मोटापा आज के समय में एक ऐसी समस्या बन गया है जिससे अमूमन लोग छुटकारा पाना चाहते हैं. वहीं जब भी हम अपने फेवरेट सेलेब्स को देखते हैं तो उनकी फिटनेस पर भी हमारा ध्यान जाता है. वो लोग हमेशा ही फिट रहते हैं. बता दें कि उन सभी के डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट होते हैं जो उनके वर्कआउट से लेकर उनकी डाइट तक सभी चीजों का शेड्यूल सेट करते हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट की डाइट टिप्स बताएंगे जो आपको पतला बनाने में मदद कर सकती हैं. विराट कोहली से लेकर शाहिद कपूर जैसे कई फेमस सेलेब्स के अलावा नेशनल और इंटरनेशनल लोगों को वो अपनी डाइट दे चुके हैं.
ये भी पढ़ें: रात के खाने में ये 3 चीजें शामिल करने से तेजी से वजन हो सकता है कम, लटकती तोंद अंदर करने में भी मददगार
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
हम बात कर रहे हैं रयान फर्नांडों की जो कई सेलेब्स के डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रह चुके हैं. वो अक्सर हेल्थ से जुड़ी हुई कई जानकारियां शेयर करते रहते हैं. कुछ समय पहले उन्होंने अपने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे बिना एक रुपए खर्च किए आप अपना वजन तेजी से कम कर सकते हैं.
- रयान ने बताया कि अपने ब्रेकफास्ट का टाइम आगे बढ़ा कर उस समय पर एक्सरसाइज करें.
- इसके बाद ब्रेकफास्ट में कुछ खाने की बजाय ग्रीन टी जैसे हेल्दी ड्रिंक्स को पिएं. जो फैट बर्न करने में मदद करेगा.
- दोपहर के खाने में सब्जी और दाल का पोर्शन बढ़ाकर रोटी-चावल को आधा कर दें.
- वहीं रात में डिनर सूरज ढलने से पहले कर लेना है. इसके बाद कुछ नहीं खाना है. आप चाहें तो कैमामाइल या पिपरमेंट टी पी सकते हैं. इसके साथ ही खाने के बाद तुरंत वॉक जरूर करें.
यहां देखें वीडियो:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं