहरी परत थोड़ी ढीली पड़ सकती है, जिससे पानी अंदर तक पहुंचने में मदद मिलती है.

इसे भी पढ़ें: Rath Yatra Bhog Recipes: घर पर बनाएं भगवान जगन्नाथ के प्रिय ये 3 व्यंजन, ऐसे तैयार करें 'पुरी वाला प्रसाद'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajma Kaise Banaye, Kitchen Hacks, Viral Kitchen Hacks, Rajma Recipe, Rajma Aur Chole Mein Kitni Seeti Lagyein
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com