Amba Haldi Benefits In Hindi: जब भी किसी को कोई मामूली चोट लगती है तो उसे हल्दी वाला दूध पीने की सलाह दी जाती है. दादी-नानी के नुस्खे में यह बेहद ही खास और दमदार है. वैसे तो हल्दी अपने गुणों की वजह से बेहद खास है, मगर क्या आप जानते हैं, अंबा हल्दी साधारण हल्दी से काफी बेहतर है. अंबा हल्दी की बात करें तो इसमें एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरिया के अलावा एंटी-ऑक्सीडेंट्स तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. अंबा हल्दी का स्वाद भले ही नॉर्मल हल्दी के मुकाबले थोड़ा कसैला हो. मगर, अपने गुणों की वजह से यह बेहद ही खास है. इसे काफी चमत्कारिक माना जाता है. आयुर्वेद में भी अंबा हल्दी को गुणों का खजाना बताया गया है. इसके अनगिनत फायदे हैं. अंबा हल्दी पौधे की जड़ में पैदा होती है. अंबा हल्दी के लाभ जानने के लिए न्यूट्रिशनिस्ट निधि चौधरी से बात की.
न्यूट्रिशनिस्ट निधि चौधरी ने बताया, अंबा हल्दी लाइपोक्सिनेज और इंड्यूसिबल लेवल को कम करने में बहुत ही बेहतर तरीके से काम करती है. ये सूजन कम करने के साथ जोड़ों के दर्द में भी आराम देती है. अगर आपके शरीर में कोई पुरानी चोट या पुराना दर्द है तो इसमें अंबा हल्दी बेहद ही आराम देने का काम करती है. नियमित रूप से इसका सेवन सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

Photo Credit: iStock
अंबा हल्दी के फायदे- Health Benefits Of Amba Haldi:
न्यूट्रिशनिस्ट ने कहा, अंबा हल्दी को कच्ची हल्दी के नाम से भी जाना जाता है. ये दर्द में राहत देने के अलावा कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी सही बनाए रखने में मदद करती है. इसकी सबसे खास बात यह है कि इसे कोई भी नॉर्मल इंसान अपनी डाइट में शामिल कर सकता है. जरूरी नहीं है कि वह किसी प्रकार के दर्द या बीमारी का शिकार हो. यह व्यक्ति को डिप्रेशन से दूर रखने के साथ सेहतमंद बनाए रखने का काम करती है. अंबा हल्दी में करक्यूमिन पाया जाता है, जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की कोशिकाओं को शरीर में बढ़ने से रोकता है. यह पुरुषों में होने वाले खतरनाक प्रोस्टेट कैंसर और महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर से बचाती है.
कैसे करें अंबा हल्दी का सेवन- How To Use Amba Haldi:
अंबा हल्दी को इस्तेमाल करने के तरीके के बारे में बात करते हुए निधि चौधरी ने बताया, इसे लेने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप आधा पानी और आधा दूध लें. इसके और लाभ पाने के लिए इसमें साबूत काली मिर्च मिलाकर इसे उबालें, जब तक ये मिश्रण आधा ना रह जाए. इसके बाद सेवन करें. इसे अच्छे से मिलाएं और ध्यान रखें कि मिलाते समय इसमें झाग आना चाहिए, तभी हल्दी अपना असर दिखाएगी. उन्होंने कहा कि किसी भी पुरानी चोट या पुराने दर्द से आराम पाने के लिए इसका सेवन कम से कम 21 दिन तक करना चाहिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं