शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए क्या खाएं? कई लोगों का यही सवाल रहता है. कई बार हम प्रोटीन की जरूरत को पूरा करने के लिए महंगे-महंगे सप्लीमेंट्स का भी सहारा लेते हैं, लेकिन क्या आपको याद है आपके दादा-दादी शरीर में प्रोटीन को पूरा करने के लिए किन चीजों का सेवन किया करते थे? आज हम आपको 5 ऐसे फूड्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें आप शायद भूल ही चुके हैं, लेकिन ये प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स हैं.
कुल्थी दाल
कुल्थी दाल नाम तो आपने सुना ही होगा. इसे ग्रामीण भारत का सुपरफूड कहा जाता है. इसमें पाया जाने वाला प्रोटीन, फाइबर और आयरन शरीर को कई तरह से फायदे पहुंचाने में मदद करते हैं. अगर आपने कभी ट्राई नहीं की है, तो एक बार जरूर खाएं.

सत्तू
भुने हुए चने से तैयार किया जाने वाला सत्तू प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स है. अगर बात की जाए बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश की तो ये यहां के लोगों की पसंदीदा लिस्ट में रहा है. इसका सेवन शरबत या पराठे के रूप में किया जाता है.

फोटो: Copilot
राजगीरा
राजगीरा के लड्डू हों या रोटियां, पहले के समय में घरों में खूब खाई जाती थीं. यह न सिर्फ प्रोटीन का अच्छा सोर्स है, बल्कि कैल्शियम और कई जरूरी मिनरल्स का भी अच्छा स्रोत है. ज्यादातर लोग इसे व्रत के दौरान खाया करते थे.

लोबिया
यह दाल सस्ती होने के साथ-साथ प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होती है. पुराने समय में यह कई घरों की नियमित डाइट का हुआ करती हिस्सा थी.

इसे भी पढ़ें: हड्डियां बनेंगी मजबूत और कैल्शियम की कमी होगी दूर, बस रोज दूध में उबालकर खा लें ये एक चीज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं