बीजिंग:
बीजिंग नगरपालिका ने अत्यधिक वायु प्रदूषण के मद्देनजर अगले तीन दिनों के लिए नारंगी चेतावनी जारी की है। समाचार एजेंसी 'सिन्हुआ' के मुताबिक, आपातकालीन प्रतिक्रिया कार्यालय ने बताया कि चार स्तरीय चेतावनी प्रणाली में से दूसरी सबसे बड़ी नारंगी चेतावनी गुरुवार मध्यरात्रि से प्रभावी होगी।
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
नारंगी चेतावनी गहरे वायु प्रदूषण के लिए जारी की जाती है। इसका अर्थ यह है कि अगले दिन दिनों तक हवा में पीएम2.5 का घनत्व प्रति घन मीटर 150 माइक्रोग्राम से अधिक रहेगा।
यह चेतावनी जारी होने पर स्कूलों में बाहरी गतिविधियों को रद्द कर दिया जाता है और परियोजनाओं के निर्माण को रोक दिया जाता है।
मौसम विभाग के अनुसार, शहर में रविवार से ठंड बढ़ने की उम्मीद है, जिसके बाद धुंध छंटने के आसार हैं।
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Beijing, Beijing Air Pollution, Orange Alert, Air Pollution, बीजिंग, नारंगी अलर्ट, वायु प्रदूषण