जब भी वजन घटाने की बात आती ही हमारे दिमाग में बेस्वाद खाने का आ जाता है. वजन को कम करने के लिए लौकी को सबसे अच्छा माना जाता है. लौकी एक हरी सब्जी है जिसे सेहत से भरपूर माना जाता है. लेकिन इसका नाम लेते ही कई लोग नाक-मुंह बनाने लगते हैं. लेकिन क्या हो अगर हम आपसे कहें कि आप वजन को बिना अपने स्वाद के साथ समझौता किए कम कर सकते हैं. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. अगर आप भी हेल्दी तरीके से वजन को कम करना चाहते हैं, तो लौकी से बनी इन रेसिपीज को एक बार जरूर करें ट्राई.
क्या लौकी खाने से वजन कम हो सकता है-
लौकी में लगभग 92% पानी होता है और कैलोरी बिल्कुल ना के बराबर होती है. इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती, जो वजन को घटाने में मददगार है.

क्या लौकी से वजन कम होता है. (Image NDTV)
लौकी से बनाएं ये 4 वेट-लॉस रेसिपीज- (Here Is 4 Weight Loss Lauki Recipes)
1. लौकी चिला- (Lauki Chilla)
नाश्ते में अगर कुछ लाइट और हेल्दी खाने का मन हो, तो लौकी का चिला बेस्ट ऑप्शन है.
कैसे बनाएं- कद्दूकस की हुई लौकी में थोड़ा सा बेसन, चुटकी भर हल्दी, अजवाइन, हरी मिर्च और स्वादानुसार नमक मिलाएं. थोड़ा सा पानी डालकर इसका गाढ़ा बैटर बना लें. अब तवे पर हल्का सा तेल लगाकर इसे डोसे की तरह फैलाएं और दोनों तरफ से क्रिस्पी होने तक सेंक लें.

2. लौकी का रायता- (Lauki Raita)
रायता किसी भी खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम करता है. वेट लॉस के लिए लौकी रायता बेस्ट माना जाता है.
कैसे बनाएं- लौकी को कद्दूकस करके उबाल लें और ठंडा होने दें. इसके बाद गाढ़े और फ्रेश दही में उबली हुई लौकी मिलाएं. ऊपर से भुना जीरा पाउडर, काला नमक और थोड़ा सा हरा धनिया डालें.

Photo Credit: Photo credits: NDTV BEEPS
3. लौकी सूप- (Lauki Soup)
शाम के स्नैक्स या डिनर के लिए लाइट सूप ढूंढ रहे हैं, तो लौकी सूप परफेक्ट है.
कैसे बनाएं- लौकी, टमाटर, थोड़ा सा अदरक और लहसुन को कुकर में एक सीटी आने तक पका लें. ठंडा होने पर इसे मिक्सी में पीस लें. अब इसे छानकर पैन में उबालें और ऊपर से काली मिर्च पाउडर और नींबू का रस मिलाएं.

Photo Credit: Pexels
4. जीरा-लौकी की सब्जी- (Jeera Lauki Sabzi)
अगर आप कम तेल-मसाले में बनी सब्जी खाना चाहते हैं, तो लौकी की सब्जी आपके लिए बेस्ट है.
कैसे बनाएं- एक पैन में आधा चम्मच देसी घी या तेल गरम करें. उसमें जीरा, हींग और हरी मिर्च का तड़का लगाएं. अब कटी हुई लौकी, हल्दी और नमक डालकर ढक दें. लौकी अपने ही पानी में भाप से पक जाएगी.

ये भी पढ़ें- बरसात में आटे को कीड़ों से कैसे बचाएं? जानें स्टोर करने का सही तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं